मातृशक्ति को
समर्पित
होगा
बाबा
विश्वनाथ
का
दरबार
महिला दिवस पर काशी विश्वनाथ धाम
में मातृशक्ति के लिए विशेष दर्शन
देशभर से
आने
वाली
महिलाओं
को
4-बी
गेट
से
निःशुल्क
प्रवेश,
गोद
में
बच्चों
वाली
महिलाओं
को
प्राथमिकता
काशीवासियों के
लिए
निर्धारित
समय
यथावत
सुरेश गांधी
वाराणसी।
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर
पर बाबा की नगरी
काशी में मातृशक्ति के
सम्मान का विशेष आयोजन
किया गया है। 8 मार्च
2026 को श्री काशी विश्वनाथ
धाम में देश-विदेश
से आने वाली सभी
महिलाओं के लिए विशेष
दर्शन व्यवस्था की घोषणा की
गई है। इस दिन
महिलाओं को द्वार संख्या
4-बी से निःशुल्क प्रवेश
देकर भगवान श्री काशी विश्वनाथ
के दर्शन कराए जाएंगे।
मंदिर प्रशासन के अनुसार यह
व्यवस्था केवल काशी की
महिलाओं तक सीमित नहीं
होगी, बल्कि बाहर से आने
वाली महिला श्रद्धालुओं को भी समान
रूप से इसका लाभ
मिलेगा। विशेष रूप से गोद
में छोटे बच्चों को
लिए हुए महिलाओं को
प्राथमिकता देते हुए दर्शन
की सुविधा प्रदान की जाएगी, ताकि
उन्हें किसी प्रकार की
असुविधा न हो। इसके
लिए किसी प्रकार का
टिकट या शुल्क नहीं
लिया जाएगा।
मंदिर प्रशासन ने यह भी स्पष्ट किया है कि प्रतिदिन की तरह प्रातः 4:00 से 5:00 बजे तथा सायं 4:00 से 5:00 बजे तक का समय काशीवासियों के लिए आरक्षित रहेगा और इस अवधि में पूर्ववत विशेष दर्शन व्यवस्था जारी रहेगी। इसके अतिरिक्त शेष समय में सभी महिलाओं को द्वार संख्या 4-बी से प्रवेश कराकर दर्शन कराने की व्यवस्था की गई है। श्री काशी विश्वनाथ मंदिर न्यास ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर मातृशक्ति को नमन करते हुए कामना की है कि भगवान विश्वनाथ की कृपा और मातृशक्ति का आशीर्वाद संपूर्ण मानवता पर बना रहे तथा सभी श्रद्धालुओं के जीवन में सुख, समृद्धि और मंगल का प्रकाश फैलता रहे।

No comments:
Post a Comment