डॉ. बाल कृष्ण मिश्रा बने महामना कैंसर केंद्र के नए निदेशक
टीएमसी निदेशक
डॉ.
सुदीप
गुप्ता
ने
सौंपा
नियुक्ति
पत्र,
वरिष्ठ
अधिकारियों
की
मौजूदगी
में
पूरी
हुई
औपचारिकता
सुरेश गांधी
वाराणसी। महामना पंडित मदन मोहन मालवीय
कैंसर केंद्र एवं होमी भाभा
कैंसर अस्पताल, वाराणसी को नया निदेशक
मिल गया है। डॉ.
बाल कृष्ण मिश्रा को दोनों संस्थानों
का नया निदेशक नियुक्त
किया गया है। टाटा
मेमोरियल सेंटर (टीएमसी) के निदेशक डॉ.
सुदीप गुप्ता ने वरिष्ठ अधिकारियों
की उपस्थिति में उन्हें औपचारिक
रूप से नियुक्ति पत्र
सौंपा।
इस नियुक्ति के
साथ ही पूर्वांचल में
कैंसर उपचार, चिकित्सा शिक्षा और अनुसंधान के
क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका
निभा रहे इन दोनों
संस्थानों के नेतृत्व की
जिम्मेदारी अब डॉ. मिश्रा
के हाथों में होगी। वाराणसी
स्थित महामना पंडित मदन मोहन मालवीय
कैंसर केंद्र और होमी भाभा
कैंसर अस्पताल न केवल पूर्वांचल,
बल्कि बिहार, झारखंड और आसपास के
राज्यों के कैंसर मरीजों
के लिए भी उपचार
का प्रमुख केंद्र हैं। यहां प्रतिदिन
बड़ी संख्या में मरीज अत्याधुनिक
चिकित्सा सुविधाओं का लाभ उठाने
पहुंचते हैं।
इस नियुक्ति के
साथ ही पूर्वांचल में
कैंसर उपचार, चिकित्सा शिक्षा और अनुसंधान के
क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका
निभा रहे इन दोनों
संस्थानों के नेतृत्व की
जिम्मेदारी अब डॉ. मिश्रा
के हाथों में होगी। वाराणसी
स्थित महामना पंडित मदन मोहन मालवीय
कैंसर केंद्र और होमी भाभा
कैंसर अस्पताल न केवल पूर्वांचल,
बल्कि बिहार, झारखंड और आसपास के
राज्यों के कैंसर मरीजों
के लिए भी उपचार
का प्रमुख केंद्र हैं। यहां प्रतिदिन
बड़ी संख्या में मरीज अत्याधुनिक
चिकित्सा सुविधाओं का लाभ उठाने
पहुंचते हैं।
नियुक्ति पत्र सौंपे जाने
के अवसर पर टीएमसी
के निदेशक (प्रशासन) अनिल एन. साठे,
महामना पंडित मदन मोहन मालवीय
कैंसर केंद्र एवं होमी भाभा
कैंसर अस्पताल के डीन (अकादमिक)
डॉ. शशिकांत पटने, चिकित्सा अधीक्षक डॉ. आकाश आनंद
तथा मुख्य प्रशासनिक अधिकारी बिरेश चौबे मौजूद रहे।
गौरतलब है कि टाटा
मेमोरियल सेंटर के अधीन संचालित
ये दोनों संस्थान कैंसर के उपचार के
साथ ही चिकित्सा अनुसंधान,
प्रशिक्षण और जनसेवा के
क्षेत्र में भी अपनी
विशिष्ट पहचान रखते हैं। ऐसे
में नए निदेशक की
नियुक्ति को संस्थानों के
आगामी विस्तार और चिकित्सा सेवाओं
को और सुदृढ़ बनाने
की दृष्टि से महत्वपूर्ण माना
जा रहा है।

No comments:
Post a Comment