राहुल गांधी देश की छवि धूमिल करने में जुटे, संसद छोड़ सड़क की राजनीति कर रहे : सरवर सिद्दीकी
पूर्व दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री बोले— प्रधानमंत्री आवास पर प्रदर्शन लोकतांत्रिक मर्यादाओं के विपरीत, जंतर-मंतर के आंदोलन की निष्पक्ष जांच कराने की उठाई मांग
सुरेश गांधी
वाराणसी। पूर्व दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री सरवर सिद्दीकी ने
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता
एवं लोकसभा में विपक्ष के
नेता राहुल गांधी पर तीखा राजनीतिक
हमला बोलते हुए आरोप लगाया
कि उनके बयान और
गतिविधियां देश की लोकतांत्रिक
संस्थाओं तथा भारत की
वैश्विक प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाने
वाली हैं। उन्होंने कहा
कि केंद्र की नरेंद्र मोदी
सरकार और उत्तर प्रदेश
की योगी आदित्यनाथ सरकार
विकास, सुशासन और राष्ट्रीय सुरक्षा
के मोर्चे पर लगातार काम
कर रही हैं, लेकिन
विपक्ष तथ्यात्मक बहस के बजाय
भ्रम फैलाने की राजनीति कर
रहा है।
सरवर सिद्दीकी ने
आरोप लगाया कि राहुल गांधी
लगातार केंद्र सरकार के विरुद्ध दुष्प्रचार
कर रहे हैं और
विदेश यात्राओं के दौरान भी
ऐसे बयान देते हैं,
जिनसे भारत की छवि
प्रभावित होती है। उन्होंने
कहा कि लोकतंत्र में
सरकार की आलोचना का
अधिकार सभी को है,
किंतु आलोचना तथ्यों और राष्ट्रीय हितों
के दायरे में होनी चाहिए।
उन्होंने यह भी आरोप लगाया
कि राहुल गांधी ने ऐसे व्यक्तियों
के प्रति सहानुभूति दिखाई है जिन पर
गंभीर आरोप लगाए गए
हैं। सिद्दीकी ने कहा कि
इस प्रकार के राजनीतिक संदेश
समाज में गलत संकेत
देते हैं और जनता
के बीच भ्रम की
स्थिति पैदा करते हैं।
प्रधानमंत्री आवास के बाहर
हुए प्रदर्शन पर प्रतिक्रिया देते
हुए सरवर सिद्दीकी ने
इसे लोकतांत्रिक परंपराओं के विपरीत बताते
हुए कहा कि जब
संसद का सत्र चल
रहा हो और सरकार
चर्चा के लिए तैयार
हो, तब राजनीतिक मतभेदों
को संसद के भीतर
उठाना अधिक उचित है।
उन्होंने कहा कि सड़क
पर टकराव की राजनीति लोकतंत्र
को मजबूत करने के बजाय
अनावश्यक विवादों को जन्म देती
है। जंतर-मंतर पर चल
रहे आंदोलन के संबंध में
उन्होंने दावा किया कि
इसके पीछे विदेशी शक्तियों
की भूमिका होने की आशंकाएं
व्यक्त की जा रही
हैं। उन्होंने कहा कि यदि
ऐसे किसी इनपुट या
साक्ष्य की पुष्टि होती
है तो संबंधित जांच
एजेंसियों को निष्पक्ष एवं
व्यापक जांच कर सच्चाई
देश के सामने लानी
चाहिए। उन्होंने कहा कि देश
की सुरक्षा और लोकतांत्रिक व्यवस्था
से जुड़े किसी भी मामले
में किसी प्रकार की
लापरवाही नहीं बरती जानी
चाहिए।
सिद्दीकी ने कहा कि
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व
में भारत वैश्विक स्तर
पर नई पहचान बना
रहा है तथा उत्तर
प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी
आदित्यनाथ के नेतृत्व में
कानून-व्यवस्था, आधारभूत ढांचे और निवेश के
क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य
हुए हैं। ऐसे समय
में विपक्ष को निराधार आरोपों
के बजाय रचनात्मक राजनीति
और जनहित के मुद्दों पर
सकारात्मक संवाद करना चाहिए।

No comments:
Post a Comment