रोजगार देने वाले उद्यमियों का होगा सम्मान
खादी एवं
ग्रामोद्योग
बोर्ड
की
पुरस्कार
योजना
शुरू,
सफल
इकाइयों
को
मिलेगा
नकद
पुरस्कार
पीएमईजीपी और
मुख्यमंत्री
ग्रामोद्योग
रोजगार
योजना
से
जुड़ी
इकाइयों
से
मांगे
गए
आवेदन
तीन वर्षों
से
लगातार
संचालित
उद्योगों
को
चयन
में
मिलेगी
प्राथमिकता
प्रथम पुरस्कार
15 हजार,
द्वितीय
12 हजार
और
तृतीय
पुरस्कार
10 हजार
रुपये
सुरेश गांधी
वाराणसी। ग्रामीण रोजगार और स्वरोजगार को
बढ़ावा देने के उद्देश्य
से उत्तर प्रदेश खादी तथा ग्रामोद्योग
बोर्ड ने वित्तीय वर्ष
2026-27 के लिए “खादी एवं
ग्रामोद्योग पुरस्कार योजना” शुरू कर दी
है। इस योजना के
तहत ऐसे उद्यमियों और
ग्रामोद्योग इकाइयों को सम्मानित किया
जाएगा, जिन्होंने अपने उद्योगों के
माध्यम से न केवल
उत्पादन और बिक्री बढ़ाई
है, बल्कि बड़ी संख्या में
लोगों को रोजगार भी
उपलब्ध कराया है।
योजना के तहत प्रधानमंत्री
रोजगार सृजन कार्यक्रम (पीएमजीपी)
तथा मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार योजना के अंतर्गत स्थापित
इकाइयों से आवेदन आमंत्रित
किए गए हैं। विभाग
का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में सफल उद्योगों
को प्रोत्साहित करना और अन्य
युवाओं को भी स्वरोजगार
के लिए प्रेरित करना
है।
जिला ग्रामोद्योग कार्यालय
की ओर से जारी
प्रेस विज्ञप्ति यूपी सिंह के अनुसार
पुरस्कार के लिए वही
इकाइयां पात्र होंगी, जो पिछले तीन
वर्षों से लगातार संचालित
हो रही हों और
उत्पादन, बिक्री तथा रोजगार सृजन
के क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन
कर रही हों। चयन
प्रक्रिया के दौरान इकाइयों
के कार्य, रोजगार देने की क्षमता
और आर्थिक योगदान का मूल्यांकन किया
जाएगा।
पुरस्कार
योजना के तहत प्रथम
स्थान प्राप्त करने वाली इकाई
को 15 हजार रुपये, द्वितीय
स्थान पाने वाली इकाई
को 12 हजार रुपये तथा
तृतीय पुरस्कार पाने वाली इकाई
को 10 हजार रुपये की
धनराशि प्रदान की जाएगी। विभाग
का मानना है कि इससे
छोटे उद्यमियों और ग्रामीण उद्योगों
को नई पहचान मिलेगी
तथा स्वरोजगार को भी मजबूती
मिलेगी।
आवेदन के लिए विभाग
द्वारा निर्धारित प्रारूप जारी किया गया
है, जिसमें इकाई का नाम,
उद्योग का प्रकार, उत्पाद
का विवरण, वित्तीय स्थिति, बैंक ऋण, पिछले
तीन वर्षों का उत्पादन, बिक्री
और रोजगार से जुड़ी जानकारी
भरनी होगी। इच्छुक उद्यमी 20 मई 2026 तक अपने आवेदन
जिला ग्रामोद्योग कार्यालय टकटकपुर, वाराणसी में जमा कर
सकते हैं। प्राप्त आवेदनों
के आधार पर गठित
चयन समिति द्वारा जांच और मूल्यांकन
के बाद पुरस्कार के
लिए अंतिम चयन किया जाएगा।
विभागीय अधिकारियों का कहना है
कि ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार सृजन
करने वाले उद्यमियों को
सम्मानित करने से अन्य
युवाओं में भी उद्योग
स्थापित करने की प्रेरणा
बढ़ेगी। योजना से संबंधित अधिक
जानकारी के लिए जिला
ग्रामोद्योग कार्यालय या मोबाइल नंबर
9580503155 पर संपर्क किया जा सकता
है।
आवेदन के लिए जरूरी बातें
इकाई
का पिछले तीन वर्षों से
संचालित होना जरूरी
पीएमईजीपी
या मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार योजना से जुड़ी इकाई
हो
उत्पादन,
बिक्री और रोजगार का
विवरण देना होगा
आवेदन
जमा करने की अंतिम
तिथि : 20 मई 2026
आवेदन स्थल : जिला ग्रामोद्योग कार्यालय, टकटकपुर, वाराणसी

No comments:
Post a Comment