Saturday, 4 July 2026

कालीन उद्योग को मिली नई कमान, उमेश गुप्ता 'मुन्ना' बने एकमा के अध्यक्ष

कालीन उद्योग को मिली नई कमान, उमेश गुप्ता 'मुन्ना' बने एकमा के अध्यक्ष 

कालीन भवन, भदोही में ऑल इंडिया कारपेट मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन की 66वीं वार्षिक आमसभा एवं चुनाव संपन्न

स्वर्ण जयंती वर्ष में नई कार्यकारिणी का गठन

निर्यात बढ़ाने, वैश्विक बाजार में भारतीय हस्तनिर्मित कालीन की साख मजबूत करने और उद्योग की चुनौतियों से सामूहिक रूप से निपटने का लिया संकल्प

सुरेश गांधी

भदोही. विश्व पटल पर भारतीय हस्तनिर्मित कालीन की पहचान को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का संकल्प लेकर देश के सबसे महत्वपूर्ण कालीन उद्योग संगठन ऑल इंडिया कारपेट मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन (AICMA) को नई नेतृत्व टीम मिल गई। शनिवार को कालीन नगरी भदोही स्थित कालीन भवन में आयोजित 66वीं वार्षिक आमसभा एवं चुनाव में सर्वसम्मति और उत्साहपूर्ण वातावरण के बीच वर्ष 2026-27 एवं 2027-28 के लिए नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। उद्योग जगत के वरिष्ठ निर्यातक उमेश कुमार गुप्ता 'मुन्ना' को अध्यक्ष चुना गया, जबकि शमीम अंसारी उपाध्यक्ष, असीम अंसारी (बॉबी) मानद सचिव, शाहिद अंसारी मानद संयुक्त सचिव और जेपी गुप्ता मानद कोषाध्यक्ष निर्वाचित हुए।

बता दें, मुन्ना तीन दशक से कारपेट इंडस्ट्री में 1994 से 2021 तक निर्यातक एवं बुनकरों के कल्याण के लिए संघर्षरत है. इस दौरान वे कालीन निर्यात संवर्धन परिषद के आठ बार प्रशासनिक सदस्य भी चुने गए. चुनाव के साथ ही कालीन भवन एक बार फिर उद्योग की नई दिशा तय करने का साक्षी बना। देश-विदेश में भारतीय कालीनों की बढ़ती मांग, बदलते वैश्विक व्यापारिक परिदृश्य, निर्यात संबंधी चुनौतियों, नई तकनीक, डिज़ाइन नवाचार और कारीगरों के हितों जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर व्यापक चर्चा हुई। उपस्थित सदस्यों ने माना कि भदोही-मिर्जापुर का कालीन उद्योग केवल एक व्यापार नहीं, बल्कि लाखों परिवारों की आजीविका और भारत की सांस्कृतिक विरासत का जीवंत प्रतीक है।

नवनिर्वाचित अध्यक्ष उमेश गुप्ता ने कहा कि संगठन उद्योग के हर वर्गनिर्यातक, उद्यमी, बुनकर और कारीगरको साथ लेकर आगे बढ़ेगा। बदलते अंतरराष्ट्रीय बाजार की आवश्यकताओं के अनुरूप भारतीय कालीन उद्योग को और प्रतिस्पर्धी बनाने, निर्यात को नई गति देने तथा केंद्र एवं राज्य सरकार के समक्ष उद्योग की समस्याओं को मजबूती से रखने को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाएगी। उन्होंने कहा कि संगठन की प्राथमिकता उद्योग की एकजुटता, गुणवत्ता, नवाचार और वैश्विक बाजार में भारतीय कालीन की प्रतिष्ठा को और सुदृढ़ करना होगी।

आमसभा में आगामी 50वें (गोल्डन जुबली) इंडिया कारपेट एक्सपो-2026 को ऐतिहासिक और भव्य बनाने पर भी विशेष मंथन हुआ। सदस्यों ने विश्वास व्यक्त किया कि स्वर्ण जयंती वर्ष में आयोजित होने वाला यह एक्सपो भारतीय कालीन उद्योग के लिए वैश्विक व्यापार के नए अवसर खोलेगा और भदोही-मिर्जापुर की पहचान को विश्व बाजार में और अधिक मजबूत करेगा। नई कार्यकारिणी में अध्यक्ष मंडल के अलावा अरशद वजीरी, असलम महबूब, अशफाक अंसारी, आलोक कुमार बरनवाल, इश्तियाक अहमद खान, राजेश कुमार मिश्रा, उमेश कुमार शुक्ला, संजय कुमार गुप्ता, भारत लाल मौर्य, इम्तियाज अहमद अंसारी, पंकज कुमार बरनवाल, के.एस. तिवारी, संजीव खन्ना, अमित कुमार मौर्य, अब्दुल सत्तार अंसारी, सादिक अली अंसारी, सुजीत कुमार जायसवाल, शाहिद जमाल अंसारी, अजाज अहमद अंसारी तथा शाहकर हुसैन अंसारी को कार्यकारिणी सदस्य के रूप में शामिल किया गया।

एकमा के पूर्व अध्यक्ष हाजी शौकत अली अंसारी व रवि पाटौदिया ने कहा कि ऐसे समय में जब वैश्विक व्यापार अनेक चुनौतियों से गुजर रहा है, नई कार्यकारिणी के सामने भारतीय हस्तनिर्मित कालीन की गुणवत्ता, निर्यात विस्तार, नए बाजारों की तलाश, कारीगरों के कौशल संरक्षण और आधुनिक तकनीक के समन्वय की बड़ी जिम्मेदारी होगी। भदोही की पहचान जिस कालीन उद्योग से है, उसकी नई यात्रा अब इस नवगठित नेतृत्व के हाथों में होगी।

नई कार्यकारिणी के प्रमुख पदाधिकारी

अध्यक्ष : उमेश कुमार गुप्ता (मुन्ना)

उपाध्यक्ष : शमीम अंसारी

मानद सचिव : असीम अंसारी (बॉबी)

मानद संयुक्त सचिव : शाहिद अंसारी

मानद कोषाध्यक्ष : जे.पी. गुप्ता

इस मौके उमेश गुप्ता के निर्वाचित होने पर सीईपीसी चेयरमैन मुकेश कुमार गोम्बर, एकमा के पूर्व अध्यक्ष हाजी शौकत अली अंसारी, रजा खां, रवि पटोदिया, मो. वासिफ अंसारी, असलम महबूब आलम, पीयूष कुमार बरनवाल, इम्तियाज अहमद, संजय कुमार गुप्ता, रोहित गुप्ता पुत्र उमेश गुप्ता मुन्ना, अनिल कुमार सिंह, हुसैन जाफ़र हुसैनी, शौकत खान, मेहराज यासीन जान, आशिक अहमद शेख, महावीर प्रताप शर्मा, दीपक खन्ना, बोध राज मल्होत्रा, विनय कपूर, भरत लाल मौर्य, अब्दुल सत्तार अंसारी, पंकज बरनवाल, जाबिर बाबू अंसारी, उमेश शुक्ला, नुमान अहमद, राशिद कमर अंसारी, ओपी गर्ग, गुलाम नबी भट्ट, दीपक खन्ना, जावीद अहमद, सुनील कुमार जैन, नवीन सुराना विजेंद्र सिंह जगलान, ओपी गुप्ता, धरम प्रकाश गुप्ता, वेद गुप्ता व पंकज गुप्ता,योगेन्द्र राय काका, रुपेश बरनवाल, चम्पो कारपेट के संजय महरोत्रा, श्याम नारायण यादव, रामचंद्र यादव, फहद अंसारी, जितेन्द्र गुप्ता, विमल बरनवाल, निशांत बरनवाल, काजीपुर के इश्तियाक अंसारी, सरवर सिद्दीकी, आरिफ सिद्दीकी इम्तियाज अंसारी, शारीक अंसारी, पूर्व प्रशासनिक सदस्य राजेन्द्र मिश्रा, घनश्याम शुक्ला, अब्दुल रब अंसारी, राशिद अंसारी, आलोक बरनवाल आदि ने बधाई देते हुए कहा है कि उमेश गुप्ता कारपेट इंडस्ट्री को नई उंचाईयों तक ले जाने में सफल होगे।

No comments:

Post a Comment

गुटबाजी नहीं, अब विकास की बुनाई होगी

गुटबाजी नहीं, अब विकास की बुनाई होगी  कारपेट इंडस्ट्री को कृषि उद्योग का दर्जा दिलाना पहली लड़ाई, सरकार से अधिक ग्रांट लेकर एक्सपो को बनाए...