84 घाटों से गंगापार की रेती तक उतरेगा देवताओं का आकाश; 102 कुंडों-पोखरों में भी दीपोत्सव
24 नवंबर को आदि केशव
से
सामनेघाट
तक
दीपों
की
अविरल
शृंखला,
84 घाटों
पर
गठित
समितियां
करेंगी
आयोजन
1985 में छह घाटों पर
आठ
हजार
दीपों
से
शुरू
हुआ
सफर,
चार
दशक
में
दुनिया
के
आकर्षण
का
केंद्र
बनी
काशी
की
देव
दीपावली
सुरेश गांधी
वाराणसी। कार्तिक पूर्णिमा की चांदनी जब
गंगा की लहरों पर
उतरेगी, तब काशी के
घाटों पर आस्था के
लाखों दीप मानो धरती
पर उतर आए देवताओं
के स्वागत में जगमगाएंगे। 24 नवंबर
को आदि केशव घाट
से सामनेघाट तक दीपों की
ऐसी अविरल शृंखला सजेगी, जिसमें गंगा का हर
घाट, हर सीढ़ी और
गंगापार की रेती भी
रोशनी के उत्सव में
सहभागी बनेगी। इस बार देव
दीपावली का विस्तार केवल
गंगा तट तक सीमित
नहीं रहेगा, बल्कि शहर के 102 से
अधिक कुंडों, तालाबों और पोखरों के
साथ मंदिरों-मठों में भी
दीपदान की अलौकिक छटा
बिखरेगी।
काशी की इस
दीपोत्सवी परंपरा को सुव्यवस्थित और
व्यापक स्वरूप देने के लिए
84 घाटों पर समितियां गठित
की गई हैं। आयोजन
के संचालन और समन्वय के
लिए 15 सदस्यीय कोर कमेटी भी
बनाई गई है। गंगापार
की रेती, सामनेघाट और रामनगर घाट
पर भी विशेष आयोजन
होंगे। इस तरह गंगा
के दोनों किनारों पर दीपों की
रोशनी काशी की आध्यात्मिक
विरासत को एक बार
फिर विश्व के सामने प्रस्तुत
करेगी।
रविवार को पराड़कर स्मृति
भवन में आयोजित पत्रकार
वार्ता में केंद्रीय देव
दीपावली महासमिति के संस्थापक-अध्यक्ष
पं. नारायण गुरु ने आयोजन
की तैयारियों की जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि देव दीपावली
अब केवल घाटों पर
दीप प्रज्ज्वलित करने का पर्व
नहीं, बल्कि काशी की सामूहिक
आस्था, सांस्कृतिक चेतना और सामाजिक सहभागिता
का विराट उत्सव बन चुकी है।
छह घाटों के आठ हजार दीपों से शुरू हुई थी यात्रा
आज जिस देव दीपावली को देखने के लिए देश-दुनिया से लोग काशी पहुंचते हैं, उसकी शुरुआत चार दशक पहले बेहद सीमित संसाधनों और बड़े संकल्प के साथ हुई थी। वर्ष 1985 में महज छह घाटों—जटार घाट, राजा ग्वालियर घाट, बालाजी घाट, कोनिया घाट, बिंदु माधव घाट और गरवा घाट—पर लगभग आठ हजार दीप प्रज्ज्वलित किए गए थे। तब शायद किसी ने कल्पना भी नहीं की होगी कि यह छोटी-सी पहल आने वाले वर्षों में काशी की वैश्विक पहचान का हिस्सा बन जाएगी। वर्ष 1986 में छह से बढ़कर दस घाटों तक पहुंचा यह आयोजन 1990 में और विस्तृत हुआ। घाटों पर समितियों का गठन शुरू हुआ और वर्ष 1995 तक देव दीपावली का आयोजन 78 घाटों पर होने लगा। समय के साथ इसमें सामाजिक संगठनों, संतों, महंतों, व्यापारियों और काशी के गणमान्य नागरिकों की सहभागिता बढ़ती गई। दीपों की संख्या के साथ इस पर्व का सांस्कृतिक और आध्यात्मिक विस्तार भी होता चला गया।
संतों और समाज की सहभागिता ने दी नई पहचान
पं. नारायण गुरु
ने बताया कि देव दीपावली
की परंपरा को आगे बढ़ाने
में काशी के संत-महात्माओं, मठों-मंदिरों और
सामाजिक क्षेत्र के लोगों का
महत्वपूर्ण योगदान रहा है। पूर्व
में आयोजित बैठकों में संकट मोचन
मंदिर के पूर्व महंत
स्वर्गीय वीरभद्र मिश्र, शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती, सतुआ बाबा आश्रम
के पीठाधीश्वर यमुनादास महाराज, हथियाराम मठ के महंत
भवानीनंदन यति तथा व्यापारी
समाज से स्वर्गीय हरिप्रसाद
अग्रवाल सहित अनेक गणमान्य
लोग सहभागी होते रहे। वर्ष
1996 में पं. वागीशदत्त मिश्र
को संस्था के तहत महामंत्री
की जिम्मेदारी सौंपी गई। बाद में
उन्होंने अध्यक्ष पद का भी
निर्वहन किया। उनके असामयिक निधन
पर महासमिति ने शोक व्यक्त
करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित
की।
गंगापार से नर्मदा तट तक पहुंची दीपदान की परंपरा
देव दीपावली का
विस्तार केवल काशी तक
नहीं रुका। वर्ष 2011 में गंगापार की
रेती में भी दीपोत्सव
की शुरुआत हुई। आनंद सिंह,
केएन सिंह, अशोक पटेल, छोटे
लाल प्रधान और साधन प्रधान
सहित कई लोगों के
सहयोग से 2011, 2012 और 2013 में आयोजन को
आगे बढ़ाया गया। यह परंपरा
आज भी जारी है।
वर्ष 2014 में मध्य प्रदेश
के नर्मदा तट पर भी
देव दीपावली के आयोजन की
शुरुआत हुई। महाकाल, अमरकंटक
और उद्गम स्थल सहित पांच-छह मंदिरों एवं
प्रमुख स्थलों पर आरती और
दीपदान की परंपरा शुरू
की गई, जो निरंतर
जारी है। इस तरह
काशी से निकली दीपदान
की सांस्कृतिक चेतना ने दूसरे तीर्थस्थलों
तक भी अपनी उपस्थिति
दर्ज कराई है।
15 सदस्यीय कोर कमेटी संभालेगी समन्वय
आयोजन के लिए गठित
कोर कमेटी में पं. नारायण
गुरु, पं. नलिन नयन
मिश्रा, संतोष सोलापुरकर, प्रशांत शंकर व्यास, अजय
शर्मा, अंकुर मेहरोत्रा, धनावती देवी, मनीष पांडेय, गोपाल
शर्मा, विकास यादव, रोशन गुजराती, अशोक
नेने, रत्नाकर त्रिपाठी, आर्यन पांड्या और विनोद दवे
शामिल हैं। पत्रकार वार्ता
में पं. नरेंद्र पांडेय,
संतोष सोलापुरकर, पं. नलिन नयन
मिश्रा, अशोक नेने, अंकुर
मेहरोत्रा, गिरीश पांडेय और रवि रौशन
मिश्रा सहित अन्य लोग
मौजूद रहे। काशी की
देव दीपावली की सबसे बड़ी
विशेषता यही है कि
यहां दीप केवल घाटों
की सीढ़ियों पर नहीं जलते,
वे पीढ़ियों से चली आ
रही आस्था, सामूहिकता और सांस्कृतिक स्मृतियों
को भी प्रकाशित करते
हैं। छह घाटों से
शुरू हुआ आठ हजार
दीपों का सफर आज
84 घाटों, गंगापार की रेती और
सैकड़ों जलाशयों तक पहुंच चुका
है। 24 नवंबर को जब दीपों
की कतारें गंगा की लहरों
में प्रतिबिंबित होंगी, तब काशी एक
बार फिर अपने उस
सनातन स्वरूप का दर्शन कराएगी,
जिसमें उत्सव भी साधना है
और प्रकाश भी परंपरा।

No comments:
Post a Comment