एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन ने दिखाया ‘नए भारत’ का जीवंत मॉडल
विश्वनाथ से महाकाल तक जुड़ी विरासत, निवेश से लेकर नवाचार तक की साझेदारी
काशी से उठी विकास की ध्वनि : आस्था, अर्थव्यवस्था और आत्मनिर्भर भारत का नया संकल्प. काशी की प्राचीन गलियों में जब विकास की नई ध्वनि गूंजती है, तो वह केवल घोषणाओं का शोर नहीं, बल्कि बदलते भारत की दिशा का संकेत होती है। एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन 2026 इसी परिवर्तन का सशक्त प्रतीक बनकर उभरा, जहां आस्था और अर्थव्यवस्था ने एक साथ कदम बढ़ाए। एक ओर काशी विश्वनाथ और महाकाल की आध्यात्मिक कड़ी जुड़ी, तो दूसरी ओर ₹1 में जमीन, 2000 मेगावॉट सोलर प्रोजेक्ट, ओडीओपी समझौता और 284 करोड़ के यूनिटी मॉल जैसे ठोस फैसलों ने विकास का नया खाका प्रस्तुत किया। यह सम्मेलन बताता है कि अब राज्य प्रतिस्पर्धा नहीं, बल्कि साझेदारी के रास्ते पर आगे बढ़ रहे हैं। काशी से उठी यह पहल केवल दो राज्यों तक सीमित नहीं, बल्कि उस भारत की झलक है, जो अपनी विरासत से शक्ति लेकर भविष्य की अर्थव्यवस्था को गढ़ रहा है
सुरेश गांधी
काशी केवल एक
नगर नहीं है, यह
भारत की आत्मा का
स्पंदन है, समय की
धड़कन है और सनातन
चेतना का वह शाश्वत
केंद्र है, जहां अतीत,
वर्तमान और भविष्य एक
साथ संवाद करते हैं। इसी
काशी की धरती पर
जब मध्य प्रदेश और
उत्तर प्रदेश ने विकास, निवेश
और सांस्कृतिक साझेदारी का नया अध्याय
लिखने का संकल्प लिया,
तो यह एक साधारण
प्रशासनिक आयोजन नहीं रहा; यह
उस भारत का उद्घोष
बन गया, जो अपनी
जड़ों से शक्ति लेकर
भविष्य की ओर आत्मविश्वास
के साथ बढ़ रहा
है।
एमपी-यूपी सहयोग
सम्मेलन 2026 का महत्व केवल
घोषणाओं या समझौतों में
नहीं, बल्कि उस विचार में
निहित है जो इसके
केंद्र में है, सहयोग
बनाम प्रतिस्पर्धा। लंबे समय तक
भारतीय संघीय ढांचे में राज्यों के
बीच विकास की दौड़ प्रतिस्पर्धा
के रूप में देखी
जाती रही, लेकिन काशी
से उठी यह पहल
इस धारणा को बदलती दिखाई
देती है। यह बताती
है कि जब दो
राज्य अपनी विरासत, संसाधन
और संभावनाओं को साझा करते
हैं, तो विकास की
गति कई गुना बढ़
जाती है।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव
का यह कथन कि
“उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश
साझा विरासत के साथ आगे
बढ़ रहे हैं” केवल
एक राजनीतिक वक्तव्य नहीं, बल्कि एक ऐतिहासिक सत्य
का पुनर्स्मरण है। यह वही
भूभाग है जहां राम
की पदचाप गूंजी, जहां कृष्ण की
लीलाएं फली-फूलीं, जहां
तुलसीदास ने अपनी रचनाओं
से समाज को दिशा
दी और जहां गंगा-यमुना-चंबल की धाराएं
भारतीय संस्कृति को सींचती रहीं।
काशी और उज्जैन,
दोनों नगर केवल भौगोलिक
इकाइयां नहीं, बल्कि भारतीय आस्था के दो ध्रुव
हैं। एक ओर काशी
विश्वनाथ, जहां मोक्ष का
मार्ग प्रशस्त होता है; दूसरी
ओर महाकाल, जहां समय स्वयं
नतमस्तक होता है। इन
दोनों के बीच हुआ
ट्रस्ट-स्तरीय समझौता केवल प्रशासनिक सहयोग
नहीं, बल्कि उस आध्यात्मिक एकता
का प्रतीक है, जो भारत
की सांस्कृतिक पहचान की आधारशिला है।
यह समझौता धार्मिक
पर्यटन के क्षेत्र में
एक नए युग की
शुरुआत कर सकता है।
आज के समय में
तीर्थ केवल आस्था का
विषय नहीं रह गया
है; वह अर्थव्यवस्था का
भी महत्वपूर्ण आधार बन चुका
है। जब लाखों श्रद्धालु
काशी और उज्जैन जैसे
स्थलों की यात्रा करते
हैं, तो उससे जुड़े
होटल, परिवहन, हस्तशिल्प और स्थानीय बाजारों
को व्यापक लाभ मिलता है।
इस दृष्टि से देखा जाए
तो यह पहल आस्था
आधारित अर्थव्यवस्था को सशक्त करने
का एक दूरदर्शी कदम
है।
इसी क्रम में
ओडीओपी (वन डिस्ट्रिक्ट वन
प्रोडक्ट) को लेकर दोनों
राज्यों के बीच हुआ
समझौता विशेष महत्व रखता है। यह
योजना केवल उत्पादों को
बढ़ावा देने की नीति
नहीं, बल्कि स्थानीयता को वैश्विकता से
जोड़ने का सेतु है।
उत्तर प्रदेश की बनारसी साड़ी,
गुलाबी मीनाकारी या लकड़ी के
शिल्प हों, अथवा मध्य
प्रदेश की महेश्वरी साड़ियां,
चंदेरी वस्त्र और बांस शिल्पकृये
सभी भारत की सांस्कृतिक
विविधता और आर्थिक क्षमता
के प्रतीक हैं।
उज्जैन में 284 करोड़ रुपये की
लागत से बनने वाला
यूनिटी मॉल इस दिशा
में एक ठोस कदम
है। यह केवल एक
व्यापारिक केंद्र नहीं होगा, बल्कि
भारत की लोक परंपराओं,
कारीगरों की मेहनत और
क्षेत्रीय पहचान का जीवंत संग्रहालय
भी होगा। जब देशभर के
उत्पाद एक ही छत
के नीचे उपलब्ध होंगे,
तो यह ‘वोकल फॉर
लोकल’ के विचार को
वास्तविक रूप देगा।
निवेश के क्षेत्र में
भी सम्मेलन ने एक नई
दृष्टि प्रस्तुत की है। ₹1 की
लीज पर 30 एकड़ जमीन देने
का निर्णय केवल एक प्रोत्साहन
योजना नहीं, बल्कि यह संकेत है
कि राज्य सरकारें अब निवेशकों के
साथ साझेदार की भूमिका निभाने
को तैयार हैं। स्वास्थ्य क्षेत्र
में निजी निवेश को
बढ़ावा देना, मेडिकल कॉलेजों की स्थापना को
सरल बनाना और अनुदान की
व्यवस्था करनाकृये सभी कदम उस
व्यापक सोच का हिस्सा
हैं, जिसमें विकास का केंद्र मानव
संसाधन है।
ऊर्जा और जल प्रबंधन
जैसे बुनियादी क्षेत्रों में भी इस
सम्मेलन ने ठोस दिशा
दिखाई है। मुरैना में
प्रस्तावित 2000 मेगावॉट का सोलर प्रोजेक्ट
केवल ऊर्जा उत्पादन की योजना नहीं,
बल्कि हरित भविष्य की
ओर एक निर्णायक कदम
है। यह परियोजना न
केवल किसानों को सस्ती बिजली
उपलब्ध कराएगी, बल्कि औद्योगिक विकास के लिए भी
स्थिर आधार प्रदान करेगी।
इसी तरह केन-बेतवा नदी जोड़ो परियोजना
बुंदेलखंड क्षेत्र के लिए जीवनदायिनी
साबित हो सकती है।
यह क्षेत्र लंबे समय से
जल संकट और सूखे
की मार झेलता रहा
है। यदि यह परियोजना
अपने उद्देश्य के अनुरूप क्रियान्वित
होती है, तो यह
केवल सिंचाई और पेयजल की
समस्या का समाधान नहीं
करेगी, बल्कि पूरे क्षेत्र की
आर्थिक संरचना को बदल सकती
है।
इस पूरे विमर्श
में एक और महत्वपूर्ण
पहलू हैकृसुरक्षा और स्थिरता। मुख्यमंत्री
डॉ. मोहन यादव द्वारा
मध्य प्रदेश के नक्सल मुक्त
होने की घोषणा केवल
प्रशासनिक उपलब्धि नहीं, बल्कि विकास के लिए आवश्यक
आधारशिला है। जब किसी
राज्य में सुरक्षा का
वातावरण मजबूत होता है, तभी
निवेशक विश्वास के साथ आगे
आते हैं। उत्तर प्रदेश
के एमएसएमई मॉडल का उल्लेख
भी इस सम्मेलन में
महत्वपूर्ण रहा। 96 लाख इकाइयों के
माध्यम से 3 करोड़ लोगों
को रोजगार देने वाला यह
मॉडल इस बात का
प्रमाण है कि यदि
नीति और नीयत स्पष्ट
हो, तो स्थानीय उद्योगों
के माध्यम से व्यापक आर्थिक
परिवर्तन संभव है।
पर्यटन के क्षेत्र में
‘पीएमश्री पर्यटन वायु सेवा’ और
‘हेली पर्यटन सेवा’ जैसी पहलें यह
दर्शाती हैं कि अब
विकास केवल पारंपरिक ढांचे
तक सीमित नहीं है। आधुनिक
तकनीक और सुविधाओं के
माध्यम से दूरस्थ स्थलों
को जोड़ना, निवेश को आकर्षित करना
और पर्यटकों को बेहतर अनुभव
देनाकृये सभी उस नए
भारत की पहचान हैं,
जो वैश्विक प्रतिस्पर्धा के लिए तैयार
है। लेकिन इन सभी योजनाओं
और घोषणाओं के बीच सबसे
महत्वपूर्ण तत्व हैकृसाझा दृष्टि।
जब दो राज्य मिलकर
एक साझा लक्ष्य निर्धारित
करते हैं, तो वह
केवल प्रशासनिक प्रक्रिया नहीं रहती, बल्कि
एक आंदोलन बन जाती है।
काशी में आयोजित
यह सम्मेलन इसी आंदोलन की
शुरुआत है। यह उस
भारत का संकेत है,
जहां विकास केवल आंकड़ों में
नहीं, बल्कि जीवन के हर
क्षेत्र में दिखाई देता
हैकृजहां आस्था और अर्थव्यवस्था एक-दूसरे के पूरक हैं,
जहां परंपरा और आधुनिकता साथ-साथ चलती हैं,
और जहां सहयोग ही
प्रगति का सबसे बड़ा
माध्यम बनता है। अंततः,
यह कहना अतिशयोक्ति नहीं
होगी कि काशी से
उठी यह ध्वनि केवल
दो राज्यों तक सीमित नहीं
है। यह पूरे भारत
के लिए एक संदेश
हैकृकि यदि हम अपनी
विरासत को संजोते हुए,
अपनी नीतियों को समन्वित करते
हुए और अपने प्रयासों
को साझा करते हुए
आगे बढ़ें, तो विकास की
कोई सीमा नहीं है।
यही काशी का संदेश
है, यही इस सम्मेलन
का सार हैकृऔर यही
उस भारत की पहचान
है, जो अपनी जड़ों
में गहराई से जुड़ा है,
लेकिन दृष्टि में आकाश की
ऊंचाइयों को छूने का
साहस रखता है।


No comments:
Post a Comment