Thursday, 15 October 2026

एक नवंबर को कोरौता में जुटेंगे जदयू के कार्यकर्ता, श्रवण कुमार ने परखी तैयारी

एक नवंबर को कोरौता में जुटेंगे जदयू के कार्यकर्ता, श्रवण कुमार ने परखी तैयारी 

संजय झा और निशांत कुमार की मौजूदगी में होगा राज्यस्तरीय सम्मेलन, वाराणसी में तैयारी बैठक कर पदाधिकारियों को सौंपी जिम्मेदारी

सुरेश गांधी

वाराणसी। जनता दल यूनाइटेड (जदयू) एक नवंबर को वाराणसी के कोरौता रामलीला मैदान में राज्यस्तरीय विशाल कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित करेगा। सम्मेलन को ऐतिहासिक और सफल बनाने के लिए गुरुवार को लोहता भट्ठी स्थित शगुन पैलेस में तैयारी बैठक हुई। बिहार सरकार के कैबिनेट मंत्री और उत्तर प्रदेश संगठन प्रभारी श्रवण कुमार ने विभिन्न मंडलों के पदाधिकारियों और जिलाध्यक्षों से तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने सभी को जिम्मेदारियां सौंपते हुए सम्मेलन की सफलता के लिए पूरी ताकत से जुटने का आह्वान किया। सम्मेलन में जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद संजय झा तथा बिहार सरकार के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार शामिल होंगे। इन नेताओं की मौजूदगी में होने वाले सम्मेलन को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह है।

मंडलवार तैयारियों की समीक्षा

बैठक की अध्यक्षता जदयू के प्रदेश अध्यक्ष अनूप सिंह पटेल ने की। मुख्य अतिथि श्रवण कुमार ने एक-एक कर पदाधिकारियों और जिलाध्यक्षों से तैयारियों की जानकारी ली। उन्होंने सम्मेलन को सफल बनाने के लिए संगठनात्मक स्तर पर समन्वय और व्यापक जनसंपर्क पर जोर दिया। उपस्थित पदाधिकारियों ने उन्हें अपने-अपने दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने का भरोसा दिलाया। बैठक में वाराणसी, मिर्जापुर, प्रयागराज, आजमगढ़, गोरखपुर, बस्ती, देवीपाटन और अयोध्या मंडल समेत प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों के पदाधिकारी शामिल हुए। प्रदेश पदाधिकारियों, मंडल अध्यक्षों, जिलाध्यक्षों और पार्टी के वरिष्ठ व युवा कार्यकर्ताओं ने सम्मेलन की तैयारियों पर विचार-विमर्श किया।

कई वरिष्ठ पदाधिकारी रहे मौजूद

बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष कल्पनाथ वर्मा, शालिनी सिंह पटेल, सुशील कश्यप और रजनीश पटेल, प्रदेश महासचिव एवं वाराणसी मंडल प्रभारी अवधेश सिंह, मिर्जापुर मंडल प्रभारी संजय सिंह पटेल, भैया हरिशंकर पटेल, सुभाष पाठक, अभिषेक राय, सुशील पटेल और राजेश सिंह मौजूद रहे। इसके अलावा प्रदेश प्रवक्ता विनीत तिवारी, प्रदेश सचिव अतुल प्रताप सिंह पटेल, नौशाद खान, प्रवीण पटेल, जय प्रकाश पटेल, संतोष पटेल और अजय चौधरी, कार्यालय प्रभारी ओम प्रकाश वर्मा तथा प्रबुद्ध प्रकोष्ठ के अध्यक्ष ओमप्रकाश उपाध्याय भी उपस्थित रहे। वाराणसी के जिलाध्यक्ष सच्चिदानंद ब्रह्मचारी, भदोही के जिलाध्यक्ष सर्वेश राय, जौनपुर के जिलाध्यक्ष साहब लाल पटेल, मिर्जापुर के जिलाध्यक्ष रामेश्वर सिंह, सोनभद्र के जिलाध्यक्ष सचिन पटेल और बस्ती के जिलाध्यक्ष राजेश चौधरी समेत अन्य पदाधिकारियों ने भी भाग लिया। भदोही किसान प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष शैलेन्द्र राय, कोरौता बाजार के आसपास के गांवों के कई प्रधान और सैकड़ों कार्यकर्ता भी बैठक में शामिल हुए।

No comments:

Post a Comment

सड़क खोदने में तेजी, मरम्मत में मनमानी!

सड़क खोदने में तेजी , मरम्मत में मनमानी !  कहीं सीवर पिट बंद , कहीं उखड़े चौके ; विरोध पर ठेकेदार की दोटूक — शिकायत करिए , ...