Saturday, 3 October 2026

शिक्षक के सम्मान और स्वाभिमान की लड़ाई लड़ने का संकल्प : डॉ. प्रमोद

शिक्षक के सम्मान और स्वाभिमान की लड़ाई लड़ने का संकल्प : डॉ. प्रमोद 

भाजपा प्रत्याशी डॉ. प्रमोद मिश्र ने तीन सेटों में दाखिल किया नामांकन, जुलूस में उमड़े हजारों शिक्षक व पार्टी कार्यकर्ता

स्नातक से आठ, शिक्षक सीट से तीन ने लिए नामांकन पत्र

सुरेश गांधी

वाराणसी. वाराणसी खंड स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव की नामांकन प्रक्रिया के चौथे दिन शनिवार को 11 उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र लिए। इनमें स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से आठ और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से तीन उम्मीदवार शामिल हैं। इस बीच भाजपा के शिक्षक प्रत्याशी डॉ. प्रमोद कुमार मिश्र ने समर्थकों के भारी हुजूम के साथ तीन सेटों में अपना नामांकन दाखिल किया। जुलूस में प्रदेश सरकार के मंत्रियों, विधायकों, भाजपा पदाधिकारियों और शिक्षकों की मौजूदगी ने चुनावी सरगर्मी बढ़ा दी।

नामांकन प्रक्रिया के चौथे दिन वाराणसी खंड स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से बेनी माधौ, चंद्रजीत सिंह यादव, देवकुमार, मनोज कुमार वर्मा, ओम प्रकाश सिंह, प्रशांत कुमार, सुशील कुमार सिंह और चंद्र प्रकाश गुप्ता ने नामांकन पत्र लिए। वहीं, शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से धर्मेंद्र कुमार, कपिलदेव और प्रमोद कुमार मिश्र ने नामांकन पत्र प्राप्त किए। डॉ. प्रमोद कुमार मिश्र ने दोपहर 12:30 बजे नामांकन दाखिल किया। इससे पहले उन्होंने पार्टी नेतृत्व के प्रति आभार जताते हुए कहा कि भाजपा ने उन पर जो विश्वास जताया है, उसके लिए वह कृतज्ञ हैं। शिक्षक समाज के सम्मान और स्वाभिमान की रक्षा के लिए वह हमेशा आगे रहेंगे। शिक्षकों के हितों की आवाज बुलंद करना और उनके अधिकारों की रक्षा उनकी प्राथमिकता होगी।

नामांकन जुलूस में कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर, राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दयाशंकर मिश्र ‘दयालु’, राज्यमंत्री हंसराज विश्वकर्मा, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं काशी क्षेत्र प्रभारी रमेश सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष शंकर गिरी, क्षेत्रीय अध्यक्ष अशोक चौरसिया, कैंट विधायक सौरभ श्रीवास्तव, महापौर अशोक तिवारी, जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम मौर्य और विधान परिषद सदस्य धर्मेंद्र राय समेत कई प्रमुख नेता शामिल हुए। जुलूस में जिला अध्यक्ष रामसकल पटेल, महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरि, सुरेंद्र नारायण सिंह ‘ओढ़े’, विधान परिषद सदस्य अशोक पांडेय, मीना चौबे, कौशलेन्द्र सिंह पटेल, नवरतन राठी, जगदीश त्रिपाठी, अजीत रावत, कमलेश झा, अमित राय, रामप्रकाश दुबे, दीनानाथ भास्कर और क्षेत्रीय सह मीडिया प्रभारी संतोष सोलापुरकर सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। निर्वाचन क्षेत्र के विभिन्न जिलों से आए हजारों शिक्षकों ने भी जुलूस में भागीदारी की। 

No comments:

Post a Comment

एक्सपो से सिर्फ ऑर्डर नहीं, भदोही के हर हाथ को काम बढ़ने की उम्मीद

एक्सपो से सिर्फ ऑर्डर नहीं , भदोही के हर हाथ को काम बढ़ने की उम्मीद  अखिल भारतीय कालीन निर्माता संघ अध्यक्ष उमेश कुमार ...