मेरी काशी का लंगड़ा’... पीएम मोदी की जुबां पर चढ़ा बनारस का स्वाद
‘मन की
बात’
में
काशी
के
लंगड़ा
आम
का
जिक्र,
28,087 बूथों पर भाजपा कार्यकर्ताओं
ने
सुना
134वां
संस्करण
सुरेश गांधी
वाराणसी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार
को प्रसारित ‘मन की बात’
के 134वें संस्करण में
एक बार फिर अपने
संसदीय क्षेत्र काशी से जुड़ाव
का विशेष संदेश दिया। गर्मी, पारंपरिक पेय पदार्थों और
देश के प्रसिद्ध आमों
की चर्चा करते हुए उन्होंने
कहा, “उत्तर प्रदेश का दशहरी और
मेरी काशी का लंगड़ा।”
पीएम के इस उल्लेख
ने बनारस के प्रसिद्ध लंगड़ा
आम को राष्ट्रीय स्तर
पर नई पहचान दिलाई।
प्रधानमंत्री ने कहा कि
भारत के हर क्षेत्र
का आम अपने स्वाद,
खुशबू और विशेषताओं के
लिए जाना जाता है।
उन्होंने लंगड़ा आम की खासियत
बताते हुए कहा कि
पकने के बाद भी
उसका रंग कई बार
हरा ही रहता है।
इसके साथ ही उन्होंने
आम पन्ना, लस्सी, छाछ, सत्तू शरबत,
कोकम शरबत और बेल
पना जैसे पारंपरिक पेय
पदार्थों का जिक्र कर
भीषण गर्मी में स्वास्थ्य के
प्रति सतर्क रहने का संदेश
दिया।
‘मन की बात’
कार्यक्रम को वाराणसी जिले
और महानगर समेत काशी क्षेत्र
के सभी 28,087 बूथों पर भाजपा कार्यकर्ताओं
ने सामूहिक रूप से सुना।
भाजपा काशी क्षेत्र अध्यक्ष
दिलीप पटेल ने लोहता
मंडल के चांदपुर बूथ
पर, जबकि राज्य मंत्री
हंसराज विश्वकर्मा ने रोहनिया क्षेत्र
के कंचनपुर बूथ पर कार्यकर्ताओं
के साथ कार्यक्रम का
श्रवण किया।
उधर, आयुष मंत्री डॉ. दयाशंकर मिश्र ‘दयालु’ ने अपने कार्यालय में कार्यकर्ताओं के साथ कार्यक्रम सुना। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने ‘मन की बात’ के माध्यम से जनभागीदारी, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक उत्तरदायित्व का प्रेरक संदेश दिया है। उन्होंने बस्ती की मनोरमा नदी के संरक्षण के लिए कार्य कर रहे आकाश गुप्ता के प्रयासों का उल्लेख करते हुए कहा कि ऐसे प्रयास समाज में सकारात्मक बदलाव की प्रेरणा देते हैं। संसदीय जनसंपर्क कार्यालय में भी बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम सुना और स्वच्छता, जल संरक्षण तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए सक्रिय भागीदारी का संकल्प लिया।

No comments:
Post a Comment