मोहसिन रजा बने राज्य अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष
सरवर सिद्दीकी
ने
मुख्यमंत्री
के
फैसले
का
किया
स्वागत,
कहा—अल्पसंख्यकों
की
उम्मीदों
के
अनुरूप
निर्णय
सुरेश गांधी
वाराणसी। पूर्व मंत्री एवं भाजपा नेता
मोहसिन रजा को उत्तर
प्रदेश राज्य अल्पसंख्यक आयोग का अध्यक्ष
मनोनीत किया गया है।
सरकार के इस निर्णय
का पूर्व दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री सरवर सिद्दीकी ने
स्वागत करते हुए मोहसिन
रजा समेत आयोग के
सभी सदस्यों को बधाई दी।
सिद्दीकी ने कहा कि
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का
यह निर्णय प्रदेश के अल्पसंख्यकों की
अपेक्षाओं के अनुरूप है।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री
योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में
सरकार समाज के सभी
वर्गों के लिए कार्य
कर रही है। उन्होंने
कहा कि गरीबों को
खाद्यान्न उपलब्ध कराने समेत जनकल्याणकारी योजनाओं
का लाभ सभी वर्गों
तक पहुंचाया जा रहा है।
नवनियुक्त अध्यक्ष मोहसिन रजा ने कहा
कि आयोग में लंबित
करीब 2500 मामलों का जल्द निस्तारण
प्राथमिकता होगी। उन्होंने कहा कि आयोग
में आने वाले मामलों
के त्वरित निस्तारण की व्यवस्था की
जाएगी और प्रयास होगा
कि प्रत्येक मामले का तीन दिन
में निस्तारण हो। सरवर सिद्दीकी
ने उम्मीद जताई कि मोहसिन
रजा के नेतृत्व में
आयोग प्रभावी ढंग से काम
करेगा और मुख्यमंत्री योगी
आदित्यनाथ के सबका साथ,
सबका विकास के लक्ष्य को
आगे बढ़ाएगा।
No comments:
Post a Comment