Saturday, 28 November 2026

योगी ने मोहित अग्रवाल को खुद सौंपा IIM का विशिष्ट पूर्व छात्र सम्मान

 

योगी ने मोहित अग्रवाल को खुद सौंपा IIM का विशिष्ट पूर्व छात्र सम्मान 

लोकसेवा में उत्कृष्ट योगदान के लिए IIM मुंबई ने दिया Distinguished Alumni Award, मुख्यमंत्री ने शील्ड भेंटकर दी बधाई

सुरेश गांधी

वाराणसी। लोकसेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान और उल्लेखनीय उपलब्धियों के लिए पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल को प्रतिष्ठित सम्मान मिला है। भारतीय प्रबंधन संस्थान (IIM) मुंबई की ओर से उन्हें Distinguished Alumni Award (विशिष्ट पूर्व छात्र सम्मान) प्रदान किया गया। शनिवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस उपलब्धि पर उन्हें बधाई देते हुए स्वयं शील्ड भेंटकर सम्मानित किया। मुख्यमंत्री ने मोहित अग्रवाल को इस प्रतिष्ठित उपलब्धि के लिए शुभकामनाएं दीं। IIM मुंबई की ओर से दिया गया यह सम्मान लोकसेवा के क्षेत्र में उनके योगदान, कर्तव्यनिष्ठा और उपलब्धियों की पहचान है। पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल को मिले इस सम्मान को कमिश्नरेट वाराणसी और उत्तर प्रदेश पुलिस के लिए भी गौरव का विषय बताया गया है। पुलिस विभाग के मुताबिक, यह उपलब्धि प्रशासनिक दायित्वों के निर्वहन और जनसेवा के प्रति समर्पण को रेखांकित करती है।

No comments:

Post a Comment

योगी ने मोहित अग्रवाल को खुद सौंपा IIM का विशिष्ट पूर्व छात्र सम्मान

  योगी ने मोहित अग्रवाल को खुद सौंपा IIM का विशिष्ट पूर्व छात्र सम्मान  लोकसेवा में उत्कृष्ट योगदान के लिए IIM मुंबई ने ...