Sunday, 25 October 2026

डमरुओं की गूंज, शंखनाद और पुष्पवर्षा से मोदी का अभिनंदन

पुलिस लाइन से नमोघाट तक सजे स्वागत मंच, ‘हर-हर महादेव’ और ‘जय श्रीराम’ के उद्घोष से गूंजे रास्ते • महिला मोर्चा से मंत्री, विधायक, महापौर और संगठन के पदाधिकारियों तक ने संभाली कमान 

सुरेश गांधी 

वाराणसी। ढोल-नगाड़ों की थाप, डमरुओं की गूंज, शंखनाद और गुलाब की पंखुड़ियों की बारिश...। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वागत में रविवार को काशी की सड़कें उत्सव के रंग में रंगी नजर आईं। पुलिस लाइन से नमोघाट तक जगह-जगह सजे मंचों से प्रधानमंत्री का अभिनंदन हुआ। कहीं महिला कार्यकर्ताओं ने मोर्चा संभाला तो कहीं मंत्रियों, विधायकों, महापौर और संगठन के पदाधिकारियों की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने पुष्पवर्षा की। ‘हर-हर महादेव’ और ‘मोदी जी’ के समर्थन में नारों के साथ ‘जय श्रीराम’ के उद्घोष ने माहौल को उत्साहपूर्ण बना दिया।

प्रधानमंत्री के आगमन को यादगार बनाने के लिए भाजपा ने पुलिस लाइन से नमोघाट तक स्वागत स्थलों की श्रृंखला तैयार की थी। प्रमुख चौराहों और मार्गों पर सजे मंचों के आसपास कार्यकर्ता और समर्थक पहले से जुटे रहे। जैसे ही प्रधानमंत्री का काफिला पहुंचा, ढोल-नगाड़ों और डमरुओं की थाप के बीच गुलाब की पंखुड़ियां बरसाकर उनका स्वागत किया गया। इस दौरान भाजपा ने अपने संगठन की सक्रियता और जनप्रतिनिधियों की भागीदारी भी प्रदर्शित की।

महिला मोर्चा ने किया स्वागत, पुलिस लाइन पर मंत्रियों ने संभाली कमान

स्वागत अभियान की शुरुआत पुलिस लाइन के मुख्य द्वार पर महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने की। सुनीता राजेश सिंह, पूजा दीक्षित, कुसुम पटेल, नेहा कक्कड़, प्रज्ञा पांडेय और महिमा चिंतक समेत सैकड़ों महिला कार्यकर्ता मौजूद रहीं। पुलिस लाइन के सामने राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रविंद्र जायसवाल और अरविंद सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री का अभिनंदन किया। पुलिस लाइन चौराहे पर महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरि, अशोक जाटव और अखिलेंद्र सिंह सन्नी की अगुवाई में स्वागत हुआ।

खजूरी से गोलगड्डा तक जनप्रतिनिधियों का जमावड़ा

खजूरी-मकबूल आलम रोड पर यस बैंक के सामने हुकुलगंज तिरमुहानी के पास महापौर अशोक कुमार तिवारी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। नवीन कपूर, नीरज जायसवाल और मदन मोहन दुबे समेत मंडल के पदाधिकारी मौजूद रहे। चौकाघाट लकड़ी मंडी में विधान परिषद सदस्य धर्मेंद्र राय और प्रदेश उपाध्यक्ष शंकर गिरी की अगुवाई में अजय गुप्ता, अमित खरे और शोभनाथ मौर्य समेत कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री का अभिनंदन किया। गोलगड्डा तिराहे पर विधायक सौरभ श्रीवास्तव और प्रदेश कोषाध्यक्ष मनीष कपूर के नेतृत्व में राहुल सिंह, दिनेश सिंह दिनू और दीपेश वशिष्ठ समेत सैकड़ों कार्यकर्ता जुटे। कज्जाकपुरा में राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. दयाशंकर मिश्र ‘दयालु’ और विद्यासागर राय की अगुवाई में जगन्नाथ ओझा, मधुप सिंह और योगेश सिंह पिंकू समेत कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। भदऊं चुंगी मोड़ पर विधायक डॉ. नीलकंठ तिवारी के नेतृत्व में आत्मा विश्वेश्वर, संदीप चौरसिया और सुनील यादव समेत दक्षिणी विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री का अभिनंदन किया।

रेलवे डाट पुल से नमोघाट तक पुष्पवर्षा

रेलवे डाट पुल से पहले अमित पटेल रिंकू, कृष्णकांत मिश्र कल्लू, विनय मौर्य, शशिकांत कुशवाहा और डिम्पल उपाध्याय समेत कार्यकर्ता स्वागत के लिए मौजूद रहे। नमोघाट जाने वाली ढलान पर विजय राज यादव, गोविन्द दास गुप्ता, शशांक श्रीवास्तव और शशिकांत गिरी की अगुवाई में समर्थकों ने प्रधानमंत्री का अभिनंदन किया। नमोघाट के नीचे गजीबो रोड पर बृजेश राजभर, अमन सोनकर, युसूफ खान और अमित सिंह पीयूष समेत कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। नमोघाट स्थित सीएनजी स्टेशन के सामने जिलाध्यक्ष राम सकल पटेल, सुरेंद्र गौतम, विजय गौंड, ज्ञानचंद पटेल और गुड्डू सिंह समेत सैकड़ों कार्यकर्ता जुटे। पूरे मार्ग पर स्वागत मंचों, पुष्पवर्षा और नारों के बीच प्रधानमंत्री के काफिले का अभिनंदन किया गया। काशी में स्वागत का यह सिलसिला केवल पुष्पवर्षा तक सीमित नहीं रहा। महिला मोर्चा से लेकर वरिष्ठ जनप्रतिनिधियों और संगठन के पदाधिकारियों की भागीदारी ने इसे भाजपा के बड़े संगठनात्मक आयोजन का स्वरूप दिया।


No comments:

Post a Comment

डमरुओं की गूंज, शंखनाद और पुष्पवर्षा से मोदी का अभिनंदन पुलिस लाइन से नमोघाट तक सजे स्वागत मंच, ‘हर-हर महादेव’ और ‘जय श्रीराम’ के उद्घोष से ...