भक्ति के सुरों पर बीट्स की थाप, नमो घाट पर झूम उठी काशी...
राम के
भजनों
पर
थिरके
कदम,
महादेव
की
स्तुति
में
ध्यानमग्न
हुए
दर्शक
नमो घाट
पर
भक्ति
और
आधुनिक
संगीत
का
अनूठा
संगम;
बैकस्टेज
सिबलिंग
बैंड
के
राघव-प्राची
ने
सुरों
और
बीट्स
से
बांधा
समां,
गंगा
की
महिमा
से
हुआ
सांस्कृतिक
संध्या
का
आगाज
सुरेश गांधी
वाराणसी। काशी की शाम
हो, गंगा का किनारा
हो और संगीत की
लहरियों पर झूमते कदम...
देव दीपावली की आहट के
बीच नमो घाट ने
शुक्रवार की शाम उत्सव
का एक नया रंग
देखा। यहां भक्ति ने
आधुनिक संगीत की धुनों का
हाथ थामा तो सुरों
और बीट्स की जुगलबंदी ने
ऐसा समां बांधा कि
पूरा वातावरण उल्लास से भर उठा।
शाम सात बजे ‘एक
संध्या सुरों और बीट्स के
नाम’ से सजी ‘काशी
भजन क्लबिंग’ का शुभारंभ बैकस्टेज
सिबलिंग बैंड की प्रस्तुति
के साथ हुआ। संगीत
की पहली लय के
साथ ही नमो घाट
पर मौजूद लोगों के कदम थिरकने
लगे।
इस शाम की
खासियत यह रही कि
भजनों की पारंपरिक मिठास
को आधुनिक संगीत की धड़कनों के
साथ पिरोया गया। परिचित भक्ति
गीत जब नए संगीत
संयोजन और दमदार बीट्स
के साथ गूंजे तो
युवाओं में खासा उत्साह
दिखाई दिया। किसी ने तालियों
से संगत की तो
कोई सुरों की लय में
खुद को भूलकर थिरकता
नजर आया। संगीत की
इस महफिल में उम्र की
सीमाएं भी मानो पीछे
छूट गईं।
खासकर गंगा की लहरों के
किनारे जब राम नाम
की गूंज आधुनिक संगीत
की धड़कनों से मिली तो
भक्ति के साथ उत्सव
के कदम भी थिरक
उठे। कहीं श्रीराम के
जयकारे गूंजे तो कहीं राधे-श्याम की धुन पर
तालियां बजती रहीं। महादेव
की स्तुति ने वातावरण को
आध्यात्मिक भाव से भर
दिया। ‘काशी भजन क्लबिंग’
ने साबित किया कि परंपरा
की जड़ें गहरी हों तो
आधुनिकता के नए रंग
भी उसकी खूबसूरती बढ़ा
सकते हैं।
‘एक संध्या सुरों
और बीट्स के नाम’ से
आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ बैकस्टेज
सिबलिंग बैंड के राघव
और प्राची की प्रस्तुति से
हुआ। मंच से सबसे
पहले गंगा की महिमा
का स्मरण करते हुए कहा
गया कि गंगा के
बिना काशी अधूरी है।
इसी अविरल धारा की गोद
में यहां की परंपराएं,
अनुष्ठान और संस्कृति पोषित
होते हैं। मां गंगा
से आने वाली पीढ़ियों
की रक्षा और उनके उज्ज्वल
भविष्य की कामना के
साथ संगीत यात्रा शुरू हुई।
इसके बाद मंच
से एक ऐसा संदेश
दिया गया, जो पूरी
शाम की अवधारणा का
आधार बना। कहा गया
कि आधुनिकता की ओर बढ़ना
जरूरी है, लेकिन अपनी
परंपरा और संस्कृति को
कभी नहीं भूलना चाहिए।
आध्यात्मिक परिवेश में पले-बढ़े
राघव और प्राची ने
कॉरपोरेट जगत में अपनी
पहचान बनाने के साथ भक्ति
को भी जीवन का
हिस्सा बनाए रखा है।
उनकी कोशिश है कि नई
पीढ़ी आधुनिक संगीत के बीच भारतीय
सनातन परंपरा, आस्था और श्रद्धा से
भी जुड़ी रहे।
रामभक्ति के स्वरों से
सजी प्रस्तुति में ‘जय जय
राम’, ‘श्रीराम जय राम’ और
‘राधे-श्याम’ की धुनों ने
श्रोताओं को खूब आकर्षित
किया। भजनों को आधुनिक बीट्स
के साथ इस अंदाज
में प्रस्तुत किया गया कि
मंच और दर्शकों के
बीच की दूरी मानो
मिट गई। कलाकारों ने
श्रोताओं से आग्रह किया
कि अगले कुछ मिनट
जीवन की तमाम चिंताओं
को भूलकर संगीत और भक्ति की
ऊर्जा को महसूस करें।
इसके बाद तालियों और
सुरों की संगत के
बीच पूरा घाट झूमता
नजर आया।
संध्या का सबसे भावपूर्ण
क्षण महादेव को समर्पित कविता
की प्रस्तुति रही। कलाकार ने
श्रोताओं से कुछ पल
आंखें बंद कर कैलाशवासी
शिव की ऊर्जा महसूस
करने का आग्रह किया।
स्वरचित कविता में नंदी, गणेश,
पार्वती, त्रिशूल, डमरू, नीलकंठ और जटाओं में
समाई गंगा के जरिए
शिव के विराट स्वरूप
का चित्र खींचा गया। समुद्र मंथन
के विष को पीने
से लेकर सृष्टि का
संतुलन बनाए रखने तक
महादेव के त्याग और
करुणा का भाव उभारा
गया। कविता व्यक्तिगत पीड़ा से महादेव की
शरण तक पहुंचती है—‘महादेव, अब तू ही
मेरा सबकुछ, तू ही मेरा
संसार।’ काशी की पहचान
सदियों से मंदिरों की
घंटियों, शंखनाद, डमरुओं और भजन-कीर्तन
की स्वर लहरियों से
रही है। ऐसे में
भजन क्लबिंग का यह प्रयोग
परंपरा से विमुख होने
के बजाय उसे नई
पीढ़ी की पसंद और
संवेदना से जोड़ने की
कोशिश के रूप में
सामने आया। यहां भक्ति
की आत्मा पारंपरिक रही, लेकिन उसकी
प्रस्तुति का अंदाज नया
था। यही वजह रही
कि नमो घाट की
यह संध्या महज एक संगीत
कार्यक्रम नहीं, बल्कि बदलते समय में काशी
की सांस्कृतिक जीवंतता का भी परिचय
बन गई।
देव दीपावली से पहले आयोजित चार दिवसीय काशी गंगा महोत्सव की शुरुआत भी इसी सांस्कृतिक विविधता के साथ हुई है। आने वाले दिनों में शास्त्रीय संगीत, लोकगायन, कथक, ओडिसी और भरतनाट्यम जैसी विधाओं की प्रस्तुतियां होंगी। इस तरह गंगा के तट पर सुर, साधना और संस्कृति की अलग-अलग धाराएं मिलकर काशी के उत्सव को नया विस्तार देंगी। इस प्रस्तुति ने संगीत की शाम को आध्यात्मिक अनुभूति में बदल दिया। काशी गंगा महोत्सव की यह शुरुआत अपने आप में एक संदेश दे गई। काशी की पहचान केवल उसकी प्राचीन परंपराओं में नहीं, बल्कि उन परंपराओं को नई पीढ़ी तक पहुंचाने की जीवंत क्षमता में भी है। यहां भक्ति ने बीट्स का साथ लिया, लेकिन अपनी आत्मा नहीं छोड़ी। गंगा के तट पर सुरों की यह संध्या इसी सांस्कृतिक निरंतरता की खूबसूरत अभिव्यक्ति बन गई। उद्घाटन समारोह में राज्य मंत्री हंसराज विश्वकर्मा, महापौर अशोक तिवारी, जिला पंचायत अध्यक्ष, काशी क्षेत्र भाजपा अध्यक्ष, मंडलायुक्त के. विजयेंद्र पांडियन, मुख्य विकास अधिकारी प्रखर कुमार सिंह समेत कई अधिकारी मौजूद रहे। इस अवसर पर राष्ट्रीय मंत्री एवं उत्तर प्रदेश के सह प्रभारी जगदीश पटेल, विधायक त्रिभुवन राम, महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरि, क्षेत्र अध्यक्ष अशोक चौरसिया, क्षेत्र उपाध्यक्ष नवरतन राठी, अमित राय, मधुकर चित्रांश, संतोष सोलापुरकर, शैलेंद्र मिश्रा, संजय सोनकर, रजत जायसवाल, आशुतोष सिंह सहित भारी संख्या में लोग मौजूद रहे।

No comments:
Post a Comment