महिला उत्पीड़न पर सख्त पहल, 7 को लगेगा जनसुनवाई दरबार
घरेलू हिंसा,
दहेज
और
जमीनी
विवाद
से
जुड़ी
शिकायतों
पर
त्वरित
कार्रवाई
का
भरोसा,
पीड़ित
महिलाओं
से
अधिक
से
अधिक
संख्या
में
पहुंचने
की
अपील
सुरेश गांधी
वाराणसी। महिलाओं के खिलाफ बढ़ते
उत्पीड़न और पारिवारिक विवादों
के मामलों के त्वरित निस्तारण
के उद्देश्य से एक महत्वपूर्ण
पहल के तहत 7 मई
को वाराणसी में जनसुनवाई कार्यक्रम
आयोजित किया जाएगा। उत्तर
प्रदेश राज्य महिला आयोग, लखनऊ सदस्य श्रीमती
गीता विश्वकर्मा की अध्यक्षता में
यह जनसुनवाई सर्किट हाउस सभागार में
पूर्वाह्न 11 बजे से शुरू
होगी।
इस जनसुनवाई में
घरेलू हिंसा, दहेज प्रताड़ना, जमीनी
विवाद तथा अन्य प्रकार
के महिला उत्पीड़न से जुड़े मामलों
की सुनवाई की जाएगी। कार्यक्रम
का मुख्य उद्देश्य पीड़ित महिलाओं को एक सशक्त
मंच प्रदान करना है, जहां
वे बिना किसी भय
या झिझक के अपनी
समस्याएं सीधे आयोग के
समक्ष रख सकें और
उन्हें त्वरित न्याय मिल सके।
जिला प्रोबेशन अधिकारी
पंकज मिश्र ने जनपद की
सभी महिलाओं से अपील की
है कि वे इस
अवसर का लाभ उठाएं
और अपनी शिकायतें लेकर
जनसुनवाई में अवश्य पहुंचें।
उन्होंने कहा कि आयोग
द्वारा प्राप्त शिकायतों पर गंभीरता से
विचार करते हुए संबंधित
विभागों को तत्काल आवश्यक
कार्रवाई के निर्देश दिए
जाएंगे, जिससे पीड़ितों को शीघ्र राहत
मिल सके।
प्रशासन का मानना है कि इस प्रकार के जनसुनवाई कार्यक्रम महिलाओं को न्याय दिलाने की दिशा में प्रभावी साबित हो रहे हैं। इससे न केवल पीड़ितों को अपनी बात रखने का अवसर मिलता है, बल्कि संबंधित मामलों के त्वरित समाधान की प्रक्रिया भी सुनिश्चित होती है।

No comments:
Post a Comment