मेडिकल कॉलेज निर्माण में गुणवत्ता पर जीरो टॉलरेंस, तय समय में पूरा होगा काम
मंडलायुक्त एस.
राजलिंगम
ने
198 बेड
अस्पताल
समेत
निर्माणाधीन
परियोजनाओं
का
किया
निरीक्षण,
उच्च
स्तरीय
गुणवत्ता
जांच
व
चरणबद्ध
उपयोग
के
दिए
निर्देश
सुरेश गांधी
वाराणसी। पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय अस्पताल परिसर में निर्माणाधीन मेडिकल
कॉलेज परियोजना की प्रगति का
शुक्रवार को मंडलायुक्त एस.
राजलिंगम ने स्थलीय निरीक्षण
कर गुणवत्ता, समयबद्धता और निर्माण मानकों
की गहन समीक्षा की।
उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि मेडिकल
कॉलेज से जुड़े सभी
निर्माण कार्य निर्धारित समयावधि के भीतर पूरे
किए जाएं तथा गुणवत्ता
के साथ किसी भी
स्तर पर समझौता स्वीकार
नहीं किया जाएगा।
निरीक्षण के दौरान मंडलायुक्त
ने निर्माणाधीन 198 बेड के अस्पताल
भवन सहित अन्य परियोजनाओं
का अवलोकन किया। उन्होंने निर्माण एजेंसियों और संबंधित अधिकारियों
से कार्यों की प्रगति की
जानकारी लेते हुए कहा
कि प्रत्येक निर्माण स्वीकृत डीपीआर एवं तकनीकी मानकों
के अनुरूप ही कराया जाए।
उन्होंने निर्माण सामग्री—सरिया, सीमेंट, बालू, गिट्टी एवं अन्य सामग्री—की समय-समय
पर गुणवत्ता जांच कराने के
निर्देश दिए, ताकि परियोजना
की मजबूती और दीर्घकालिक उपयोगिता
सुनिश्चित हो सके।
उन्होंने कहा कि निर्माण
कार्यों का नियमित और
आकस्मिक निरीक्षण किसी उच्च स्तरीय
तकनीकी संस्थान से कराया जाए,
जिससे गुणवत्ता की स्वतंत्र निगरानी
हो सके। मंडलायुक्त ने
निर्माणाधीन भवनों को ब्लॉकवार तैयार
करने का सुझाव देते
हुए कहा कि इससे
जैसे-जैसे भवन तैयार
होंगे, उनका चरणबद्ध उपयोग
भी प्रारंभ किया जा सकेगा
और मेडिकल कॉलेज की गतिविधियां समय
पर शुरू करने में
सुविधा मिलेगी।
निरीक्षण के दौरान अस्पताल
परिसर की आधारभूत सुविधाओं
पर भी विशेष ध्यान
दिया गया। मंडलायुक्त ने
अस्पताल के पूर्वी हिस्से
में स्थित संकरे मार्ग को चौड़ा कराने
के लिए संबंधित विभाग
को प्रस्ताव भेजने के निर्देश दिए।
साथ ही ट्रामा सेंटर
की ओर जाने वाले
मार्ग की मरम्मत एवं
समतलीकरण शीघ्र कराने को कहा, ताकि
मरीजों और एंबुलेंस की
आवाजाही सुगम हो सके।
इसके बाद मंडलायुक्त
ने मानसिक चिकित्सालय परिसर में निर्माणाधीन गर्ल्स
हॉस्टल का भी निरीक्षण
किया। उन्होंने वहां भी निर्माण
कार्यों की गुणवत्ता सुनिश्चित
करने के निर्देश देते
हुए कहा कि शासन
की मंशा आगामी शैक्षणिक
सत्र से मेडिकल कॉलेज
में पढ़ाई शुरू कराने की
है। इसलिए सभी निर्माण कार्यों
को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए गुणवत्तापूर्ण
एवं समयबद्ध ढंग से पूरा
किया जाए। निरीक्षण के
दौरान दमानी ग्रुप की चेयरमैन शर्मिला
पई, मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ.
आर.बी. कमल, मुख्य
चिकित्सा अधीक्षक डॉ. कौशल कुमार
सिंह, चिकित्सा अधीक्षक डॉ. प्रेम प्रकाश
तथा संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित
रहे।

No comments:
Post a Comment