काशी की विरासत के साथ डाक टिकट पर वायुसेना का पराक्रम
वायुसेना प्रमुख
एपी
सिंह
ने
जारी
किया
‘विंग्स
ओवर
गंगा’
का
स्मारक
टिकट,
लड़ाकू
विमानों
के
साथ
दिखी
बनारस
की
सांस्कृतिक
विरासत
सुरेश गांधी
वाराणसी। गंगा के आसमान
में भारतीय वायुसेना के शौर्य का
प्रदर्शन और डाक टिकट
पर काशी की सांस्कृतिक
विरासत। ‘विंग्स ओवर गंगा’ एयर
शो ने रविवार को
एक और यादगार अध्याय
दर्ज किया। वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल
एपी सिंह ने नमो
घाट पर भारतीय वायुसेना
के 94वें स्थापना दिवस
के उपलक्ष्य में आयोजित एयर
शो का स्मारक डाक
टिकट जारी किया।
टिकट पर गंगा
के ऊपर उड़ान भरते
लड़ाकू विमानों के साथ काशी
की सांस्कृतिक छवि उकेरी गई
है। इस तरह आसमान
में देश की सैन्य
ताकत का प्रदर्शन करने
वाले विमानों की छवि अब
डाक टिकट के जरिये
भी इस ऐतिहासिक आयोजन
की स्मृति को सहेजेगी। समारोह
में वाराणसी की डाक प्रमुख
समेत डाक विभाग के
वरिष्ठ अधिकारी और स्थानीय प्रशासन
के प्रतिनिधि मौजूद रहे। टिकट जारी
करने के बाद वायुसेना
प्रमुख सुरक्षा घेरे से बाहर
निकलकर लोगों के बीच पहुंचे।
उन्होंने बच्चों और युवाओं से
हाथ मिलाया, उनकी बातें सुनीं
और उन्हें वायुसेना में करियर बनाने
के लिए प्रेरित किया।
एयर चीफ मार्शल को
अपने बीच पाकर लोगों
में खासा उत्साह दिखा।
कई लोगों ने उनके साथ
तस्वीरें भी खिंचवाईं। गंगा
के ऊपर विमानों के
रोमांचक करतबों के बीच जारी
यह स्मारक टिकट काशी की
सांस्कृतिक पहचान और भारतीय वायुसेना
के पराक्रम को एक साथ
जोड़ने की पहल है।
No comments:
Post a Comment