Saturday, 6 June 2026

पीएम सूर्य घर योजना को मिलेगी नई रफ्तार, यूपी को नंबर-1 बनाने में जुटे मंत्री ए.के. शर्मा

पीएम सूर्य घर योजना को मिलेगी नई रफ्तार, यूपी को नंबर-1 बनाने में जुटे मंत्री .के. शर्मा 

समीक्षा बैठक | बैंकों और बिजली विभाग को सख्त निर्देश | ऋण, मीटर और सोलर कनेक्शन में देरी पर जताई नाराजगी

वाराणसी. प्रधानमंत्री सूर्य घर: मुफ्त बिजली योजना को घर-घर तक पहुंचाने के लिए प्रदेश सरकार ने अभियान तेज कर दिया है। वाराणसी में आयोजित समीक्षा बैठक में ऊर्जा मंत्री .के. शर्मा ने अधिकारियों, बैंकों और वेंडरों को स्पष्ट संदेश दिया कि लाभार्थियों को योजना का लाभ दिलाने में किसी प्रकार की ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने ऋण स्वीकृति से लेकर सोलर मीटर स्थापना तक की प्रक्रियाओं को समयबद्ध और सरल बनाने के निर्देश दिए। मंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश सौर ऊर्जा क्रांति का नेतृत्व करने की क्षमता रखता है और सरकार का लक्ष्य प्रदेश को पीएम सूर्य घर योजना में देश का नंबर-1 राज्य बनाना है। बैठक में विधायक कैंट श्री सौरभ श्रीवास्तव, प्रबंध निदेशक, पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड शंभू कुमार, नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल, निदेशक यूपी नेडा,पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम के मुख्य अभियंता, अधीक्षण अभियंता, अधिशासी अभियंता, विभिन्न बैंकों के जिला समन्वयक, मुख्य प्रबंधक आरईसीएल, यूपीनेडा के प्रशासनिक अधिकारी, परियोजना अधिकारी एवं अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

वाराणसी में पीएम सूर्य घर योजना की प्रगति की समीक्षा।

वेंडरों से सीधे संवाद कर जमीनी समस्याओं की जानकारी ली।

बैंकों को ऋण स्वीकृति प्रक्रिया सरल और पारदर्शी बनाने के निर्देश।

बिजली विभाग को प्री-कॉन्फिगर्ड मीटर स्थापना में तेजी लाने का आदेश।

यूपीनेडा के राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना।

सोलर दीदी" को प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया।

लक्ष्य : हर पात्र परिवार तक मुफ्त बिजली योजना का लाभ पहुंचाना।

प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना केवल बिजली बिल कम करने की योजना नहीं, बल्कि ऊर्जा आत्मनिर्भरता और हरित भविष्य का बड़ा अभियान है। सभी विभाग मिलकर उत्तर प्रदेश को देश में प्रथम स्थान दिलाने के लिए कार्य करें।.के. शर्मा, ऊर्जा मंत्री, उत्तर प्रदेश

No comments:

Post a Comment

पीएम सूर्य घर योजना को मिलेगी नई रफ्तार, यूपी को नंबर-1 बनाने में जुटे मंत्री ए.के. शर्मा

पीएम सूर्य घर योजना को मिलेगी नई रफ्तार , यूपी को नंबर -1 बनाने में जुटे मंत्री ए . के . शर्मा  समीक्षा बैठक | बैंकों और ...