Wednesday, 10 June 2026

भोजपुरी धूम के साथ पारा म्यूजिक की धमाकेदार एंट्री

भोजपुरी धूम के साथ पारा म्यूजिक की धमाकेदार एंट्री 

राउंड राउंडको मिल रहा जबरदस्त रिस्पॉन्स

सुरेश गांधी

वाराणसी। भोजपुरी संगीत जगत में एक नया अध्याय जुड़ गया है। पारा म्यूजिक ने अपने नए वर्टिकलभोजपुरी धूमका भव्य शुभारंभ करते हुए पहला भोजपुरी गीतराउंड राउंडलॉन्च किया। गीत में भोजपुरी सुपरस्टार अरविंद अकेला कल्लू और लोकप्रिय गायिका शिल्पी राज की जोड़ी ने अपनी दमदार प्रस्तुति से दर्शकों का दिल जीत लिया है।

वाराणसी में आयोजित भव्य लॉन्च समारोह में भोजपुरी फिल्म और संगीत जगत से जुड़े कलाकारों, सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स तथा गणमान्य अतिथियों की मौजूदगी रही। रिलीज के बाद से ही यह गीत डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर तेजी से लोकप्रिय हो रहा है और दर्शकों का भरपूर प्यार बटोर रहा है।

राउंड राउंडएक हाई-एनर्जी डांस नंबर है, जिसमें आकर्षक संगीत, रंगीन विजुअल्स और भव्य प्रोडक्शन का शानदार मेल देखने को मिलता है। गीत में एंजेल लिजा का ग्लैमरस अंदाज भी दर्शकों को खूब पसंद रहा है। इस अवसर पर अरविंद अकेला कल्लू ने कहा कि यह गीत मनोरंजन से भरपूर है और उन्हें उम्मीद है कि इसे देश-दुनिया के भोजपुरी प्रेमियों का भरपूर स्नेह मिलेगा। वहीं शिल्पी राज ने इसे ऐसा गीत बताया, जिसकी धुन सुनते ही लोग झूमने लगेंगे।

पारा म्यूजिक की सह-संस्थापक एवं प्रबंध निदेशक राशना पोचकनावाला ने कहा किभोजपुरी धूमके जरिए उच्च गुणवत्ता वाला मौलिक भोजपुरी कंटेंट प्रस्तुत करने का लक्ष्य है। सह-संस्थापक पवन सूद ने इसे भोजपुरी संगीत उद्योग में दीर्घकालिक और रचनात्मक निवेश की शुरुआत बताया। गीत के बोल अभिनव प्रताप सिंह ने लिखे हैं, निर्देशन बद्री नाथ झा ने किया है, जबकि कोरियोग्राफी मिथुन की है। कंपनी को उम्मीद है किराउंड राउंडजल्द ही भोजपुरी संगीत जगत का बड़ा हिट गीत साबित होगा।

No comments:

Post a Comment

दीप जले, संकल्प जागे; मोदी के 4399 दिन पर काशी हुई उत्सवमय

दीप जले , संकल्प जागे ; मोदी के 4399 दिन पर काशी हुई उत्सवमय  शहरभर में हवन - पूजन , स्वच्छता अभियान , मरीजों में फल वितरण ,...