बरेका से बाबा दरबार तक...मोदी के स्वागत में सजी काशी, आज होगा रोडशो
पांच पड़ावों
पर
गूंजेगा
शंखनाद,
चप्पे-चप्पे
पर
सुरक्षा,
हाई
अलर्ट
पर
शहर,
कार्यकर्ताओं
में
उफान
सुरेश गांधी
वाराणसी. काशी की सुबह
बुधवार को खास होने
जा रही है। काशी
एक बार फिर अपने
सांसद और देश के
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के स्वागत
में पूरी भव्यता के
साथ सज चुकी है।
दो दिवसीय दौरे के दूसरे
दिन 29 अप्रैल की सुबह प्रधानमंत्री
का काफिला बरेका से निकलकर रोडशो
करते हुए बाबा दरबार,
श्रीकाशी विश्वनाथ धाम की ओर
बढ़ेगा, जहां वे प्रातः
7 बजे दर्शन-पूजन करेंगे। इस
भव्य रोड शो को
ऐतिहासिक बनाने के लिए प्रशासन
और भाजपा संगठन ने पूरी ताकत
झोंक दी है।
प्रधानमंत्री के दौरे को
देखते हुए वाराणसी को
अभेद्य सुरक्षा घेरे में तब्दील
कर दिया गया है।
कमिश्नरेट पुलिस, पीएसी और अर्धसैनिक बलों
की तैनाती के साथ हर
प्रमुख चैराहे पर बैरिकेडिंग की
गई है। ड्रोन और
सीसीटीवी कैमरों से निगरानी होगी,
जबकि एंटी-सबोटाज टीम
ने पूरे रूट की
सघन चेकिंग कर ली है।
अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश
हैं कि किसी भी
तरह की चूक की
गुंजाइश न रहे।
प्रशासन की ओर से
सुरक्षा और यातायात व्यवस्था
को लेकर व्यापक इंतजाम
किए गए हैं, ताकि
आम जनता को किसी
प्रकार की असुविधा न
हो और कार्यक्रम सुव्यवस्थित
ढंग से संपन्न हो
सके। काशी की गलियों
से गुजरते इस स्वागत मार्ग
में जहां एक ओर
भक्ति और संस्कृति का
रंग होगा, वहीं दूसरी ओर
यह आयोजन राजनीतिक ऊर्जा और जनसमर्थन का
भी सशक्त प्रदर्शन बनेगा।
ट्रैफिक प्लान तैयार, वैकल्पिक मार्गों पर जोर
रोड शो के
मद्देनजर शहर की यातायात
व्यवस्था में व्यापक बदलाव
किया गया है। कई
मार्गों पर डायवर्जन लागू
रहेगा। प्रशासन ने एडवाइजरी जारी
कर आमजन से वैकल्पिक
मार्ग अपनाने की अपील की
है। स्कूल वाहनों, एंबुलेंस और आवश्यक सेवाओं
के लिए विशेष व्यवस्था
सुनिश्चित की गई है,
ताकि किसी को असुविधा
न हो।
हर वर्ग की भागीदारी, छतों-बालकनियों से होगा स्वागत
रोड शो को
लेकर शहर के व्यापारी,
युवा, महिलाएं और बुजुर्ग सभी
उत्साहित हैं। घरों की
छतों और बालकनियों से
लोग प्रधानमंत्री की एक झलक
पाने को तैयार हैं।
कई स्थानों पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों
और लोक संगीत की
भी तैयारी की गई है,
जिससे पूरा मार्ग उत्सव
स्थल में बदल जाएगा।




No comments:
Post a Comment