काशी में विकास का महायज्ञ : 6,332 करोड़ की 163 परियोजनाओं से बदलेगी तस्वीर, ‘नारी शक्ति’ के संग पीएम मोदी का शक्ति प्रदर्शन
महिला सम्मेलन
में
गूंजा
‘नए
भारत
की
ताकत’
का
संदेश,
सिग्नेचर
ब्रिज
से
लेकर
मल्टीस्पेशियलिटी
अस्पताल
तक
विकास
की
नई
नींव
सुरेश गांधी
वाराणसी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने
दो दिवसीय काशी दौरे के
पहले दिन मंगलवार को
विकास और जनसंपर्क का
ऐसा संगम पेश किया,
जिसमें एक ओर हजारों
करोड़ की परियोजनाओं का
लोकार्पण-शिलान्यास हुआ तो दूसरी
ओर ‘नारी शक्ति’ के
जरिए राजनीतिक-सामाजिक संदेश भी दिया गया।
काशी की धरती पर
पहुंचते ही प्रधानमंत्री का
भव्य स्वागत हुआ।
बाबतपुर एयरपोर्ट
से लेकर शहर की
सड़कों तक ‘हर-हर
महादेव’ और ‘मोदी-मोदी’
के नारों से माहौल गूंज
उठा। एयरपोर्ट पर राज्यपाल आनंदीबेन
पटेल और भाजपा के
राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने अगवानी
की, जबकि बीएलडब्ल्यू हेलीपैड
पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने
उनका स्वागत किया।
विकास का बड़ा पैकेज : काशी को मिली 6,332 करोड़ की सौगात
प्रधानमंत्री ने कुल 6,332.08 करोड़ रुपये की 163 परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। 1,054.69 करोड़ की 50 परियोजनाओं का लोकार्पण. 5,277.39 करोड़ की 113 परियोजनाओं का शिलान्यास. सबसे अहम परियोजनाओं में शामिल— 2,464.46 करोड़ का मालवीय पुल के पास बनने वाला रेलवे रोड ब्रिज (सिग्नेचर ब्रिज). 1,582.99 करोड़ की सीवरेज व जलापूर्ति योजनाएं. 429.36 करोड़ का कबीरचौरा मल्टीस्पेशियलिटी अस्पताल.
144.43 करोड़ का कज्जाकपुरा आरओबी.
इसके अलावा नमामि गंगे के तहत
एसटीपी, सारनाथ में सोवा रिग्पा
मेडिकल कॉलेज, ग्रामीण सड़कों का जाल, स्वास्थ्य,
शिक्षा, खेल और पर्यटन
से जुड़ी दर्जनों परियोजनाएं भी शामिल रहीं।
घाटों का कायाकल्प और पर्यटन को बढ़ावा
गंगा तट पर
स्थित प्रमुख घाटों के सौंदर्यीकरण को
भी नई गति मिली।
दशाश्वमेध घाट समेत कई
घाटों के जीर्णोद्धार और
सुविधाओं के विकास के
लिए करोड़ों की योजनाएं शुरू
की गईं। इससे काशी
विश्वनाथ मंदिर तक पहुंच और
अधिक सुगम होगी तथा
पर्यटन को नई ऊंचाई
मिलेगी।
महिला सम्मेलन : ‘नारी शक्ति’ बनी केंद्र में
विपक्ष पर निशाना, राजनीति का संदेश
प्रधानमंत्री ने विपक्षी दलों
पर आरोप लगाया कि
वे महिलाओं के राजनीतिक सशक्तिकरण
से डरते हैं। उन्होंने
कहा कि परिवारवादी राजनीति
महिलाओं को आगे बढ़ने
से रोकती रही है, जबकि
उनकी सरकार ‘नारी सम्मान’ को
प्राथमिकता देती है।
योगी का भरोसा : नए भारत के निर्माता मोदी
नितिन नबीन का संदेश : आधी आबादी को मिला सम्मान
भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन ने कहा
कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में
महिलाओं को वह सम्मान
मिला, जो पहले नहीं
मिला। उन्होंने कहा कि जिस
तरह गंगा भारतीय संस्कृति
को सिंचित करती हैं, उसी
तरह महिलाएं समाज की आधारशिला
हैं।
विकास और आस्था का संगम
एमएलसी हंसराज विश्वकर्मा, एमएलसी धर्मेंद्र राय, एमएलसी अश्विनी त्यागी, पूर्व मंत्री एवं विधायक डॉ नीलकंठ तिवारी, विधायक सौरभ श्रीवास्तव, विधायक डॉ अवधेश सिंह, विधायक टी.राम,
विधायक सुनील पटेल, पूर्व विधायक जगदीश पटेल, एमएलसी धर्मेंद्र राय, प्रदेश भाजपा महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह, क्षेत्रीय अध्यक्ष दिलीप पटेल, महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरि, प्रदेश मंत्री शंकर गिरी, मीना चौबे, प्रदेश कोषाध्यक्ष मनीष कपूर, क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी नवरतन राठी,
सह प्रभारी संतोष सोलापुरकर, नवीन कपूर, जगदीश त्रिपाठी, अशोक पटेल, संजय सोनकर, प्रवीण सिंह गौतम, सुरेश सिंह, सुरेंद्र पटेल, शैलेंद्र मिश्रा, नम्रता चौरसिया, कुसुम पटेल, विनिता सिंह, साधना वेदांती, गीता शास्त्री, रचना अग्रवाल, निर्मला सिंह पटेल, पूजा दीक्षित, नेहा कक्कड आदि प्रमुख रुप से उपस्थित रही। इससे पूर्व उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी के साथ श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना की। बाबा दरबार में सभी ने हाजिरी लगाई और बाबा का अभिषेक किया।










No comments:
Post a Comment