डिजाइन में नवाचार की चमक, ग्लोबल ओवरसीज को ‘नवसृष्टि-2026’ सम्मान
50वें इंडिया कारपेट
एक्सपो
में
Innovative Design Pattern श्रेणी में
मिला
अवॉर्ड,
हस्तनिर्मित
Knotted Carpet को मिली पहचान
सुरेश गांधी
भदोही। भारतीय कालीन की पारंपरिक बुनाई
में आधुनिक डिजाइन और नवाचार का
रंग भरने के लिए
ग्लोबल ओवरसीज को ‘नवसृष्टि-2026 एक्सीलेंस
अवॉर्ड’ से सम्मानित किया
गया। 50वें इंडिया कारपेट
एक्सपो (ICE) 2026 के दौरान इंडियन
इंस्टीट्यूट ऑफ कारपेट टेक्नोलॉजी
(IICT), भदोही की ओर से
आयोजित डिजाइन अवॉर्ड समारोह में कंपनी को
‘Innovative Design Pattern’ श्रेणी
में यह सम्मान मिला।
ग्लोबल ओवरसीज को यह पुरस्कार
उसके Knotted Carpet उत्पाद के लिए प्रदान
किया गया। पुरस्कार प्रमाणपत्र
पर कारपेट एक्सपोर्ट प्रमोशन काउंसिल (CEPC) के चेयरमैन मुकेश
कुमार गोम्बर और IICT के निदेशक प्रो.
डॉ. आर. के. वार्ष्णेय
के हस्ताक्षर हैं। कंपनी की
ओर से बृजेश गुप्ता,
संतोष गुप्ता और शाश्वत गुप्ता
ने सम्मान ग्रहण किया। कंपनी के पार्टनर संजय
गुप्ता तथा वरिष्ठ सदस्य
एवं परिवार के मार्गदर्शक प्रहलाद
दास गुप्ता भी इस उपलब्धि
से जुड़े रहे। अपरिहार्य कारणों
से वे समारोह में
उपस्थित नहीं हो सके।
ग्लोबल ओवरसीज पारंपरिक भारतीय कालीन शिल्प को समकालीन डिजाइन, तकनीकी नवाचार और वैश्विक बाजार की बदलती पसंद के साथ जोड़कर नए उत्पाद विकसित कर रहा है। ऐसे में ‘नवसृष्टि-2026’ सम्मान केवल एक पुरस्कार नहीं, बल्कि हस्तनिर्मित कालीन की बदलती डिजाइन-दुनिया में भदोही की रचनात्मक क्षमता की पहचान भी माना जा रहा है।

No comments:
Post a Comment