अंश की घातक गेंदबाज़ी और हमीद की दमदार पारी
एवी स्पोर्ट्स एलएससी क्लब सेमीफाइनल में दाखिल
सगीर अहमद
स्मृति
अंडर-16
जिला
क्रिकेट
लीग
में
स्टेडियम
इलेवन
को
5 विकेट
से
हराकर
एवी
स्पोर्ट्स
ने
दर्ज
की
शानदार
जीत
सुरेश गांधी
वाराणसी। जडन क्रिकेट ग्राउंड
पर मंगलवार को खेले गए
सगीर अहमद स्मृति अंडर-16
जिला क्रिकेट लीग के रोमांचक
मुकाबले में एवी स्पोर्ट्स
एलएससी क्लब ने शानदार
प्रदर्शन करते हुए स्टेडियम
इलेवन को 5 विकेट से
पराजित कर सेमीफाइनल में
जगह बना ली। मुकाबले में
स्टेडियम इलेवन ने टॉस जीतकर
पहले बल्लेबाज़ी करने का फैसला
किया।
पहले बल्लेबाज़ी करते
हुए स्टेडियम इलेवन की टीम 34.4 ओवर
में सभी विकेट गंवाकर
154 रन ही बना सकी।
टीम की ओर से
अर्पित सिंह ने संघर्षपूर्ण
पारी खेलते हुए 49 गेंदों पर नाबाद 46 रन
बनाए, जबकि अजित कुमार
ने 59 गेंदों का सामना करते
हुए 45 रन का योगदान
दिया। एवी स्पोर्ट्स एलएससी क्लब की ओर
से गेंदबाज़ी में अंश यादव
ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 3 विकेट
झटके, वहीं आतिर रज़ा
ने भी सधी हुई
गेंदबाज़ी करते हुए 2 विकेट
अपने नाम किए।155 रन
के लक्ष्य का पीछा करने
उतरी एवी स्पोर्ट्स एलएससी
क्लब की टीम ने
संतुलित बल्लेबाज़ी का परिचय दिया।
टीम की ओर
से अब्दुल हमीद ने शानदार
आक्रामक पारी खेलते हुए
38 गेंदों पर नाबाद 53 रन
बनाकर जीत की नींव
रखी। उनके अलावा तन्मय
श्रीवास्तव ने उपयोगी योगदान
देते हुए 37 रन बनाए और
टीम को जीत की
दहलीज तक पहुंचाया।स्टेडियम इलेवन की
ओर से गेंदबाज़ी में
अर्पित सिंह ने सराहनीय
प्रदर्शन करते हुए 3 विकेट
हासिल किए, लेकिन वह
टीम को जीत दिलाने
में सफल नहीं हो
सके। इस मुकाबले में अपने शानदार
गेंदबाज़ी प्रदर्शन के लिए अंश
यादव को मैन ऑफ
द मैच चुना गया।इस
जीत के साथ ही
एवी स्पोर्ट्स एलएससी क्लब ने टूर्नामेंट
के सेमीफाइनल में प्रवेश कर
खिताब की दावेदारी मजबूत
कर दी है।

No comments:
Post a Comment