Saturday, 7 March 2026

आज सिगरा स्टेडियम में 18 वर्ष से अधिक आयु की महिलाओं की निःशुल्क स्तन कैंसर जांच

महिला दिवस पर काशी में स्वास्थ्य का बड़ा अभियान

आज सिगरा स्टेडियम में 18 वर्ष से अधिक आयु

की महिलाओं की निःशुल्क स्तन कैंसर जांच 

नो सीनो टचतकनीक से होगी स्क्रीनिंग

प्रशासन की महिलाओं से अपील : अपनी स्वास्थ्य जांच अवश्य कराएं, जागरूकता ही स्तन कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से बचाव का सबसे प्रभावी उपाय है

सुरेश गांधी

वाराणसी। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर वाराणसी में महिलाओं के स्वास्थ्य संरक्षण को लेकर एक महत्वपूर्ण पहल की जा रही है। प्रधानमंत्री केस्वस्थ नारीसशक्त परिवारअभियान से प्रेरित होकर 8 मार्च को सिगरा स्टेडियम में वृहद स्तन कैंसर स्क्रीनिंग शिविर का आयोजन किया जाएगा। इस शिविर में 18 वर्ष से अधिक आयु की महिलाओं की निःशुल्क जांच सुबह 7 बजे से शाम 7 बजे तक की जाएगी।

यह विशेष कार्यक्रम स्वास्थ्य विभाग और आईटीवी फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया जा रहा है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजेश प्रसाद ने बताया कि इस अभियान के तहत महिलाओं में स्तन कैंसर की प्रारंभिक अवस्था में पहचान कर समय पर उपचार सुनिश्चित करने का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने बताया किस्वस्थ नारीसशक्त परिवारअभियान के अंतर्गत 14 जनवरी से वाराणसी संसदीय क्षेत्र में महिलाओं की ब्रेस्ट कैंसर स्क्रीनिंग का अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान में थर्मल कैमरे और थर्मलिटिक्स सॉफ्टवेयर की मदद से स्क्रीनिंग की जा रही है। यह पूरी प्रक्रियानो सी, नो टचपद्धति पर आधारित है, जिसमें महिलाओं की गरिमा और गोपनीयता का पूरा ध्यान रखा जाता है। इस तकनीक के माध्यम से प्रतिदिन लगभग 800 से 900 महिलाओं की जांच की जा रही है। 6 मार्च तक करीब 36 हजार महिलाओं की स्क्रीनिंग की जा चुकी है।

जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार ने बताया कि महिलाओं में स्तन कैंसर के प्रति जागरूकता बढ़ाने और शुरुआती अवस्था में रोग की पहचान करने के उद्देश्य से यह विशेष अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने संबंधित विभागों को निर्देश दिया है कि कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय रहते सुनिश्चित की जाएं, ताकि अधिक से अधिक महिलाएं इस सुविधा का लाभ उठा सकें। मुख्य विकास अधिकारी प्रखर कुमार सिंह ने इसे महिलाओं के स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया। उन्होंने जनपद की महिलाओं से अपील की कि वे बड़ी संख्या में कार्यक्रम स्थल पर पहुंचकर निःशुल्क जांच का लाभ लें और अन्य महिलाओं को भी इसके लिए प्रेरित करें।

सीएमओ डॉ. राजेश प्रसाद के अनुसार स्तन कैंसर स्क्रीनिंग के लिए एआई आधारित थर्मल इमेजिंग तकनीक (थर्मलाइटिक्स) का उपयोग किया जाएगा। यह जांच पूरी तरह नॉन-इनवेसिव, रेडिएशन-फ्री और बिना संपर्क वाली पद्धति है, जिससे महिलाओं की सुरक्षित और सटीक जांच संभव हो सकेगी। कार्यक्रम के सफल संचालन के लिए विभिन्न विभागों को जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। नगर निगम वाराणसी कार्यक्रम स्थल पर साफ-सफाई और पेयजल की व्यवस्था करेगा, जबकि यातायात पुलिस पार्किंग और ट्रैफिक संचालन की जिम्मेदारी संभालेगी। स्वास्थ्य विभाग स्क्रीनिंग और चिकित्सकीय व्यवस्था करेगा, वहीं अग्निशमन विभाग सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करेगा। इसके अलावा स्मार्ट सिटी वाराणसी द्वारा कार्यक्रम स्थल पर आवश्यक व्यवस्थाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। प्रशासन ने जनपद की महिलाओं से अपील की है कि वे इस अवसर का लाभ उठाकर अपनी स्वास्थ्य जांच अवश्य कराएं, क्योंकि समय रहते जांच और जागरूकता ही स्तन कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से बचाव का सबसे प्रभावी उपाय है।

No comments:

Post a Comment

आज सिगरा स्टेडियम में 18 वर्ष से अधिक आयु की महिलाओं की निःशुल्क स्तन कैंसर जांच

महिला दिवस पर काशी में स्वास्थ्य का बड़ा अभियान आज सिगरा स्टेडियम में 18 वर्ष से अधिक आयु की महिलाओं की निःशुल्क स्तन...