Sunday, 10 May 2026

काशी में गूंजेगा ‘सोमनाथ संकल्प’

काशी में गूंजेगासोमनाथ संकल्प’ 

राज्यपाल आनंदीबेन और सीएम योगी आज करेंगे सनातन स्वाभिमान का महाआवाहन

श्री काशी विश्वनाथ धाम में होगा भव्य आयोजन, सामूहिक जपऔर शंखध्वनि से गूंजेगा परिसर

सुरेश गांधी

वाराणसी। सनातन संस्कृति, आस्था और राष्ट्रीय स्वाभिमान के प्रतीकसोमनाथ स्वाभिमान पर्वके अवसर पर सोमवार को काशी आध्यात्मिक चेतना के एक विराट आयोजन की साक्षी बनेगी। श्री काशी विश्वनाथ मंदिर परिसर स्थित त्रयंबकेश्वर बहुउद्देशीय हॉल में आयोजितसोमनाथ संकल्प महोत्सवमें उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ प्रमुख रूप से शामिल होंगे।

सुबह 9 बजे से शुरू होने वाले इस भव्य आयोजन में सामूहिक जप”, शंखध्वनि और सोमनाथ संकल्प के सामूहिक पाठ के जरिए सनातन परंपरा और सांस्कृतिक एकता का संदेश दिया जाएगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ स्वयंसोमनाथ संकल्पका वाचन करेंगे, जबकि उपस्थित श्रद्धालु उसका सामूहिक अनुच्चारण करेंगे।

कार्यक्रम का विशेष आकर्षण विद्यार्थियों द्वारा निर्मित पार्थिव शिवलिंग होगा, जिसे भगवान सोमनाथ ज्योतिर्लिंग के प्रतीक स्वरूप स्थापित किया जाएगा। अतिथिगण पुष्पांजलि अर्पित कर भगवान सोमनाथ को नमन करेंगे। आयोजन में सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक प्रस्तुतियों के साथ सोमनाथ ज्योतिर्लिंग से जुड़े कार्यक्रम का लाइव प्रसारण भी किया जाएगा।

कार्यक्रम में मंत्री अनिल राजभर, रविंद्र जायसवाल, दयाशंकर मिश्र 'दयालु', जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम मौर्या, महापौर अशोक तिवारी सहित कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहेंगे। काशी में आयोजित यह महोत्सव धार्मिक आयोजन से आगे बढ़कर सनातन स्वाभिमान और सांस्कृतिक चेतना के विराट संदेश के रूप में देखा जा रहा है।

No comments:

Post a Comment

वैदिक मंत्रों के बीच 183 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे

वैदिक मंत्रों के बीच 183 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे  मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत बड़ागांव में भव्य आयोजन , जनप...