भर्ती परीक्षा : नकल नहीं, सिर्फ योग्यता की होगी जीत
पुलिस भर्ती
परीक्षा
के
लिए
वाराणसी
में
हाई
अलर्ट,
केंद्रों
पर
कमिश्नर-डीएम
ने
संभाली कमान, किया
संयुक्त
निरीक्षण
बायोमेट्रिक सत्यापन
से
लेकर
सुरक्षा
तक
की
समीक्षा
कहा, परीक्षा में
पारदर्शिता
सर्वोपरि,
हर
अभ्यर्थी
की
होगी
सघन
जांच;
परीक्षा
केंद्रों
के
बाहर
भी
सुरक्षा
का
कड़ा
पहरा
नकल माफियाओं
पर
विशेष
निगरानी
सुरेश गांधी
वाराणसी। आरक्षी नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों
पर सीधी भर्ती परीक्षा–2025
को निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण ढंग
से संपन्न कराने के लिए कमिश्नरेट
पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था
को अभेद्य बना दिया है।
सोमवार को पुलिस आयुक्त
मोहित अग्रवाल और जिलाधिकारी सत्येंद्र
कुमार ने शहर के
विभिन्न परीक्षा केंद्रों का संयुक्त स्थलीय
निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का
जायजा लिया तथा ड्यूटी
पर तैनात अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों
ने नदेसर स्थित कटिंग मेमोरियल इंटर कॉलेज सहित
विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था,
परीक्षा संचालन और अभ्यर्थियों को
उपलब्ध कराई जा रही
सुविधाओं की समीक्षा की।
पुलिस आयुक्त ने स्पष्ट निर्देश
दिए कि प्रत्येक परीक्षार्थी
को पहचान पत्र, बायोमेट्रिक सत्यापन और गहन तलाशी
के बाद ही परीक्षा
केंद्र में प्रवेश दिया
जाए, ताकि परीक्षा की
शुचिता और विश्वसनीयता बनी
रहे।
10 वर्षों से सक्रिय नकल गिरोहों पर नजर
पुलिस आयुक्त ने बताया कि
पिछले दस वर्षों के
दौरान नकल कराने या
परीक्षा में गड़बड़ी फैलाने
में संलिप्त रहे व्यक्तियों और
गिरोहों की गतिविधियों पर
विशेष निगरानी रखी जा रही
है। परीक्षा केंद्रों के आसपास संदिग्ध
गतिविधियों, अनावश्यक भीड़ और बाहरी
तत्वों पर भी पुलिस
की पैनी नजर रहेगी।
अभ्यर्थियों की सुविधा भी प्राथमिकता
निरीक्षण के दौरान पेयजल,
शौचालय, प्रतीक्षा कक्ष और बैठने
की व्यवस्था सहित अन्य मूलभूत
सुविधाओं की उपलब्धता की
भी समीक्षा की गई। अधिकारियों
को निर्देश दिया गया कि
अभ्यर्थियों को किसी प्रकार
की असुविधा न होने पाए
और परीक्षा केंद्रों पर अनुशासित वातावरण
बना रहे।
गड़बड़ी पर तत्काल होगी कार्रवाई
पुलिस आयुक्त ने कहा कि नकल, अनुचित साधनों के प्रयोग अथवा किसी भी अवांछनीय गतिविधि की सूचना मिलने पर तत्काल उच्चाधिकारियों को अवगत कराते हुए प्रभावी वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। उन्होंने समस्त पुलिस बल को पूरी सतर्कता, अनुशासन और जिम्मेदारी के साथ ड्यूटी निभाने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान अपर पुलिस आयुक्त (कानून-व्यवस्था एवं मुख्यालय) शिवहरी मीणा, पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन प्रमोद कुमार सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी एवं पुलिस बल मौजूद रहा।

No comments:
Post a Comment