25 स्पोर्ट्स कारों में दिखा 25 साल की जनसेवा का सफर
पटना से
काशी
पहुंची
‘सेवा
संकल्प’
कार
रैली,
आयुष्मान
से
उज्ज्वला
तक
योजनाओं
के
संदेश
से
सजी
थीं
कारें
सुरेश गांधी
वाराणसी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मुख्यमंत्री
और प्रधानमंत्री के रूप में
जनसेवा के 25 वर्ष पूरे होने
के अवसर पर रविवार
को पटना से काशी
तक निकली कार रैली ने
विकास और जनकल्याण की
योजनाओं को अनूठे अंदाज
में सामने रखा। 25 स्पोर्ट्स कारों का यह काफिला
पटना से चलकर काशी
पहुंचा। हर कार केंद्र
सरकार की एक जनकल्याणकारी
योजना के पोस्टर, स्टीकर
और स्लोगन से सजी थी।
बाबतपुर स्थित विलेज रिसोर्ट में रैली का
समापन हुआ, जहां विभिन्न
श्रेणियों में बेहतर प्रदर्शन
करने वाले प्रतिभागियों को
सम्मानित किया गया।
जनसंघ के संस्थापक डॉ.
श्यामा प्रसाद मुखर्जी के नाम पर
आयोजित इस रैली को
बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट
चौधरी ने पटना से
फ्लैग ऑफ किया। रैली
की संयोजक एवं बिहार भाजपा
की उपाध्यक्ष डॉ. अमृता भूषण
राठौर ने बताया कि
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन
के अवसर पर चल
रहे ‘सेवा संकल्प अभियान’
के तहत रैली आयोजित
की गई। उन्होंने कहा
कि प्रत्येक कार पर अलग-अलग जनकल्याणकारी योजना
को प्रदर्शित किया गया। इनमें
महिला सशक्तीकरण, स्वास्थ्य, कृषि और गरीब
कल्याण से जुड़ी योजनाओं
को प्रमुखता दी गई।
उन्होंने कहा कि पटना
से वाराणसी के बीच सड़क,
चौड़ीकरण, फ्लाईओवर और रिंग रोड
जैसी परियोजनाओं के कारण यात्रा
का समय कम हुआ
है। रैली में शामिल
प्रतिभागियों ने यात्रा के
दौरान विकास कार्यों को देखा और
काशी पहुंचकर श्री काशी विश्वनाथ
मंदिर में दर्शन-पूजन
किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दीर्घायु
और उत्तम स्वास्थ्य की कामना भी
की गई।
25 कारों में दिखा सेवा का सिलसिला
जिला पंचायत अध्यक्ष
पूनम मौर्या ने कहा कि
पटना से काशी पहुंची
25 कारें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों
के सेवा कार्यों का
संदेश लेकर आई हैं।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री
और प्रधानमंत्री के रूप में
उनके कार्यकाल में महिलाओं, बेटियों
और गरीब परिवारों के
लिए विभिन्न योजनाएं संचालित की गईं। भाजपा
जिलाध्यक्ष रामसकल पटेल ने कहा
कि नरेंद्र मोदी के जनसेवा
के 25 वर्ष आगामी सात
अक्टूबर को पूरे हो
रहे हैं। इन वर्षों
में विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से
गरीब और जरूरतमंद लोगों
तक लाभ पहुंचाने का
प्रयास किया गया।
आयुष्मान से लखपति दीदी तक
कारों पर आयुष्मान योजना,
निशुल्क आवास एवं शौचालय,
जनधन खाते, पेंशन योजना, पीएम किसान सम्मान
निधि, उज्ज्वला योजना और लखपति दीदी
जैसी योजनाओं के पोस्टर और
स्लोगन लगाए गए थे।
इस तरह चलते-फिरते
वाहनों ने सरकारी योजनाओं
की जानकारी देने वाले संदेशवाहक
का रूप ले लिया।
विजेताओं को मिला सम्मान
बाबतपुर स्थित विलेज रिसोर्ट में आयोजित समापन
समारोह में रैली के
विजेताओं को अंगवस्त्रम और
मोमेंटो देकर सम्मानित किया
गया। प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान
के अलावा बेस्ट कार डेकोरेटेड, बेस्ट
कपल, बेस्ट ड्राइवर और यंगेस्ट ड्राइवर
जैसी श्रेणियों में भी प्रतिभागियों
को पुरस्कार दिए गए। कार्यक्रम
में क्षेत्र उपाध्यक्ष एवं प्रवक्ता नवरतन
राठी, डॉ. राकेश शर्मा,
क्षेत्र सह मीडिया प्रभारी
संतोष सोलापुरकर समेत बड़ी संख्या
में समाजसेवी और प्रबुद्धजन मौजूद
रहे।

No comments:
Post a Comment