मनोनीत पार्षद संतोष सोलापुरकर का भव्य अभिनंदन, बधाई देने वालों का लगा तांता
नगर निगम में उनकी भागीदारी
से शहर के विकास कार्यों को नई गति मिलेगी : नीलकंठ तिवारी
सुरेश गांधी
वाराणसी। महामहिम राज्यपाल आनंदी बेन पटेल द्वारा
वाराणसी नगर निगम के लिए मनोनीत पार्षद बनाए जाने पर संतोष सोलापुरकर का उनके आवास
पर भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर पूर्व मंत्री एवं विधायक नीलकंठ तिवारी ने अंगवस्त्र
पहनाकर उनका सम्मान किया और नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं।
मनोनीत पार्षद बनने की खबर मिलते ही सोलापुरकर
के आवास पर समर्थकों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और क्षेत्रीय नागरिकों का तांता लग गया।
हर कोई उन्हें बधाई देने और उज्ज्वल कार्यकाल की कामना करने पहुंचा। माहौल पूरी तरह
उत्सवमय रहा, जहां फूल-मालाओं और शुभकामनाओं के साथ उनका अभिनंदन किया गया। इस मौके
पर नीलकंठ तिवारी ने कहा कि संतोष सोलापुरकर लंबे समय से सामाजिक कार्यों में सक्रिय
रहे हैं और नगर निगम में उनकी भागीदारी से शहर के विकास कार्यों को नई गति मिलेगी।
उन्होंने विश्वास जताया कि सोलापुरकर जनहित के मुद्दों को मजबूती से उठाते हुए वाराणसी
के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
वहीं संतोष सोलापुरकर ने राज्यपाल एवं
प्रदेश नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई
है, उसे वे पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ निभाएंगे। उन्होंने कहा कि नगर निगम के
माध्यम से वे शहर की मूलभूत समस्याओं—सफाई, जल निकासी, पेयजल और नागरिक सुविधाओं—के
समाधान के लिए प्राथमिकता के आधार पर कार्य करेंगे। कार्यक्रम के दौरान कई जनप्रतिनिधि,
पार्टी पदाधिकारी और गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सभी ने एक स्वर में सोलापुरकर को नई
भूमिका के लिए शुभकामनाएं दीं और शहर के विकास में उनके योगदान को लेकर उम्मीद जताई।

No comments:
Post a Comment