Friday, 2 August 2024

सावन की शिवरात्रि पर मंदिरों में उमड़े श्रद्धालु, कांवड़ियों ने किया भोले बाबा का जलाभिषेक

सावन की शिवरात्रि पर मंदिरों में उमड़े श्रद्धालु, कांवड़ियों ने किया भोले बाबा का जलाभिषेक 

दिनभर हर मंदिर भोले के जयकारों के साथ गूंजता रहा

शिवरात्रि के चलते शिवालयों को विभिन्न प्रकार की लाइटों से सजाया गया

बाबा विश्वनाथ धाम के बाहर लंबी कतारों में खड़े श्रद्धालु हाथ में पूजा की थाली लिए भोले बाबा के दर्शन करने का इंतजार करते दिखे

सुरेश गांधी

वाराणसीं सावन की शिवरात्रि पर शुक्रवार को मंदिरों में शिव भक्तों ने भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक किया। प्रयागराज सहित अन्य जनपदों से गंगाजल लेकर आएं कांवड़ियों ने पूरी श्रद्धा से बाबा विश्वनाथ का जलाभिषेक किया। इस दौरान सुरक्षा के भी कड़े इंतजाम किए गए थे। सावन शिवरात्रि का खास महत्व माना गया है. इसलिए आज मंदिरों में भक्तों का तांता लगा रहा। सुबह से ही भक्त शिवालयों में पूजा-अर्चना करते नजर आए. वहीं कांवड़िये रात 12 बजे के बाद से ही भोलेनाथ का जलाभिषेक करने के लिए कतारबद्ध हो गए थे।

इस पवित्र दिन पर भोलेनाथ की विधिवत पूजा की। पूजा-अर्चना के लिए दोपहर तक मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ जुट गई. मंदिरों में भगवान भोलेनाथ के भक्तों का तांता रात भर से लगातार लगा रहा। दिनभर हर मंदिर भोले के जयकारों के साथ गूंजता रहा। खासकर बाबा विश्वनाथ धाम के बाहर लंबी कतारों में खड़े श्रद्धालु हाथ में पूजा की थाली लिए भोले बाबा के दर्शन करने का इंतजार करते दिखे.शिवरात्रि के चलते शिवालयों को विभिन्न प्रकार की लाइटों से सजाया गया है. साथ ही मंदिरों में सुरक्षा व्यवस्था भी कड़ी की गई है. हर साल की तरह इस साल भी कांवड़ का क्रेज नजर आया.

पैदल और डाक कांवड़ लेकर आए भोले भक्तों ने अलग-अलग मंदिरों में भगवान शिव का जलाभिषेक किया. डाक कांवड़ लाने वाले श्रद्धालु भोले के भजनों पर नाचते-गाते मंदिर पहुंचे. कांवड़ यात्रा के चलते रात 12 बजे से सुबह 8 बजे तक शहर की सड़कों पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की गई थी. हालांकि दिनभर भक्त शिवालयों में भजन-कीर्तन कर भगतीमय रस में डूबे नजर आए. ग्रामीण अंचलों में कभी तेज तो कभी रिमझिम फुहार को प्रभु का आशीष मान शिव भक्त देवालयों में भक्तों ने जलाभिषेक किया। शहर के अन्य देवालयो में भी कमोबेश यही स्थिति रही. सांझ ढलते मंदिरों में पुष्प शृंगार कर भोले बाबा की आरती उतारी गयी. छप्पन भोग लगाया गया. ऐसी मान्यता है कि इस दिन महादेव और माता पार्वती की पूजा-अर्चना अति फलदायी होती है. इसी भाव से घरो में पूजा-अर्चना तो की ही गयी. साथ ही मंदिरों में भी भक्तों ने जलाभिषेक किया.

तीसरी सोमवारी पर जलार्पण करने

के लिए कल निकलेंगे कांवरिये

तीसरी सोमवारी पर भोले बाबा के जलार्पण करने को लेकर रविवार की रात बड़ी संख्या में कांवरियां निकलेंगे. ग्रामीण अंचलों में देर रात चौक चौराहों पर भक्तों का जमावड़ा लगेगा. यहां से ज्यादातर भक्त पदयात्रा करते हुए गंगा की ओर रुख करेंगे तो कुछ वाहन से प्रस्थान करेंगे. जगह-जगह विभिन्न धार्मिक और सामाजिक संगठनों की ओर से सेवा शिविर लगाकर चाय यादि चीजें बांटी जायेंगी.

हिन्दी विभागाध्यक्ष वशिष्ठ द्विवेदी ने विद्यार्थियों से समाज सेवा के लिए आगे आने का आह्वान किया

हिन्दी विभागाध्यक्ष वशिष्ठ द्विवेदी ने विद्यार्थियों से समाज सेवा के लिए आगे आने का आह्वान किया

बीएचयू के हिन्दी विभाग में नवप्रवेशी छात्र अभिन्यास कार्यक्रम का शुभारंभ किया 

सुरेश गांधी

वाराणसी। काशी हिन्दू विश्वविद्यालय में स्नातकोत्तर हिंदी प्रथम वर्ष के नवागत विद्यार्थियों को हिन्दी विभाग और विश्वविद्यालय की परंपरा तथा अन्यान्य विषयों से परिचित कराने के लिए पांच दिवसीय अभिविन्यास कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इस मौके पर हिंदी विभागाध्यक्ष एवं प्रसिद्ध ग़ज़लकार प्रोफेसर वशिष्ठ द्विवेदी ने हिन्दी विभाग और विश्वविद्यालय के गौरवशाली इतिहास का परिचय देते हुए अतिथियों और छात्र-छात्राओं का स्वागत करते हुए उन्हें इस श्रेष्ठ परंपरा से जुड़ने के लिए बधाई दी।

श्री वशिष्ठ ने विद्यार्थियों से समाज सेवा के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि एक प्रतिष्ठित शोध केंद्र के रूप में विकसित करने की दिशा में सफलतम प्रयास करने का यह सुनहरा मौका है। यूजीसी गाइड लाइन के अनुसार अपने शोध कार्य से पूर्व छह महीने का अभिविन्यास कार्यक्रम सफलतापूर्वक पूर्ण करना अनिवार्य है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि आरक्षाधिकारी प्रो. एसपी सिंह ने  विश्वविद्यालय में सुरक्षा एवं स्वास्थ्य से संबंधित सुझाव देते हुए उनसे विश्वविद्यालय की महान परम्परा को आगे बढ़ाने का आग्रह किया।

विशिष्ट अतिथि प्रो. एमएस पांडेय, पूर्व विभागाध्यक्ष अंग्रेजी बीएचयू की अंग्रेज़ी एवं कला संकाय की वृहद विरासत से परिचय कराते हुए शैक्षणिक एवं अध्ययन- अध्यापन से जुड़े अनेक रोचक उदाहरण प्रस्तुत करते हुए छात्रों को अपने विषय के अतिरिक्त अन्य विषयों, भाषाओं में डिप्लोमा कोर्स के साथ ही साथ सांस्कृतिक एवं अकादमिक संगोष्ठियों से जुड़े रहने का सुझाव दिया। प्रो श्रीप्रकाश शुक्ल ने नव प्रवेशी छात्रों को हिन्दी विभाग की विराट परंपरा में लाला भगवानदीन, बाबू श्यामसुंदर दास, रामचंद्र शुक्ल, हज़ारी प्रसाद द्विवेदी आदि आचार्यों का परिचय देते हुए कहा कि हिंदी के विद्यार्थियों को हीन भावना से ग्रसित नहीं होना चाहिए।

प्रो राजकुमार ने छात्रों को भारतीय एवं पाश्चात्य चिंतकों एवं साहित्य को कैसे पढ़ा जाए, भाषा और साहित्य के किन बिंदुओं पर ध्यान देना जरूरी होता है, भाषा की व्यवहारिकता और साहित्य की उपादेयता आदि के विषय में संबोधित किया। कुल गीत  की प्रस्तुति शोध छात्राओं ने किया। डॉ. अशोक ज्योति ने धन्यवाद ज्ञापित करते हुए अतिथियों एवं छात्रों का आभार प्रकट किया।संचालन डॉ. विंध्याचल यादव ने किया। इस ओरिएंटेशन प्रोग्राम में हिन्दी विभाग के शिक्षक  रहे। सभागार छात्र -छात्राओं से पूरी तरह भरा रहा।

सपा पीडीए के नाम पर जातियों को दे रही धोखा : केशव मौर्या

डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या ने बाबा विश्वनाथ धाम कालभैरव मंदिर में टेका मत्था 

सपा पीडीए के नाम पर जातियों को दे रही धोखा : केशव मौर्या

कार्यकर्ताओं से स्वतंत्रता दिवस के मौके पर घर-घर तिरंगा फहराने का आह्वान

विकास कार्यो की समीक्षा में योजनाओं का जाना हाल

युवा हमारी प्राथमिकता है, अगर विकास नहीं होगा तो युवाओं के उज्ज्वल भविष्य का कैसे निर्माण होगा 

सुरेश गांधी

वाराणसी। यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य शुक्रवार को वाराणसी पहुंचे। इस दौरान उन्होंने काशी विश्वनाथ धाम एवं बाबा कालभैरव मंदिर में विधि-विधान से दर्शन-पूजन किया। इसके बाद पत्रकारों के सवाल पर कहा, सपा पीडीए के नाम पर जातियों को धोखा दे रही है। सपा कभी भी ब्राह्मणों की सगी नहीं हो सकती। पिछड़ों, दलितों और आदीवासियों के लिए भी सपा ने कुछ नहीं किया। समाजवादी अब समाप्तवादी पार्टी बनने की कगार पर है। उन्हें आने वाले विधानसभा में अब कोई मौका नहीं मिलने वाला है। उनके सपने मुंगेरी लाल वाले हैं।

मौर्य ने अयोध्या में बालिका के साथ हुए बलात्कार की घटना पर कहा कि सपाजनों का रिश्ता बलातकारियों, माफियाओं, गुंडों और दंगाइयों से है। अच्छे लोगों का साथ सपा बर्दाश्त ही नहीं कर सकती। सियासत के नाम पर सिर्फ लोगों को गुमराह करना जानती है। सपा और कांग्रेस को आने वाले समय में जनता सबक सिखाएगी। उन्होंने कहा कि युवा हमारी प्राथमिकता है, अगर विकास नहीं होगा तो युवाओं के उज्ज्वल भविष्य का कैसे निर्माण होगा. सर्किट हाउस में विकास कार्यक्रमों की समीक्षा बैठक में उपमुख्यमंत्री द्वारा जनपद में निर्माणधीन बारात घरों की सूची जनप्रतिनिधियों को उपलब्ध कराने तथा उसकी उपयोगिता का निरीक्षण करने का निर्देश दिया। इस दौरान हर घर तिरंगा के अंतर्गत समूह की महिलाओं से 156000 झंडा बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया।

मौर्या ने ग्राम चौपाल का रोस्टर सभी जनप्रतिनिधि एवं संगठन को भी उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। ग्राम चौपाल में आने वाली समस्याओं का त्वरित गति से गुणवत्ता पूर्ण निस्तारण करने के निर्देश दिए। प्रधानमंत्री आवास योजना में दिव्यांगजन, विधवा, अनुसूचित जाति के व्यक्तियों को वरीयता देते हुए पात्र बेघर लाभार्थियों को आवास उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए। प्रधानमंत्री द्वारा गोद लिए गए 7 गांवों में सभी बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराते हुए आमजन की समस्याओं के समाधान हेतु निर्देश दिए। हर घर जल योजना अंतर्गत जनपद के समस्त ग्राम पंचायत के सभी घरों में नल कनेक्शन देने की कार्रवाई पूर्ण करने के निर्देश दिए। जनपद के सभी अमृत सरोवर को वर्षा जल संचयन कर भरने के साथ ही उनके किनारे भीटा पर वृक्षारोपण करने के निर्देश दिए।

इसके अलावा उन्होंने अमृत सरोवर का नियमित साफ सफाई कराने के निर्देश दिए गए। सेल्फी विद अमृत सरोवर, सेल्फी विद प्रधानमंत्री आवास, मुख्यमंत्री आवास, सेल्फी विद हर घर जल, सेल्फी विद एनआरएलएम का फोटो अपलोड करने के निर्देश दिए। पीएमजीएसवाई योजना के अंतर्गत एफडीआर तकनीक का उपयोग करते हुए प्राक्कलन तैयार करने के पूर्व लोक निर्माण विभाग से समन्वय करके मिलान कर लिया जाए ताकि प्रोजेक्ट चयन मेंकोई डुप्लीकेशी ना हो। जनपद में निर्मित टी एच आर प्लांट में जो भी व्यवधान है, उसको ठीक कराते हुए शत प्रतिशत क्षमता के साथ उत्पादन करने के निर्देश दिए गए। प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों को घरौनी उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए साथ ही पूर्व में दिए गए निर्देशों का अनुपालन करने के निर्देश दिए गए। शहरी आवास योजना मैं पारदर्शिता रखते हुए नगर निगम विकास प्राधिकरण से समन्वय स्थापित कर कार्य करने हेतु डूडा को निर्देशित किया गया।


ऑरोविल : जहां जमीन किसी की नहीं... जिम्मेदारी सबकी

मातृमंदिर : जहां जमीन किसी की नहीं... जिम्मेदारी सबकी  ऑरोविल में 60 देशों के 3527 लोग साथ जी रहे जीवन का अनोखा प्रयोग — न कोई...