जाम और सड़क हादसों पर सख्ती: संयुक्त टीम बनाकर चलेगा अभियान
डीएम की
बैठक
में
निर्देश
– हेलमेट-सीट
बेल्ट
अभियान
होगा
तेज,
कैंट
बस
स्टेशन
पर
जाम
की
समस्या
के
समाधान
पर
फोकस
सुरेश
गांधी
वाराणसी। शहर में लगातार
बढ़ते जाम और सड़क
दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने
के लिए जिला प्रशासन
अब सख्त कदम उठाने
जा रहा है। जिलाधिकारी
सत्येंद्र कुमार ने प्रशासन, ट्रैफिक
पुलिस, परिवहन विभाग और लोक निर्माण
विभाग (पीडब्ल्यूडी) के अधिकारियों को
संयुक्त टीम बनाकर समन्वित
कार्रवाई करने के निर्देश
दिए हैं। उद्देश्य शहर
की ट्रैफिक व्यवस्था को सुधारना, दुर्घटनाओं
में कमी लाना और
लोगों को यातायात नियमों
के प्रति जागरूक बनाना है।
शनिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित सड़क
सुरक्षा समिति की बैठक की
अध्यक्षता करते हुए जिलाधिकारी
ने कहा कि केवल
चालान काटना ही समाधान नहीं
है, बल्कि लोगों में यातायात नियमों
के प्रति जागरूकता भी उतनी ही
आवश्यक है। उन्होंने हेलमेट
और सीट बेल्ट जांच
अभियान को और सख्ती
से चलाने के निर्देश दिए।
बैठक में शहर
के ब्लैक स्पॉट और दुर्घटना संभावित
क्षेत्रों की समीक्षा की
गई। जिलाधिकारी ने इन स्थानों
पर त्वरित सुधारात्मक कार्यवाही सुनिश्चित करने को कहा।
साथ ही स्कूल वाहनों
और ई-रिक्शा संचालन
की नियमित जांच करने तथा
पेट्रोल पंपों से निकलने वाले
रास्तों पर सुरक्षा संबंधी
पर्याप्त व्यवस्था करने के निर्देश
दिए।
शहर में अवैध
पार्किंग और सड़क किनारे
अतिक्रमण को जाम की
बड़ी वजह बताते हुए
डीएम ने इनके खिलाफ
विशेष अभियान चलाने को कहा। विशेष
रूप से कैंट बस
स्टेशन के आसपास रोडवेज
बसों के कारण लगने
वाले जाम पर चिंता
जताते हुए अधिकारियों को
संयुक्त टीम बनाकर स्थायी
समाधान निकालने का निर्देश दिया
गया। बैठक में बताया
गया कि बार-बार
यातायात नियमों का उल्लंघन करने
वाले करीब 500 वाहनों के खिलाफ कड़ी
कार्रवाई करते हुए उनके
रजिस्ट्रेशन निरस्त करने की प्रक्रिया
शुरू की जाएगी।
इसके अलावा हाईवे
और प्रमुख चौराहों पर एम्बुलेंस तथा
इमरजेंसी रिस्पॉन्स सिस्टम को और प्रभावी
बनाने पर भी जोर
दिया गया। पीडब्ल्यूडी को
हाईवे से जुड़े मार्गों
पर सुरक्षा की दृष्टि से
सर्विस रोड निर्माण और
आवश्यक स्थानों पर स्पीड ब्रेकर
लगाने के निर्देश दिए
गए। जिलाधिकारी ने स्पष्ट कहा
कि सभी विभाग आपसी
समन्वय से कार्य करें,
ताकि शहर को जाम
और सड़क हादसों की
समस्या से राहत दिलाई
जा सके।

No comments:
Post a Comment