Wednesday, 28 October 2026

‘सबसे ऊंचे सरदार’ अभियान से पटेल की विरासत जन-जन तक पहुंचाएगी भाजपा

अभियान का आगाज, भारत माता मंदिर से मलदहिया तक निकली पदयात्रा

‘सबसे ऊंचे सरदार’ अभियान से पटेल की विरासत जन-जन तक पहुंचाएगी भाजपा 

दूध-गंगाजल से प्रतिमा का अभिषेक, 31 अक्टूबर तक होंगे विविध आयोजन

सुरेश गांधी

वाराणसी। सरदार वल्लभभाई पटेल के राष्ट्रनिर्माण और देश की एकता-अखंडता में योगदान को जन-जन तक पहुंचाने के लिए भाजपा ने बुधवार को ‘सबसे ऊंचे सरदार’ अभियान का आगाज किया। भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा, काशी क्षेत्र की ओर से भारत माता मंदिर से मलदहिया स्थित सरदार पटेल की प्रतिमा तक पदयात्रा निकाली गई। इंग्लिशिया लाइन होते हुए निकली यात्रा में जनप्रतिनिधि, पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए। मलदहिया में सरदार पटेल की प्रतिमा का दूध और गंगाजल से अभिषेक कर माल्यार्पण किया गया।

भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री एवं उत्तर प्रदेश के सह प्रभारी जगदीश पटेल ने कहा कि सरदार पटेल ने रियासतों का एकीकरण कर मजबूत भारत की नींव रखी। उनका जीवन राष्ट्रीय एकता और अखंडता के लिए समर्पित रहा। भाजपा काशी क्षेत्र के अध्यक्ष अशोक चौरसिया ने कहा कि सरदार पटेल का जीवन युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है। उनका संकल्प ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ के निर्माण की प्रेरणा देता रहेगा।

इससे पहले भारत माता मंदिर परिसर में स्वच्छता अभियान चलाया गया। भारत माता को पुष्पांजलि अर्पित करने के साथ दीप आरती की गई। राज्यमंत्री हंसराज विश्वकर्मा ने भी सरदार पटेल के राष्ट्रनिर्माण में योगदान को याद किया। भाजपा के अनुसार, 28 से 31 अक्टूबर तक चलने वाले अभियान के तहत स्वच्छता अभियान, संगोष्ठी, पदयात्रा, दीपदान और ‘रन फॉर यूनिटी’ सहित विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।


No comments:

Post a Comment

वंदे भारत और विकसित बनारस पर 716 विद्यार्थियों ने दिखाई रचनात्मकता

वंदे भारत और विकसित बनारस पर 716 विद्यार्थियों ने दिखाई रचनात्मकता  रेलवे की पहल : चार विद्यालयों में निबंध और चित्रकला ...