बेड़ी हनुमान : जहां भक्तों की रक्षा के लिए प्रभु ने भक्त को ही बांध दिया
समुद्र की उठती लहरें जब पुरी के तट से टकराकर गर्जना करती हैं तो ऐसा लगता है मानो प्रकृति स्वयं किसी प्राचीन रहस्य को दोहराने लगी हो। एक ओर जगन्नाथ धाम की दिव्यता, दूसरी ओर अथाह जलराशि का विस्तार और इन्हीं दोनों के बीच सदियों से विराजमान हैं संकटमोचन हनुमान। यह कोई साधारण स्थान नहीं, बल्कि वह धाम है जहां शक्ति ने स्वयं को कर्तव्य के बंधन में बांध लिया। रामभक्त हनुमान का जीवन ही चमत्कारों का इतिहास रहा है। कभी उन्होंने अपने आराध्य श्रीराम के लिए समुद्र लांघा, कभी संजीवनी लाकर मृत्यु के मुख से लक्ष्मण को वापस खींच लाए, तो कभी अपने वक्षस्थल को चीरकर संसार को दिखा दिया कि उनके हृदय में बसते हैं राम और जानकी। किंतु पुरी का बेड़ी हनुमान मंदिर इन सभी कथाओं से अलग एक ऐसी अद्भुत गाथा कहता है, जहां पराक्रम से अधिक कर्तव्य और भक्ति की महिमा दिखाई देती है। लोकविश्वास है कि यहां विराजमान हनुमान अपने भक्तों की रक्षा के लिए स्वयं बंधन स्वीकार कर बैठे। समुद्र की मर्यादा बनाए रखने वाले यह वही महावीर हैं, जिनके दर्शन मात्र से जीवन के संकट दूर होने की मान्यता है। यहां चढ़ाया गया सिंदूर श्रद्धा का प्रतीक माना जाता है और भक्त विश्वास करते हैं कि यहां की गई प्रार्थना खाली नहीं लौटती। यह मंदिर केवल आस्था का केंद्र नहीं, बल्कि विश्वास का वह प्रहरी है जहां आज भी समुद्र की लहरों के बीच भक्ति की कहानी जीवित है
सुरेश गांधी
कभी-कभी भारत
की आस्था भूमि में ऐसी
कथाएं जन्म लेती हैं
जो केवल धार्मिक आख्यान
नहीं रह जातीं, बल्कि
जीवन-दर्शन का स्वरूप ग्रहण
कर लेती हैं। ओडिशा
की पवित्र नगरी पुरी में
स्थित बेड़ी हनुमान मंदिर
की कथा भी ऐसी
ही एक अद्भुत गाथा
है। यह केवल एक
मंदिर की कहानी नहीं
है, बल्कि यह कर्तव्य, विश्वास,
अनुशासन और भगवान-भक्त
के बीच उस अनूठे
संबंध की कथा है,
जहां बंधन भी प्रेम
का रूप बन जाता
है। जब पुरी के
समुद्र तट पर सूर्य
की पहली किरणें जल
की सतह को स्वर्णिम
रंग में रंगती हैं
और दूर तक उठती
समुद्री लहरें अपनी गर्जना से
वातावरण को भर देती
हैं, तब ऐसा प्रतीत
होता है जैसे प्रकृति
स्वयं किसी प्राचीन कथा
को दोहराने लगी हो। समुद्र
की वे उठती लहरें
और उनके सामने सदियों
से अडिग खड़े हनुमान,
दोनों मानो किसी मौन
संवाद में आज भी
व्यस्त हैं।
भगवान जगन्नाथ का मंदिर चार
धाम में से एक
माना जाता है. यह
मंदिर विष्णु जी के अवतार
भगवान जगन्नाथ (श्रीकृष्ण) को समर्पित है.
भगवान यहां अपने बड़े
भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा
के साथ विराजते हैं.
इस मंदिर के बारे में
बहुत से लोग जानते
होंगे. लेकिन यहां जगन्नाथ मंदिर
की रक्षा श्रीराम के परम भक्त
और संकटों को हरने वाले
संकटमोचन हनुमान करते हैं. लोक
मान्यता है कि मालवा
के राजा इंद्रद्युम्न ने
जगन्नाथ मंदिर का निर्माण करवाया
था. कहते हैं कि
भगवान विष्णु ने स्वयं दर्शन
देकर उन्हें यह मंदिर बनवाने
का आदेश दिया था,
जिसकी रक्षा आज भी हनुमान
जी करते हैं. कहते
हैं कि यहां कण-कण में हनुमान
वास करते हैं. जगन्नाथ
मंदिर के पास ही
रामदूत हनुमान जी का भी एक
मंदिर है, जिसे बेड़ी
हनुमान मंदिर के नाम से
जाना जाता है. 'बेड़ी
हनुमान' का शाब्दिक अर्थ
है 'जंजीर वाले हनुमान' और
इस नाम के पीछे
एक दिलचस्प कहानी है. इस मंदिर
को दरिया महावीर मंदिर भी कहा जाता
है. जहां 'दरिया' का अर्थ समुद्र
और 'महावीर' का अर्थ भगवान
हनुमान है. ऐसी मान्यता
है कि जगन्नाथ पुरी
को समुदके प्रकोप से बचाना हनुमान
जी का कर्तव्य है.
समुद्र और श्रद्धा का मिलन होता है
कहते
हैं यह संवाद आज
का नहीं, सदियों पुराना है। वह समय
था जब जगन्नाथ धाम
में आने वाले श्रद्धालुओं
की संख्या लगातार बढ़ रही थी।
देश के विभिन्न भागों
से भक्त लंबी यात्राएं
तय कर पुरी पहुंचते
थे। कोई पैदल आता
था, कोई बैलगाड़ियों से,
कोई तपती धूप और
वर्षा की कठिनाइयों को
पार करके यहां पहुंचता
था। उनके मन में
केवल एक ही इच्छा
होती थी, जगन्नाथ के
दर्शन। लेकिन समुद्र जैसे उनकी परीक्षा
लेने लगा था।
भगवान ने अपने भक्त को सौंपा समुद्र की
रक्षा का कार्य
लोककथाओं में कहा जाता
है कि उस समय
समुद्र अपनी सीमाओं को
बार-बार लांघने का
प्रयास करता था। उसकी
ऊंची उठती लहरें नगर
की ओर बढ़ आती
थीं। कई बार श्रद्धालुओं
को भय का सामना
करना पड़ता था। लोग
चिंतित रहने लगे कि
यदि समुद्र इसी प्रकार आगे
बढ़ता रहा तो भक्तों
की सुरक्षा संकट में पड़
जाएगी। तब भगवान जगन्नाथ
ने अपने सबसे विश्वसनीय
सेवक को स्मरण किया।
वह सेवक था, असीम
शक्ति का स्वामी, रामभक्ति
का सर्वोच्च प्रतीक, संकटों को पल भर
में हर लेने वाला
पवनपुत्र हनुमान। कथा कहती है
कि भगवान जगन्नाथ ने हनुमान जी
से कहा, हे महावीर!
भक्तों की रक्षा हमारा
प्रथम धर्म है। तुम
समुद्र तट पर रहकर
इसकी मर्यादा पर दृष्टि रखो
और इसे सीमा लांघने
से रोको। हनुमान जी ने बिना
किसी प्रश्न के प्रभु की
आज्ञा स्वीकार कर ली। यह
उनका स्वभाव भी था। रामकथा
से लेकर जगन्नाथ धाम
तक उनकी पहचान आदेश
के पालन में रही
है। उन्होंने समुद्र के समीप अपना
स्थान ग्रहण किया और समुद्र
पर अपनी दृष्टि बनाए
रखी।
वह प्रसंग जिसने जन्म दिया बेड़ी हनुमान
को
कहते हैं, इसके
बाद समुद्र शांत हो गया।
उसकी लहरें मर्यादा में रहने लगीं।
भक्त निर्भय होकर आने लगे।
लोगों के मन में
यह विश्वास बैठ गया कि
अब स्वयं हनुमान उनकी रक्षा कर
रहे हैं। लेकिन कथा
यहां समाप्त नहीं होती। एक
दिन ऐसा आया जब
हनुमान जी अपने निर्धारित
स्थान से कुछ समय
के लिए हट गए।
लोकविश्वास इस प्रसंग को
कई प्रकार से कहता है।
कुछ कथाएं बताती हैं कि वे
महाप्रसाद की ओर आकर्षित
होकर चले गए, तो
कुछ यह कहती हैं
कि जब भी हनुन
के कान में राम
नाम के भजन पड़ते
या उनके कीर्तन की
आवाज उन्हें सुनाई देती, वो पहरेदारी छोड़
उस स्थान पर चले जाते.
उधर समुद्र जैसे अवसर की
प्रतीक्षा कर रहा था।
जैसे ही उसने देखा
कि उसका प्रहरी अपने
स्थान पर नहीं है,
वह फिर अपनी सीमा
से आगे बढ़ने लगा।
ऊंची लहरों ने लोगों में
भय उत्पन्न कर दिया। भक्तों
में चिंता फैल गई। जब
यह बात भगवान जगन्नाथ
तक पहुंची तो उन्होंने हनुमान
जी को बुलाया। लेकिन
यहां कथा का सबसे
सुंदर और भावनात्मक पक्ष
सामने आता है। भगवान
ने हनुमान को दंडित नहीं
किया। उन्होंने उनकी शक्ति पर
प्रश्न नहीं उठाया। उन्होंने
केवल भक्तों की सुरक्षा को
सर्वोच्च माना। कथा कहती है
कि तब भगवान ने
हनुमान जी को प्रेमपूर्ण
आदेश के साथ बेड़ियों
में बांध दिया ताकि
वे अपने स्थान से
कहीं न जाएं और
सदैव भक्तों की रक्षा करते
रहें। इसी कारण उनका
यह स्वरूप बेड़ी हनुमान कहलाया।
मान्यता है कि हनुमान जी
भगवान जगन्नाथ के उस आदेश
का आज तक पालन
कर रहे हैं. वो
आज भी पुरी मे
जगन्नाथ मंदिर के सामने रहकर
मंदिर की रक्षा कर
रहे हैं.
क्या सचमुच हनुमान जी को बांधा गया था?
पहली दृष्टि में
यह कथा साधारण लग
सकती है। प्रश्न उठ
सकता है कि जिस
हनुमान ने एक ही
छलांग में समुद्र पार
कर लिया, जो संजीवनी पर्वत
उठा लाए, जिन्हें समस्त
देवताओं का वरदान प्राप्त
था, उन्हें भला कौन बांध
सकता है? लेकिन भारतीय
परंपरा की सुंदरता यही
है कि वह कथाओं
के भीतर प्रतीकों को
छिपाकर रखती है। वास्तव
में यह जंजीरें लोहे
की नहीं हैं। ये
कर्तव्य की जंजीरें हैं।
ये प्रेम की जंजीरें हैं।
ये उत्तरदायित्व की जंजीरें हैं।
हनुमान को शक्ति से
नहीं, विश्वास से बांधा गया
था। जीवन भी तो
इसी सिद्धांत पर चलता है।
मनुष्य स्वतंत्र होकर सब कुछ
कर सकता है, लेकिन
समाज, परिवार, संबंध और कर्तव्य उसे
कुछ मर्यादाओं से बांधे रखते
हैं। वही बंधन जीवन
को दिशा देते हैं।
यदि नदी के किनारे
न हों तो वह
बाढ़ बन जाती है।
यदि वायु की गति
नियंत्रित न हो तो
वह तूफान बन जाती है।
यदि शक्ति अनुशासन से न जुड़ी
हो तो वह विनाश
का कारण बन सकती
है। शायद यही संदेश
बेड़ी हनुमान की कथा देती
है। आज भी पुरी
आने वाले श्रद्धालु इस
मंदिर में पहुंचते हैं।
वे केवल दर्शन नहीं
करते, बल्कि इस कथा को
अनुभव भी करते हैं।
समुद्र की लहरें आज
भी उठती हैं, हवा
आज भी उसी तरह
बहती है, लेकिन लोगों
के मन में एक
अटूट विश्वास है कि भक्तों
की रक्षा के लिए वहां
आज भी हनुमान पहरे
पर खड़े हैं।
मंदिर की विशेषता
पूर्व दिशा की ओर
मुख वाले इस मंदिर
की वास्तुकला बेहद अनोखी है.
इस मंदिर में दो भुजाओं
वाले हनुमान हैं, जिनके बाएं..हाथ में लड्डू
और दाहिने हाथ में गदा
है. मंदिर की बाहरी दीवारों
पर विभिन्न देवताओं की मूर्तियां हैं.
दक्षिणी दीवार पर भगवान गणेश
की एक छवि है,
पश्चिमी दीवार पर अंजना (हनुमान
जी की मां) की
एक छवि है जिसकी
गोद में एक बच्चा
है और उत्तरी दीवार
पर, विभिन्न देवी-देवताओं की
छवियां हैं. कहते हैं,
मंदिरों की दीवारें केवल
पत्थरों से नहीं बनतीं,
वे विश्वास से खड़ी होती
हैं। बेड़ी हनुमान मंदिर
भी उसी विश्वास का
जीवंत उदाहरण है। जहां भगवान
ने अपने प्रिय भक्त
को दंड नहीं दिया,
बल्कि उसे ऐसा दायित्व
सौंपा जो सदियों से
आस्था की रक्षा कर
रहा है। और शायद
इसी कारण पुरी की
उठती हुई समुद्री लहरों
के बीच आज भी
एक मौन संदेश सुनाई
देता है, भक्ति जहां
कर्तव्य बन जाती है,
वहां बंधन भी पूजा
बन जाते हैं। बेड़ी हनुमान
मंदिर में स्थापित प्रतिमा
सामान्य हनुमान मंदिरों से कुछ भिन्न
मानी जाती है। यहां
श्रद्धालु विशेष रूप से रक्षा
की कामना, संकट मुक्ति, यात्रा
की सुरक्षा, मानसिक शांति, भय निवारण के
लिए प्रार्थना करते हैं। मान्यता
है कि जगन्नाथ मंदिर
के दर्शन से पहले या
बाद में यहां आकर
दर्शन करना शुभ माना
जाता है।
समुद्र और हनुमान का आध्यात्मिक संबंध
रामायण में भी समुद्र
और हनुमान का गहरा संबंध
दिखाई देता है। जब
माता सीता की खोज
का प्रश्न आया, तब समुद्र
पार करने की चुनौती
सामने थी। उस समय
हनुमान जी ने अपनी
शक्ति का परिचय दिया
और समुद्र को लांघकर लंका
पहुंचे। इसलिए समुद्र पर नियंत्रण और
हनुमान की शक्ति का
संबंध भारतीय धार्मिक चेतना में पहले से
विद्यमान रहा है। पुरी
की यह कथा उसी
भाव का एक स्थानीय
विस्तार प्रतीत होती है।
जगन्नाथ और हनुमान का संबंध
जगन्नाथ को श्रीकृष्ण का
स्वरूप माना जाता है
जबकि हनुमान रामभक्त हैं। लेकिन सनातन
परंपरा में राम और
कृष्ण को भगवान विष्णु
के अवतार माना गया है।
हनुमान के बारे में
मान्यता है कि जहां-जहां भगवान के
नाम का स्मरण होता
है, वहां-वहां उनकी
उपस्थिति होती है। इसी
कारण जगन्नाथ धाम में भी
हनुमान के कई स्वरूप
मिलते हैं।
आज भी जीवित है आस्था
आज भी लाखों
श्रद्धालु बेड़ी हनुमान मंदिर
पहुंचते हैं। बहुत से
लोग मानते हैं कि समुद्र
की सीमाएं और पुरी की
सुरक्षा इस दैवी संरक्षण
से जुड़ी हुई है।
आस्था तर्क से नहीं,
अनुभव से चलती है।
कई श्रद्धालुओं के लिए यह
केवल मंदिर नहीं, बल्कि विश्वास का जीवंत प्रतीक
है।
जहां बंधन भी स्वतंत्रता का संदेश देता है
बेड़ी हनुमान मंदिर की कथा हमें यह सिखाती है कि जीवन में शक्ति महत्वपूर्ण है, लेकिन उससे भी अधिक महत्वपूर्ण है उसका सही उपयोग। यह कथा बताती है कि भगवान और भक्त के बीच प्रेम इतना गहरा होता है कि वहां बंधन भी दंड नहीं, बल्कि दायित्व बन जाता है। हनुमान जी यहां किसी पराजित योद्धा की तरह नहीं, बल्कि एक ऐसे प्रहरी के रूप में दिखाई देते हैं जो सदियों से समुद्र की लहरों पर नजर रखे हुए हैं और मानो कह रहे हों, जब तक मैं यहां हूं, भक्तों की आस्था पर कोई संकट नहीं आएगा। बेड़ी हनुमान केवल एक मंदिर नहीं, बल्कि यह विश्वास का वह प्रहरी है जहां जंजीरें भी भक्ति का आभूषण बन जाती हैं।




No comments:
Post a Comment