छह माह
से
नंबर-1
काशी
पुलिस
आईजीआरएस रैंकिंग में फिर चमका वाराणसी, पूरे प्रदेश में हासिल किया पहला स्थान
सुरेश गांधी
वाराणसी। जनसुनवाई, शिकायतों के त्वरित निस्तारण
और जवाबदेह पुलिसिंग के दम पर
पुलिस कमिश्नरेट वाराणसी ने एक बार
फिर प्रदेश में अपनी श्रेष्ठता
साबित की है। माह
अप्रैल 2026 की जारी आईजीआरएस रैंकिंग में कमिश्नरेट
वाराणसी को पूरे उत्तर
प्रदेश में प्रथम स्थान
प्राप्त हुआ है। लगातार
छह माह से प्रदेश
में शीर्ष स्थान बनाए रखना कमिश्नरेट
पुलिस की कार्यशैली, पारदर्शिता
और जनकेंद्रित दृष्टिकोण को दर्शाता है।
पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल के कुशल निर्देशन,
सतत समीक्षा और प्रभावी मॉनिटरिंग
के चलते यह उपलब्धि
हासिल हुई है। आमजन
की शिकायतों के समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण
और निष्पक्ष निस्तारण को सर्वोच्च प्राथमिकता
देते हुए IGRS पोर्टल पर प्राप्त प्रत्येक
प्रकरण की नियमित समीक्षा
की गई। यही वजह
रही कि अप्रैल माह
की रैंकिंग में वाराणसी कमिश्नरेट
ने प्रदेशभर में पहला स्थान
प्राप्त किया।
कमिश्नरेट पुलिस द्वारा शिकायतों के निस्तारण में
केवल औपचारिकता नहीं, बल्कि शिकायतकर्ता की संतुष्टि और
समस्या के वास्तविक समाधान
पर विशेष फोकस किया गया।
पुलिस आयुक्त स्वयं प्रत्येक सप्ताह लंबित प्रकरणों की विस्तृत समीक्षा
करते रहे और संबंधित
अधिकारियों को गुणवत्तापूर्ण कार्रवाई
सुनिश्चित करने के निर्देश
देते रहे।
विशेष बात यह है कि वाराणसी कमिश्नरेट पिछले छह माह से लगातार आईजीआरएस रैंकिंग में नंबर-1 बना हुआ है। यह उपलब्धि न केवल पुलिस प्रशासन की जवाबदेही को दर्शाती है, बल्कि यह भी साबित करती है कि तकनीक आधारित पारदर्शी व्यवस्था और मजबूत मॉनिटरिंग से आमजन को त्वरित न्याय और राहत दिलाई जा सकती है। कमिश्नरेट वाराणसी की यह सफलता प्रदेश में जनसुनवाई और शिकायत निस्तारण की एक नई मिसाल के रूप में देखी जा रही है।

No comments:
Post a Comment