झुलसाती गर्मी में मानवता की मिसाल बना वाराणसी व्यापार मंडल
रिक्शा चालकों,
दिव्यांगों
और
मजदूरों
को
बांटे
गमछा,
धूप
का
चश्मा
व
पानी
सुरेश गांधी
वाराणसी। भीषण गर्मी और
तपती धूप के बीच
जहां आम जनजीवन बेहाल
है, वहीं सामाजिक सरोकारों
को लेकर वाराणसी व्यापार
मंडल ने एक संवेदनशील
पहल करते हुए जरूरतमंदों
के चेहरे पर मुस्कान बिखेरने
का कार्य किया। वाराणसी व्यापार मंडल एवं पुलिस
प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान
में आयोजित सेवा कार्यक्रम के
तहत रिक्शा चालकों, टॉली चालकों, दिव्यांगजनों
तथा राह चलते मजदूरों
को धूप से बचाव
के लिए चश्मा, गमछा
और शीतल पेयजल वितरित
किया गया।
कार्यक्रम का नेतृत्व वाराणसी
व्यापार मंडल के अध्यक्ष
अजीत सिंह बग्घा ने
किया। उन्होंने कहा कि भीषण
गर्मी में सबसे अधिक
परेशानी उन लोगों को
होती है, जो पूरे
दिन सड़क पर मेहनत-मजदूरी कर अपने परिवार
का पालन-पोषण करते
हैं। ऐसे लोगों की
सहायता करना समाज का
दायित्व है। सेवा सामग्री
प्राप्त कर रिक्शा चालकों
और मजदूरों के चेहरे खुशी
से खिल उठे। कई
रिक्शा चालकों ने भावुक होकर
कहा कि आज तक
किसी ने उनकी तकलीफों
को इस तरह महसूस
नहीं किया। वाराणसी व्यापार मंडल ने जिस
आत्मीयता के साथ उनकी
मदद की है, वह
सराहनीय और प्रेरणादायी है।
उन्होंने व्यापार मंडल के पदाधिकारियों
को धन्यवाद देते हुए आशीर्वाद
भी दिया।
इस दौरान पूरा
क्षेत्र सेवा, संवेदना और सामाजिक समरसता
के भाव से सराबोर
दिखाई दिया। कार्यक्रम में मौजूद लोगों
ने कहा कि ऐसे
प्रयास समाज में मानवता
और सहयोग की भावना को
मजबूत करते हैं। कार्यक्रम
में मुख्य रूप से सत्य
प्रकाश जायसवाल, शाहिद कुरैशी, सुजीत वर्मा, प्रिंस, दिलीप, आशीष शर्मा, प्रिया
अग्रवाल, संगीता चौबे, सुनील चौरसिया, रवि चौरसिया, महेश
चौरसिया, रमेश चौरसिया, उमा
यादव, किशोरी दुबे, बिंदु सिंह, रोहित सिंह, भावना सिंह, प्रियम प्रगा तिवारी, समीर यादव, अनिकेश
निगम, साहिल यादव, अमरनाथ चौरसिया, सूजीत चौरसिया सहित बड़ी संख्या
में व्यापार मंडल के पदाधिकारी
एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

No comments:
Post a Comment