गंगा में सफर होगा और सुरक्षित, 119 नाविकों को मिलीं 974 लाइफ जैकेट
जिला प्रशासन
का
सुरक्षा
अभियान,
सभी
पंजीकृत
नौकाओं
को
क्षमता
के
अनुसार
चरणबद्ध
तरीके
से
मिलेंगी
लाइफ
जैकेट
सुरेश गांधी
वाराणसी। गंगा में नौका
यात्रियों की सुरक्षा को
और मजबूत बनाने के लिए जिला
प्रशासन ने रविवार को
नमो घाट फेज-2 पर
119 नाविकों को 974 निःशुल्क लाइफ जैकेट वितरित
कीं। यह वितरण अभियान
उत्तर प्रदेश राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण
के सहयोग से संचालित किया
जा रहा है।
अपर जिलाधिकारी (वित्त
एवं राजस्व) डॉ. सदानन्द गुप्ता
ने बताया कि जनपद की
सभी पंजीकृत नौकाओं को उनकी स्वीकृत
यात्री क्षमता के अनुरूप चरणबद्ध
ढंग से लाइफ जैकेट
उपलब्ध कराई जा रही
हैं। उन्होंने कहा कि काशी
में प्रतिदिन हजारों श्रद्धालु और पर्यटक गंगा
दर्शन, गंगा आरती व
अन्य धार्मिक आयोजनों के लिए नौकाओं
का उपयोग करते हैं, इसलिए
यात्रियों की सुरक्षा सर्वोच्च
प्राथमिकता है।
उन्होंने नाविकों से प्रत्येक यात्री
को लाइफ जैकेट उपलब्ध
कराने, नौका की निर्धारित
क्षमता से अधिक सवारी
न बैठाने तथा सभी सुरक्षा
मानकों का पालन करने
की अपील की। साथ
ही खराब मौसम, तेज
हवा, आंधी-तूफान या
गंगा के बढ़ते जलस्तर
के दौरान नौका संचालन से
बचने का निर्देश दिया।
जिला प्रशासन ने
कहा कि लाइफ जैकेट
जल दुर्घटनाओं में जीवन रक्षा
का सबसे प्रभावी साधन
है और इसके अनिवार्य
उपयोग से जनहानि की
आशंका काफी हद तक
कम की जा सकती
है। कार्यक्रम के सफल संचालन
में एनडीआरएफ, जल पुलिस, आपदा
मित्रों तथा संबंधित विभागों
का सहयोग रहा। प्रशासन ने
सभी नाविकों से “सुरक्षा प्रथम”
के सिद्धांत को अपनाने की
अपील की।

No comments:
Post a Comment