दिशा बैठक में विकास योजनाओं पर सख्ती, छह माह का रोडमैप तैयार करने के निर्देश
हरदीप पुरी
बोले-
गुणवत्ता
और
गति
दोनों
जरूरी,
वरुणा
कॉरिडोर
समेत
कई
परियोजनाओं
की
होगी
जांच
सुरेश गांधी
वाराणसी। केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी की
अध्यक्षता में सोमवार को
सर्किट हाउस में जिला
विकास समन्वय एवं निगरानी समिति
(दिशा) की बैठक हुई।
उन्होंने अधिकारियों को योजनाओं के
प्रभावी और समयबद्ध क्रियान्वयन
के निर्देश देते हुए कहा
कि जहां भी कमियां
दिखें, वहां विशेष फोकस
कर तेजी से सुधार
किया जाए। विकास कार्यों
में गुणवत्ता और गति दोनों
बनाए रखना जरूरी है।
बैठक में सड़क, पेयजल, बिजली, स्वास्थ्य, शिक्षा और स्वच्छता योजनाओं की समीक्षा की गई। जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार ने बताया कि पीएनजी कनेक्शन की रफ्तार 100 से बढ़कर 400 प्रतिदिन हो गई है, जिसे जल्द 1000 प्रतिदिन तक बढ़ाया जाएगा। बैठक में सांसद वीरेंद्र सिंह ने वरुणा कॉरिडोर, कमिश्नरी कंपाउंड, कमच्छा स्थित थियोसॉफिकल सोसाइटी और डीएलडब्ल्यू गोल्फ कोर्स परियोजनाओं का मुद्दा उठाया। इस पर केंद्रीय मंत्री ने जांच कर अगली बैठक में रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। सांसद प्रिया सरोज ने करखियांव अमूल फैक्ट्री और त्रिलोचन बाईपास ब्लैक स्पॉट का मुद्दा उठाया, जिस पर एनएचएआई को निरीक्षण कर कार्रवाई के निर्देश दिए गए। वहीं जल जीवन मिशन और लोहता क्षेत्र की सीवर समस्या पर भी अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए।

No comments:
Post a Comment