वंदे भारत और विकसित बनारस पर 716 विद्यार्थियों ने दिखाई रचनात्मकता
रेलवे की
पहल
: चार
विद्यालयों
में
निबंध
और
चित्रकला
प्रतियोगिताएं,
विजेताओं
को
मिलेगा
पुरस्कार
सुरेश गांधी
वाराणसी। आधुनिक रेल और विकसित
भारत की परिकल्पना को
कागज पर उकेरने के
लिए बुधवार को शहर के
चार विद्यालयों में निबंध एवं
चित्रकला प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। ‘मॉडर्न
ट्रेन-वंदे भारत’ और
‘विकसित बनारस, विकसित भारत’ विषयों पर कक्षा छह
से 12 तक के 716 छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया।
रेलवे प्रशासन की ओर से
आयोजित प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने
अपनी रचनात्मक प्रतिभा के साथ विकास
को लेकर अपने विचार
भी व्यक्त किए।
प्रतियोगिताएं कमलापति त्रिपाठी गर्ल्स इंटर कॉलेज, कैंट;
पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय,
बरेका, कंचनपुर और भारतीय शिक्षा
मंदिर इंटर कॉलेज, इंग्लिशिया
लाइन में हुईं। विद्यार्थियों
ने निबंध के जरिए आधुनिक
रेल सुविधाओं और विकास की
संभावनाओं को शब्दों में
पिरोया, जबकि चित्रों के
माध्यम से विकसित बनारस
और विकसित भारत की कल्पना
प्रस्तुत की। रेलवे प्रशासन
का उद्देश्य विद्यार्थियों में रचनात्मकता को
बढ़ावा देने के साथ
उन्हें देश के विकास,
आधुनिक रेल सुविधाओं और
विकसित भारत की संकल्पना
से जोड़ना है। प्रतियोगिता में
सफल छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया
जाएगा.

No comments:
Post a Comment