देव दीपावली : घाटों की राह आसान करें, पूरे शहर को कैद नहीं
एयर शो
की
अव्यवस्था
से
भी
सबक
नहीं,
चार-पांच
घंटे
पहले
रास्ते
बंद
करने
की
तैयारी
से
नागरिकों
में
नाराजगी;
चुनावी
माहौल
में
जनप्रतिनिधियों
की
बढ़
सकती
है
मुश्किल
मुख्य सवाल
: आस्था
के
महापर्व
पर
श्रद्धालुओं
की
सुविधा
जरूरी
है,
लेकिन
क्या
इसके
नाम
पर
पूरे
शहर
की
रफ्तार
रोक
देना
उचित
है?
सुरेश गांधी
वाराणसी। देव दीपावली पर
काशी के घाटों को
दीपों से सजाने और
लाखों श्रद्धालुओं व पर्यटकों के
स्वागत की तैयारियां जोरों
पर हैं, लेकिन उत्सव
से पहले ही शहर
की सड़कों पर ट्रैफिक व्यवस्था
को लेकर नाराजगी गहराने
लगी है। घाटों तक
पहुंचने वाले रास्तों पर
यातायात नियंत्रित करने के बजाय
निर्धारित समय से चार-पांच घंटे पहले
ही पूरे शहर में
आवागमन बंद करने की
आशंका ने नागरिकों की
चिंता बढ़ा दी है।
लोगों का साफ कहना
है कि सुरक्षा और
भीड़ नियंत्रण के नाम पर
आम जनजीवन को घंटों बंधक
बना देना किसी भी
सूरत में न्यायसंगत नहीं
है। आस्था के आयोजन में
श्रद्धालुओं की सुविधा जितनी
जरूरी है, उतनी ही
जरूरी शहर के लाखों
स्थानीय नागरिकों की रोजमर्रा की
जिंदगी भी है।
नागरिकों की नाराजगी की
एक बड़ी वजह हाल
ही में आयोजित एयर
शो के दौरान सामने
आई अव्यवस्था भी है। उस
दौरान सुबह नौ बजे
से ही शहर की
कई प्रमुख सड़कों पर बैरिकेडिंग कर
आवागमन रोक दिया गया
था। नतीजा यह हुआ कि
लोगों को अपने गंतव्य
तक पहुंचने के लिए 10 से
15 किमी तक पैदल चलना
पड़ा। बुजुर्गों, महिलाओं, मरीजों, नौकरीपेशा लोगों और जरूरी काम
से निकले नागरिकों को भारी परेशानी
उठानी पड़ी थी। अब
देव दीपावली पर भी यदि
उसी तरह की व्यवस्था
दोहराई गई तो शहरवासियों
का गुस्सा और बढ़ना तय
है।
मंत्री के निर्देश के बावजूद मनमानी की आशंका
खास बात यह
है कि देव दीपावली
की तैयारियों को लेकर हुई
समीक्षा बैठक में प्रदेश
के मंत्री एवं शहर उत्तरी
के विधायक रविंद्र जायसवाल ने यातायात व्यवस्था
को लेकर स्पष्ट निर्देश
दिए हैं। उन्होंने एसपी
ट्रैफिक से कहा है
कि गंगा घाटों तक
पहुंचने वाले श्रद्धालुओं और
पर्यटकों को किसी भी
प्रकार की असुविधा नहीं
होनी चाहिए। घाटों की ओर जाने
वाले मार्गों पर बड़े वाहनों
को रोका जाए, लेकिन
रास्तों को बहुत पहले
से बंद न किया
जाए। यातायात प्रतिबंध भीड़ और जरूरत
के मुताबिक लागू हों, न
कि निर्धारित समय से घंटों
पहले। उन्होंने यह भी निर्देश
दिया कि रास्ता रोकने
के दौरान श्रद्धालुओं के साथ किसी
प्रकार का दुर्व्यवहार न
हो। घाटों तक लोगों की
पहुंच आसान बनाने के
लिए टोटो का संचालन
भी जारी रखा जाए,
ताकि बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों को
पैदल लंबी दूरी तय
न करनी पड़े। इसके बावजूद
नागरिकों के मन में
सवाल है कि क्या
प्रशासन इन निर्देशों को
जमीन पर उतारेगा या
फिर पुराने ढर्रे पर ही यातायात
व्यवस्था संचालित होगी? लोगों का कहना है
कि यदि घाटों के
आसपास भीड़ नियंत्रित करने
के लिए कुछ मार्गों
पर प्रतिबंध जरूरी है तो उसे
संबंधित मार्गों तक ही सीमित
रखा जाना चाहिए। पूरे
शहर को एक साथ
यातायात प्रतिबंधों की जद में
लेना समस्या का समाधान नहीं,
बल्कि नई समस्या पैदा
करना है।
आस्था के आयोजन में शहरवासियों की जिंदगी भी अहम
काशी की देव
दीपावली अब केवल स्थानीय
धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि अंतरराष्ट्रीय पर्यटन और सांस्कृतिक पहचान
का बड़ा उत्सव बन
चुकी है। देश-दुनिया
से लाखों लोग इस अद्भुत
दृश्य को देखने पहुंचते
हैं। ऐसे में सुरक्षा,
यातायात नियंत्रण और भीड़ प्रबंधन
प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी
है। लेकिन व्यवस्था ऐसी होनी चाहिए
कि बाहर से आने
वाले पर्यटकों के साथ स्थानीय
नागरिकों को भी राहत
मिले। अस्पताल जाने वाले मरीज,
एंबुलेंस, परीक्षा देने वाले विद्यार्थी,
नौकरीपेशा लोग, व्यापारियों और
जरूरी सेवाओं से जुड़े लोगों
के लिए वैकल्पिक रास्ते
और निर्बाध आवागमन की व्यवस्था होनी
चाहिए। काशी की देव
दीपावली अब केवल स्थानीय
धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि अंतरराष्ट्रीय पर्यटन और सांस्कृतिक पहचान
का बड़ा उत्सव बन
चुकी है। देश-दुनिया
से लाखों लोग इस अद्भुत
दृश्य को देखने पहुंचते
हैं। ऐसे में सुरक्षा,
यातायात नियंत्रण और भीड़ प्रबंधन
प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी
है। लेकिन व्यवस्था ऐसी होनी चाहिए
कि बाहर से आने
वाले पर्यटकों के साथ स्थानीय
नागरिकों को भी राहत
मिले। अस्पताल जाने वाले मरीज,
एंबुलेंस, परीक्षा देने वाले विद्यार्थी,
नौकरीपेशा लोग, व्यापारियों और
जरूरी सेवाओं से जुड़े लोगों
के लिए वैकल्पिक रास्ते
और निर्बाध आवागमन की व्यवस्था होनी
चाहिए। नागरिकों का कहना है
कि प्रशासन को यह समझना
होगा कि देव दीपावली
के दिन हर व्यक्ति
घाटों पर दीपोत्सव देखने
नहीं जाता। हजारों लोग ऐसे भी
होते हैं जिन्हें अपने
काम, कारोबार, इलाज और पारिवारिक
जिम्मेदारियों के लिए घर
से निकलना पड़ता है। ऐसे में
बिना पर्याप्त सूचना और विकल्प दिए
रास्ते बंद कर देना
नागरिकों के अधिकारों और
सुविधाओं की अनदेखी है।
चुनावी माहौल में भारी पड़ सकती है नाराजगी
इस बार मामला
इसलिए भी संवेदनशील है,
क्योंकि प्रदेश में चुनावी सरगर्मी
के बीच प्रशासनिक व्यवस्था
को लेकर लोगों की
नाराजगी राजनीतिक रूप ले सकती
है। नागरिकों का गुस्सा केवल
ट्रैफिक पुलिस तक सीमित नहीं
रहता, बल्कि उसका असर जनप्रतिनिधियों
और चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों तक
भी पहुंच सकता है। लोगों
का सवाल है कि
जब जनप्रतिनिधि स्वयं आमजन की सुविधा
के निर्देश दे रहे हैं
तो फिर प्रशासनिक स्तर
पर ऐसी व्यवस्था क्यों
नहीं बनाई जा सकती,
जिसमें उत्सव भी भव्य हो
और शहर का सामान्य
जीवन भी बाधित न
हो? ऐसे में मुख्यमंत्री
योगी आदित्यनाथ को भी इस
मामले का स्वतः संज्ञान
लेना चाहिए। काशी की वैश्विक
पहचान और देव दीपावली
की भव्यता तभी सार्थक होगी,
जब दीपों की रोशनी के
बीच शहरवासियों के लिए परेशानी
का अंधेरा न छाए। प्रशासन
को सुरक्षा और सुविधा के
बीच संतुलन बनाना होगा। आखिर देव दीपावली
काशी के लोगों का
भी पर्व है, केवल
बाहर से आने वाले
पर्यटकों का आयोजन नहीं।
नागरिकों की पांच प्रमुख मांगें
निर्धारित समय से चार-पांच घंटे पहले शहर के रास्ते बंद न किए जाएं। केवल घाटों की ओर जाने वाले संवेदनशील मार्गों पर जरूरत के मुताबिक प्रतिबंध लगे। अस्पताल, एंबुलेंस, रेलवे स्टेशन और बस अड्डों तक आवागमन की सुविधा बनी रहे। घाटों तक पहुंचने के लिए टोटो का संचालन जारी रखा जाए। श्रद्धालुओं के साथ दुर्व्यवहार न हो और ट्रैफिक डायवर्जन की जानकारी पहले से सार्वजनिक की जाए।

No comments:
Post a Comment