मौसम का ‘तांडव’ 90 किमी रफ्तार से आंधी, ओलावृष्टि और वज्रपात का महाअलर्ट
पूर्वांचल समेत
कई
जिलों
में
भारी
बारिश
की
चेतावनी,
आईएमडी
ने
जारी
की
एडवाइजरी
सुरेश गांधी
वाराणसी। भीषण गर्मी और
उमस से झुलस रहे
उत्तर प्रदेश में अब मौसम
खतरनाक करवट लेने जा
रहा है। भारतीय मौसम
विभाग (आईएमडी)
के लखनऊ केंद्र ने
अगले 48 से 72 घंटों के लिए प्रदेश
के अधिकांश हिस्सों में तेज आंधी,
वज्रपात, ओलावृष्टि और भारी बारिश
का अलर्ट जारी किया है।
मौसम विभाग के अनुसार कई
जिलों में 70 से 90 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार
से आंधी चल सकती
है, जिससे जनजीवन प्रभावित होने की आशंका
है।
पूर्वांचल, मध्य यूपी और
तराई क्षेत्र सबसे अधिक प्रभावित
माने जा रहे हैं।
वाराणसी, चंदौली, गाजीपुर, जौनपुर, मिर्जापुर, भदोही, प्रयागराज, सोनभद्र समेत कई जिलों
में गरज-चमक के
साथ तेज बारिश और
बिजली गिरने की संभावना जताई
गई है। मौसम विभाग
ने लोगों को विशेष सतर्कता
बरतने की सलाह दी
है। प्रदेश के कई हिस्सों
में पिछले कुछ दिनों से
तापमान 44 डिग्री सेल्सियस के आसपास पहुंच
गया था। तेज गर्म
हवाओं और उमस के
बीच अब पश्चिमी विक्षोभ
और नमी वाली हवाओं
के सक्रिय होने से मौसम
अचानक बदल रहा है।
मौसम वैज्ञानिकों का कहना है
कि तेज हवाओं के
साथ धूल भरी आंधी
चल सकती है, जिससे
दृश्यता कम होगी और
सड़क यातायात प्रभावित हो सकता है।
किसानों के लिए विशेष चेतावनी
मौसम विभाग ने
किसानों को फसलों की
सुरक्षा के लिए एडवाइजरी
जारी की है। आम,
सब्जी और दलहनी फसलों
में फल गिरने और
रोग बढ़ने की आशंका जताई
गई है। खेतों में
जल निकासी की व्यवस्था करने,
फसल को सहारा देने
और तेज हवा के
दौरान सिंचाई रोकने की सलाह दी
गई है।
बिजली गिरने का खतरा
विभाग ने स्पष्ट कहा
है कि खराब मौसम
के दौरान पेड़ों, बिजली के खंभों और
खुले मैदानों से दूर रहें।
मोबाइल फोन का उपयोग
खुले स्थानों पर न करें
और कच्चे मकानों में रहने वाले
लोग सुरक्षित स्थानों पर चले जाएं।
गर्मी से राहत, लेकिन खतरा बरकरार
बारिश और तेज हवाओं से तापमान में गिरावट आएगी और लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिलेगी, लेकिन मौसम विभाग ने चेताया है कि यह राहत जोखिम के साथ आएगी। प्रशासन को भी अलर्ट मोड पर रहने को कहा गया है।

No comments:
Post a Comment