1701 लोगों को अटल पेंशन योजना से जोड़ा, लाभार्थियों को प्रमाण-पत्र वितरित
यूनियन बैंक
के
विशेष
अभियान
को
मिली
बड़ी
सफलता,
असंगठित
क्षेत्र
के
श्रमिकों
को
सामाजिक
सुरक्षा
का
सहारा
►
एक
दिन
में
1701 नए
नामांकन
कर
यूनियन
बैंक
ने
बनाया
रिकॉर्ड
►
वाराणसी
में
2.40 लाख
से
अधिक
लोग
अटल
पेंशन
योजना
से
जुड़े
►
18-40 वर्ष
आयु
वर्ग
के
असंगठित
क्षेत्र
के
नागरिक
हैं
पात्र
►
60 वर्ष
की
आयु
के
बाद
1000 से
5000 रुपये
तक
मासिक
पेंशन
का
प्रावधान
सुरेश गांधी
वाराणसी। असंगठित क्षेत्र के लोगों को
सामाजिक सुरक्षा से जोड़ने की
दिशा में यूनियन बैंक
ऑफ इंडिया द्वारा चलाए गए विशेष
अभियान के तहत सोमवार
को अटल पेंशन योजना
(एपीवाई) के लाभार्थियों को
योजना से जोड़ने के
प्रमाण-पत्र एवं चेक
वितरित किए गए। कार्यक्रम
की अध्यक्षता मुख्य विकास अधिकारी प्रखर कुमार सिंह ने की।
सीडीओ ने कहा कि
केंद्र सरकार की अटल पेंशन
योजना असंगठित क्षेत्र के कामगारों के
लिए वृद्धावस्था में आर्थिक सुरक्षा
का मजबूत माध्यम बन रही है।
उन्होंने बताया कि 1 जून 2026 को
यूनियन बैंक ऑफ इंडिया,
वाराणसी अंचल की ओर
से शाखा स्तर पर
आयोजित विशेष शिविर में एक ही
दिन में 1701 लोगों का नामांकन कर
उन्हें अटल पेंशन योजना
से जोड़ा गया।
कार्यक्रम में यूनियन बैंक
ऑफ इंडिया के महाप्रबंधक टी.
कामेश्वर राव तथा क्षेत्र
प्रमुख शैलेंद्र कुमार के मार्गदर्शन में
वाराणसी क्षेत्र की 63 शाखाओं और 350 से अधिक बैंक
मित्रों (बीसी) की सक्रिय भागीदारी
की सराहना की गई। बैंक
अधिकारियों ने बताया कि
चालू वित्तीय वर्ष में अब
तक 4000 से अधिक लोगों
को अटल पेंशन योजना
से जोड़ा जा चुका है।
18 से 40 वर्ष तक के लोग कर सकते हैं नामांकन
अधिकारियों ने बताया कि
अटल पेंशन योजना में 18 से 40 वर्ष आयु वर्ग
के असंगठित क्षेत्र के श्रमिक, कामगार
और आम नागरिक पात्र
हैं। योजना के तहत 60 वर्ष
की आयु पूरी होने
पर लाभार्थी को प्रति माह
1000 रुपये से 5000 रुपये तक की सुनिश्चित
पेंशन प्रदान की जाती है।
साथ ही जमा राशि
पर मिलने वाले लाभ का
भुगतान भी निर्धारित प्रावधानों
के अनुसार किया जाता है।
बैंक अधिकारियों ने
उदाहरण देते हुए बताया
कि यदि कोई व्यक्ति
18 वर्ष की आयु में
योजना से जुड़ता है
और निर्धारित अंशदान जमा करता है,
तो उसे सेवानिवृत्ति के
बाद नियमित पेंशन के साथ नामित
व्यक्ति को भी आर्थिक
लाभ प्राप्त होता है। इससे
परिवार की सामाजिक एवं
आर्थिक सुरक्षा सुनिश्चित होती है।
जागरूकता अभियान से बढ़ रही भागीदारी
क्षेत्र प्रमुख शैलेंद्र कुमार ने कहा कि यूनियन बैंक का उद्देश्य अधिक से अधिक लोगों को सामाजिक सुरक्षा योजनाओं से जोड़कर उनमें आत्मविश्वास और आर्थिक सुरक्षा की भावना विकसित करना है। अग्रणी जिला प्रबंधक अविनाश अग्रवाल ने बताया कि अभियान के तहत गांवों में चौपाल, बैंकिंग जागरूकता कार्यक्रम और बीएलबीसी बैठकों के माध्यम से लोगों को अटल पेंशन योजना की जानकारी दी जा रही है। इसके सकारात्मक परिणाम सामने आ रहे हैं। उन्होंने बताया कि वाराणसी जनपद में अब तक विभिन्न बैंकों के माध्यम से लगभग 2.40 लाख लोगों को अटल पेंशन योजना से जोड़ा जा चुका है। अभियान की सफलता में अनुराग रंजन का भी महत्वपूर्ण योगदान रहा।

No comments:
Post a Comment