काशी के
पत्रकारों
के
लिए
बड़ी
पहल
एक सप्ताह में आयुष्मान कार्ड देने का आश्वासन
लोकभवन में
सूचना
निदेशक
से
मिले
पत्रकार
प्रतिनिधि;
“एक
देश–एक
पत्रकार
पहचान
पत्र”
को
बताया
सही
कदम,
मुख्यमंत्री
से
हुई
मुलाकात
का
भी
हुआ
जिक्र
लखनऊ। काशी के पत्रकारों
की स्वास्थ्य सुरक्षा, सामाजिक सुरक्षा और पत्रकार कल्याण
से जुड़े मुद्दों को लेकर गुरुवार
को लखनऊ स्थित लोकभवन
में उत्तर प्रदेश के सूचना निदेशक
से महत्वपूर्ण मुलाकात हुई। इस दौरान
पत्रकारों के लिए आयुष्मान
कार्ड, चिकित्सा सहायता, कल्याण योजनाओं तथा “एक देश–एक पत्रकार पहचान
पत्र” जैसे राष्ट्रीय स्तर
के प्रस्ताव पर विस्तार से
चर्चा की गई। साथ
ही में मुख्यमंत्री योगी
आदित्यनाथ से हुई मुलाकात
और पत्रकार हितों को लेकर प्रस्तुत
मांगों का भी उल्लेख
किया गया.
सुरेश गांधी ने कहा कि
ने काशी सहित प्रदेश
के अनेक पत्रकार आज
भी स्वास्थ्य सुरक्षा के प्रभावी दायरे
से बाहर हैं। फील्ड
में लगातार सक्रिय रहने वाले पत्रकार
दुर्घटना, बीमारी और आकस्मिक परिस्थितियों
का जोखिम उठाते हैं, लेकिन उनके
लिए समुचित स्वास्थ्य संरक्षण की व्यवस्था पर्याप्त
नहीं है। इस पर
सूचना निदेशक ने सकारात्मक रुख
अपनाते हुए कहा कि
काशी के पात्र पत्रकारों
को एक सप्ताह के
भीतर आयुष्मान कार्ड उपलब्ध कराने की दिशा में
आवश्यक कार्रवाई प्रारंभ की जाएगी।
इस दौरान पत्रकार कल्याण कोष की प्रभावी क्रियान्विति, आकस्मिक चिकित्सा सहायता, वरिष्ठ पत्रकारों के लिए विशेष स्वास्थ्य सुविधा, पत्रकार परिवारों की सुरक्षा ल, पेंशन और सूचना विभाग के साथ बेहतर समन्वय जैसे विषय भी प्रमुखता से उठाए गए। प्रतिनिधिमंडल ने मांग की कि पत्रकारों के लिए एक स्थायी स्वास्थ्य सहायता तंत्र विकसित किया जाए, ताकि गंभीर बीमारी या दुर्घटना की स्थिति में तत्काल सहायता मिल सके।

No comments:
Post a Comment