Wednesday, 15 July 2026

गंगा-वरुणा एलिवेटेड कॉरिडोर पर भाजपा में जश्न, कार्यकर्ताओं ने बांटी मिठाई

गंगा-वरुणा एलिवेटेड कॉरिडोर पर भाजपा में जश्न, कार्यकर्ताओं ने बांटी मिठाई 

कैबिनेट की मंजूरी को बताया काशी के विकास का ऐतिहासिक अध्याय, महानगर कार्यालय और संसदीय जनसंपर्क कार्यालय में ढोल-नगाड़ों के बीच मनाया उत्सव

सुरेश गांधी

वाराणसी. केंद्र सरकार की कैबिनेट द्वारा काशी के लिए लगभग 25 हजार करोड़ रुपये की लागत वाली गंगा एवं वरुणा एलिवेटेड कॉरिडोर सहित मेगा रोड परियोजना को मंजूरी मिलने के बाद बुधवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने शहर के विभिन्न स्थानों पर उत्सव मनाया। महानगर कार्यालय गुलाबबाग और कैंट विधानसभा के संसदीय जनसंपर्क कार्यालय में कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों की थाप पर नृत्य किया, एक-दूसरे को मिठाई खिलाई और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति आभार जताया। पूरे कार्यक्रम के दौरान 'मोदी जी जिंदाबाद', 'भारत माता की जय' और 'वंदे मातरम्' के नारों से वातावरण गूंजता रहा।

गुलाबबाग स्थित भाजपा महानगर कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरि ने कहा कि गंगा एवं वरुणा एलिवेटेड कॉरिडोर काशी के विकास की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा। इससे शहर की यातायात व्यवस्था अधिक सुगम होगी, श्रद्धालुओं और पर्यटकों को राहत मिलेगी तथा आधुनिक अधोसंरचना के साथ काशी की सांस्कृतिक पहचान भी और मजबूत होगी। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रति काशीवासियों की ओर से आभार व्यक्त किया।

वहीं, कैंट विधानसभा के संसदीय जनसंपर्क कार्यालय में आयोजित समारोह में विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने कहा कि लगभग 89 किलोमीटर लंबे एलिवेटेड रोड नेटवर्क, गंगा कॉरिडोर और वरुणा कॉरिडोर के निर्माण से शहर की यातायात व्यवस्था में व्यापक सुधार होगा। लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से शहर तक निर्बाध संपर्क स्थापित होगा, जबकि काशी विश्वनाथ धाम, नमो घाट और अन्य प्रमुख धार्मिक एवं पर्यटन स्थलों तक पहुंच पहले की अपेक्षा अधिक आसान होगी। इससे ट्रैफिक जाम में कमी आने के साथ पर्यटन और व्यापार को भी नई गति मिलेगी।

दोनों कार्यक्रमों में कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री के कटआउट को मिठाई खिलाकर खुशी व्यक्त की और इसे "विकसित काशी" के संकल्प को साकार करने वाला ऐतिहासिक निर्णय बताया। महानगर कार्यालय के कार्यक्रम में महापौर अशोक तिवारी, विधायक सौरभ श्रीवास्तव, प्रेम कपूर, मनीष कपूर, नवीन कपूर, विद्यासागर राय, आत्माविश्वेश्वर, चंद्रशेखर उपाध्याय, निर्मला सिंह पटेल, अखिलेंद्र सिंह 'सनी', प्रमील पांडेय, अजय गुप्ता, रजत जायसवाल, मधुप सिंह, विनोद गुप्ता, वैभव उपाध्याय, प्रमोद यादव 'मुन्ना', अनिल उपाध्याय, राकेश जायसवाल, विनय सिंह, अमित श्रीवास्तव, कुशाग्र श्रीवास्तव, तिरुपति मिश्रा, हीरा यादव, मनोज सोनकर, कुसुम सिंह पटेल, नेहा कक्कड़, पूजा दीक्षित, सपना सिंह, दीपक राय, राजेंद्र सिंह पटेल, शालिनी यादव, विभव सिंह, जेपी सिंह, अनुपम गुप्ता, योगेश वर्मा, साधना वेदांती, साधना पांडेय, डॉ. रचना अग्रवाल, अशोक यादव, पंकज चतुर्वेदी, अवनीश सुयश अग्रवाल, विवेक पांडेय, दीपक सेठ सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। संसदीय जनसंपर्क कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में विधायक सौरभ श्रीवास्तव, प्रभारी शिवशरण पाठक, डॉ. नंदजी पांडेय, नवरत्न राठी, अभिषेक मिश्रा, अजय प्रताप सिंह, जगन्नाथ ओझा, शिवांग दुबे, पवन शर्मा, अनुराग शर्मा, विपिन ओझा, जयप्रकाश सिंह, सुमित मिश्रा, संदीप केसरी, प्रिंस द्विवेदी, रोहित साहनी, विनोद चौहान, हरिओम, राजमंगल पांडेय, कपिल त्रिपाठी, गौरव पांडेय, लाल बाबू मिश्रा, अजय श्रीवास्तव, कुशाग्र श्रीवास्तव, ऋतिक मिश्रा, अमित पांडेय, चंदन कुमार पाठक, धर्मेश, अक्षय कुमार यादव, मनीष मिश्रा, अरविंद चौधरी और अभिषेक यादव सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

गंगा-वरुणा एलिवेटेड कॉरिडोर पर भाजपा में जश्न, कार्यकर्ताओं ने बांटी मिठाई

गंगा - वरुणा एलिवेटेड कॉरिडोर पर भाजपा में जश्न , कार्यकर्ताओं ने बांटी मिठाई  कैबिनेट की मंजूरी को बताया काशी के विकास क...