मोदी के स्वागत में भाजपा का शक्ति प्रदर्शन, 12 ठिकानों पर सजेंगी स्वागत की कतारें
काशी में
एयर
शो
को
प्रधानमंत्री
की
बड़ी
सौगात
बता
जन-जन
तक
पहुंचाने
में
जुटा
संगठन,
मंत्री-विधायक
से
महिला
मोर्चा
तक
को
जिम्मेदारी
पुलिस लाइन
से
नमोघाट
तक
दिखेगी
बनारस
की
सांस्कृतिक
रंगत,
पारंपरिक
वाद्ययंत्रों
और
सांस्कृतिक
प्रस्तुतियों
से
होगा
अभिनंदन
सुरेश गांधी
वाराणसी। गंगा की लहरों
पर वायुसेना के लड़ाकू विमानों
का शौर्य और सड़कों पर
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वागत
का उत्साह। काशी में रविवार
को इन दोनों दृश्यों
को एक साथ साकार
करने की तैयारी है।
प्रधानमंत्री के आगमन को
भव्य बनाने के लिए भाजपा
ने संगठन की पूरी ताकत
झोंक दी है। महानगर
के आठ और जिला
संगठन के चार प्रमुख
स्थलों समेत 12 ठिकानों पर कार्यकर्ताओं की
तैनाती की जाएगी। मंत्रियों,
विधायकों, महापौर, संगठन के पदाधिकारियों और
महिला मोर्चा को स्वागत की
कमान सौंपी गई है। पार्टी
इसे प्रधानमंत्री के स्वागत के
साथ काशी की सांस्कृतिक
पहचान और राष्ट्रीय गौरव
को प्रदर्शित करने के अवसर
के रूप में भी
देख रही है।
गुलाब बाग स्थित भाजपा
कार्यालय में शनिवार को
आयोजित बैठक में स्वागत
की तैयारियों को अंतिम रूप
दिया गया। क्षेत्र, जिला
और महानगर संगठन के पदाधिकारियों के
साथ मंडल एवं मोर्चा
अध्यक्षों को जिम्मेदारियां सौंपी
गईं। भाजपा काशी क्षेत्र अध्यक्ष
अशोक चौरसिया ने कहा कि
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने व्यस्त
कार्यक्रमों के बावजूद लगातार
अपने संसदीय क्षेत्र काशी आते रहे
हैं। उनके प्रत्येक दौरे
से विकास परियोजनाओं की सौगात मिलती
है। इस बार गंगा
के ऊपर वायुसेना का
एयर शो काशीवासियों के
लिए विशेष उपलब्धि है। उन्होंने कार्यकर्ताओं
से निर्धारित स्थलों पर समय से
पहुंचकर जिम्मेदारी निभाने का आह्वान किया।
एयरपोर्ट से मिर्जामुराद, फिर नमोघाट पहुंचेंगे मोदी
भाजपा की ओर से
दी गई जानकारी के
अनुसार, प्रधानमंत्री रविवार सुबह 10 बजे वाराणसी एयरपोर्ट
पहुंचेंगे। यहां से हेलीकॉप्टर
से मिर्जामुराद जाकर अरविंद मिल
की नई इकाई का
उद्घाटन करेंगे। इसके बाद दोपहर
12 बजे पुलिस लाइन पहुंचेंगे और
सड़क मार्ग से नमोघाट जाएंगे।
यहां गंगा के ऊपर
भारतीय वायुसेना के एयर शो
में शामिल होंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, एयर
शो दोपहर दो बजे समाप्त
होने के बाद प्रधानमंत्री
पुलिस लाइन से हेलीकॉप्टर
द्वारा बाबतपुर एयरपोर्ट जाएंगे और दिल्ली रवाना
होंगे।
महिला मोर्चा से मंत्रियों तक संभालेंगे मोर्चा
भाजपा महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरि के मुताबिक, महानगर
संगठन आठ स्थानों पर
स्वागत की व्यवस्था संभालेगा।
पुलिस लाइन के मुख्य
द्वार पर महिला मोर्चा
की कार्यकर्ता प्रधानमंत्री का अभिनंदन करेंगी।
पुलिस लाइन के सामने
राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार रविंद्र जायसवाल और चौराहे पर
महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरि के नेतृत्व में
कार्यकर्ता मौजूद रहेंगे। खजूरी-मकबूल आलम रोड पर
महापौर अशोक कुमार तिवारी,
चौकाघाट लकड़ी मंडी में एमएलसी
धर्मेंद्र राय और प्रदेश
उपाध्यक्ष शंकर गिरी, गोलगड्डा
तिराहे पर विधायक सौरभ
श्रीवास्तव और प्रदेश कोषाध्यक्ष
मनीष कपूर स्वागत की
अगुवाई करेंगे। कज्जाकपुरा में राज्यमंत्री डॉ.
दयाशंकर मिश्र 'दयालु' और विद्यासागर राय,
जबकि भदऊं चुंगी मोड़
पर विधायक डॉ. नीलकंठ तिवारी
के नेतृत्व में कार्यकर्ता अभिनंदन
करेंगे। जिलाध्यक्ष रामसकल पटेल ने बताया
कि जिला संगठन रेलवे
पुल से पहले, नमोघाट
जाने वाली ढलान, नमोघाट
मोड़ और सीएनजी स्टेशन
के सामने स्वागत की जिम्मेदारी संभालेगा।
इन स्थलों पर कार्यकर्ताओं के
साथ काशीवासियों की भागीदारी सुनिश्चित
करने की तैयारी है।
शंख-डमरू और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सजेगा स्वागत
भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं काशी क्षेत्र प्रभारी रमेश सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री के आगमन पर कार्यकर्ता पूरे उत्साह और अनुशासन के साथ स्वागत करें। उनके अनुसार, पहले एयर शो जैसे आयोजन बड़े महानगरों में होते रहे हैं, लेकिन अब काशी भी इस गौरवशाली आयोजन की साक्षी बन रही है। स्वागत स्थलों पर पारंपरिक वाद्ययंत्रों और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के जरिए बनारस की विशिष्ट पहचान प्रदर्शित करने की योजना है। पार्टी की कोशिश है कि प्रधानमंत्री के स्वागत में काशी की परंपरा, संस्कृति और राष्ट्रगौरव का रंग एक साथ नजर आएं.

No comments:
Post a Comment