Saturday, 9 May 2026

योगी कैबिनेट में कल बड़ा धमाका!

योगी कैबिनेट में कल बड़ा धमाका!

जातीय-सामाजिक संतुलन साधने की तैयारी, कई नए चेहरों को मिल सकता है मंत्री पद

सुरेश गांधी

वाराणसी l उत्तर प्रदेश की राजनीति में रविवार का दिन बेहद अहम माना जा रहा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सरकार के बहुप्रतीक्षित मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर राजधानी लखनऊ में देर रात तक मंथन चलता रहा। सूत्रों के अनुसार राजभवन में 10 मई को संभावित शपथ ग्रहण की तैयारियां तेज हो गई हैं और भाजपा संगठन ने लगभग अंतिम सूची पर सहमति बना ली है।

राजनीतिक गलियारों में जिन नामों की सबसे ज्यादा चर्चा है उनमें पूजा पाल, कृष्ण पासवान, रोमी साहनी, मनोज पांडेय, भूपेंद्र चौधरी और हंसराज विश्वकर्मा के नाम प्रमुख हैं। इसके अलावा कुछ और नए चेहरों को भी अंतिम समय में मौका मिलने की चर्चा है। सूत्रों की मानें तो भाजपा इस विस्तार के जरिए 2027 विधानसभा चुनाव का मजबूत राजनीतिक संदेश देने की तैयारी में है। पार्टी का फोकस पिछड़ा, दलित, ब्राह्मण और क्षेत्रीय संतुलन पर है। पूर्वांचल, बुंदेलखंड और पश्चिमी उत्तर प्रदेश को साधने की रणनीति के तहत सामाजिक समीकरणों को ध्यान में रखकर मंत्रियों का चयन किया जा रहा है।

बताया जा रहा है कि केवल नए चेहरों की एंट्री ही नहीं होगी, बल्कि कुछ मौजूदा मंत्रियों के विभागों में भी बड़ा फेरबदल संभव है। संगठन और सरकार के बीच बेहतर तालमेल बनाने तथा लोकसभा चुनाव के बाद बदले राजनीतिक हालात को देखते हुए यह विस्तार योगी सरकार के दूसरे कार्यकाल का सबसे अहम राजनीतिक कदम माना जा रहा है। राजधानी लखनऊ में देर रात तक राजनीतिक गतिविधियां तेज रहीं। भाजपा कार्यालय और सत्ता के गलियारों में संभावित मंत्रियों के समर्थकों की आवाजाही भी बढ़ गई है। अब सबकी निगाहें शनिवार को होने वाले संभावित शपथ ग्रहण समारोह पर टिकी हैं।

No comments:

Post a Comment

योगी कैबिनेट में कल बड़ा धमाका!

योगी कैबिनेट में कल बड़ा धमाका ! जातीय - सामाजिक संतुलन साधने की तैयारी , कई नए चेहरों को मिल सकता है मंत्री पद सुरेश ...