प्रशिक्षण से सशक्त होगा संगठन, बूथ से राष्ट्र तक भाजपा का विस्तार लक्ष्य
: शिव प्रकाश
सारनाथ में
पं.
दीनदयाल
उपाध्याय
प्रशिक्षण
महाअभियान-2026
संपन्न
तीन राज्यों
के
नेताओं
ने
वैचारिक
मजबूती
और
संगठनात्मक
रणनीति
पर
किया
मंथन
सुरेश गांधी
वाराणसी. सारनाथ स्थित केंद्रीय तिब्बती उच्च शिक्षण संस्थान
में भारतीय जनता पार्टी के
पं. दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान-2026 के अंतर्गत उत्तर
प्रदेश, उत्तराखंड एवं बिहार के
उत्तर-पूर्व जोन की प्रदेश
स्तरीय प्रशिक्षण कार्यशाला वैचारिक संकल्प और संगठनात्मक रणनीति
के साथ संपन्न हुई।
कार्यक्रम में तीनों राज्यों
के वरिष्ठ पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और संगठन के
प्रमुख नेताओं ने भाग लेकर
बूथ से लेकर राष्ट्रीय
स्तर तक संगठन को
मजबूत बनाने की दिशा में
मंथन किया।
उद्घाटन सत्र में अतिथियों
ने भारत माता, पं.
दीनदयाल उपाध्याय तथा श्यामा प्रसाद
मुखर्जी के चित्र पर
पुष्प अर्पित कर वंदे मातरम्
का सामूहिक गान किया। कार्यक्रम
का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।
राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री
शिव प्रकाश ने उद्घाटन एवं
समापन सत्र को संबोधित
करते हुए कहा कि
व्यक्ति निर्माण से संगठन निर्माण
और संगठन निर्माण से राष्ट्र निर्माण
भाजपा का मूल ध्येय
है। उन्होंने प्रशिक्षण अभियान को “राष्ट्र निर्माण
का महायज्ञ” बताते हुए कहा कि
सतत प्रशिक्षण से कार्यकर्ताओं का
बौद्धिक और वैचारिक विकास
होता है। उन्होंने सामाजिक
समरसता, स्वदेशी चिंतन, अनुशासन और राष्ट्रभावना को
संगठन की शक्ति बताया।
राष्ट्रीय महामंत्री तरुण चुग ने
प्रशिक्षण महाअभियान की रूपरेखा प्रस्तुत
करते हुए बताया कि
7 मार्च से 14 अप्रैल तक मंडल स्तर
तथा 15 अप्रैल से 20 मई तक जिला
स्तर की कार्यशालाएं आयोजित
होंगी, जिसके बाद प्रदेश स्तरीय
प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न होंगे। उन्होंने कहा कि एकात्म
मानववाद और अंत्योदय की
विचारधारा इस अभियान की
आत्मा है और यह
कार्यक्रम संगठनात्मक के साथ-साथ
वैचारिक सशक्तिकरण का भी माध्यम
है।
चौदह विषयों पर गहन मंथन
कार्यक्रम के तृतीय एवं चतुर्थ सत्र में सात समूहों के माध्यम से कुल 14 विषयों पर चर्चा हुई। इनमें भाजपा का इतिहास एवं विकास, चुनाव प्रबंधन, संगठन विस्तार, बूथ प्रबंधन, कार्यकर्ता विकास, समन्वय की भूमिका, कार्यालय संचालन, सरकार की उपलब्धियां, सोशल मीडिया रणनीति, नमो ऐप, एआई आधारित डिजिटल उपकरण तथा राष्ट्र के समक्ष चुनौतियां प्रमुख रहीं। समापन सत्र में केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री एवं प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने कहा कि भाजपा ही एकमात्र राजनीतिक दल है जो कार्यकर्ताओं के प्रशिक्षण को संगठन की रीढ़ मानता है। उन्होंने कहा कि इस अभियान से बूथ स्तर तक संगठनात्मक दक्षता और जनसेवा की भावना को नई मजबूती मिलेगी। कार्यक्रम का संचालन राज्यसभा सदस्य अमरपाल मौर्य तथा सह संयोजक राजू भंडारी ने किया, जबकि समन्वय क्षेत्रीय अध्यक्ष दिलीप पटेल ने संभाला। इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष लक्ष्मीकांत वाजपेई, उत्तराखंड प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी उपस्थित रहे।


No comments:
Post a Comment