Sunday, 10 May 2026

“नूर साड़ी” शोरूम का भव्य शुभारंभ

नूर साड़ीशोरूम का भव्य शुभारंभ 

व्यापारियों गणमान्य लोगों की रही मौजूदगी

सुरेश गांधी

वाराणसी। शहर के प्रमुख व्यावसायिक क्षेत्र ताज होटल के सामने रविवार कोनूर साड़ीशोरूम का भव्य शुभारंभ उत्साह और पारंपरिक उल्लास के बीच संपन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वाराणसी व्यापार मंडल अध्यक्ष अजीत सिंह बग्गा ने फीता काटकर एवं दीप प्रज्वलित कर प्रतिष्ठान का उद्घाटन किया।

उद्घाटन समारोह के दौरान पूरे परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया गया था और व्यापारियों स्थानीय लोगों की भारी भीड़ देखने को मिली। शोरूम में नवीन डिजाइनों और पारंपरिक परिधानों की विशेष श्रृंखला लोगों के आकर्षण का केंद्र बनी रही। इस अवसर पर शोरूम संचालकों द्वारा मुख्य अतिथि अजीत सिंह बग्गा को राममंदिर का प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।

अजीत सिंह बग्गा ने कहा कि वाराणसी का व्यापारिक वातावरण लगातार मजबूत हो रहा है और नए प्रतिष्ठानों के खुलने से स्थानीय बाजार को नई ऊर्जा मिल रही है। उन्होंने कहा कि ग्राहकों का विश्वास और गुणवत्ता किसी भी व्यवसाय की सबसे बड़ी पूंजी होती है।

नूर साड़ीप्रतिष्ठान के संचालक परिवार में गुरचरण सिंह, उनके पुत्र जगजीत सिंह उर्फ राहुल एवं बहू नताशा तनेजा ने अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम में शहर के कई प्रतिष्ठित व्यापारी एवं समाजसेवी मौजूद रहे, जिनमें कवीद्र जायसवाल, मनीष गुप्ता, संजय गुप्ता, शाहिद कुरेशी, सत्य प्रकाश जायसवाल, खुर्शीदा बेगम, रामकुमार, तृप्तिमान और सुजीत वर्मा सहित अनेक गणमान्य लोग शामिल रहे। समारोह में उत्साह, अपनापन और पारिवारिक माहौल देखने को मिला।

No comments:

Post a Comment

वैदिक मंत्रों के बीच 183 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे

वैदिक मंत्रों के बीच 183 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे  मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत बड़ागांव में भव्य आयोजन , जनप...