Monday, 1 June 2026

वाराणसी के मेधावियों का जलवा, प्रदेश में लहराया सफलता का परचम

वाराणसी के मेधावियों का जलवा, प्रदेश में लहराया सफलता का परचम

हाईस्कूल में सूर्यदीप प्रजापति ने प्रदेश में छठा स्थान पाकर बढ़ाया जिले का मान • 20 मेधावी छात्र-छात्राओं को मिला सम्मान, ₹21 हजार नकद पुरस्कार मेडलमुख्यमंत्री के कार्यक्रम का सर्किट हाउस में हुआ सीधा प्रसारण

सुरेश गांधी

वाराणसी। यूपी बोर्ड हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा-2026 में वाराणसी के छात्र-छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन कर जिले का गौरव बढ़ाया है। हाईस्कूल में पी.एम. श्री राजकीय क्वींस इंटर कॉलेज के छात्र सूर्यदीप प्रजापति ने प्रदेश की मेरिट सूची में छठा स्थान हासिल कर काशी का नाम पूरे प्रदेश में रोशन किया। उनकी इस उपलब्धि पर मुख्यमंत्री द्वारा लखनऊ में आयोजित समारोह में सम्मानित किया गया।

सर्किट हाउस में आयोजित जिला स्तरीय सम्मान समारोह में हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट के मेधावी छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति-पत्र, मेडल और ₹21 हजार का पुरस्कार प्रदान किया गया। राज्य स्तर के चयनित विद्यार्थियों को मुख्यमंत्री ने एक लाख रुपये, टैबलेट और प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया। हाईस्कूल में जिले का परीक्षा परिणाम 91.49 प्रतिशत तथा इंटरमीडिएट का 79.41 प्रतिशत रहा। वहीं सीबीएसई इंटरमीडिएट परीक्षा में अदिति सिंह ने प्रदेश में तीसरा और राम तिवारी ने चौथा स्थान प्राप्त कर वाराणसी का मान बढ़ाया।

समारोह में राज्य मंत्री हंसराज विश्वकर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम मौर्य, विधायक डॉ. अवधेश सिंह, भाजपा महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरि, मुख्य विकास अधिकारी प्रखर कुमार सहित शिक्षा विभाग के वरिष्ठ अधिकारी दिनेश सिंह भोलेंद्र प्रताप सिंह एवं जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। शिक्षा विभाग ने सभी मेधावियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

No comments:

Post a Comment

वाराणसी के मेधावियों का जलवा, प्रदेश में लहराया सफलता का परचम

वाराणसी के मेधावियों का जलवा , प्रदेश में लहराया सफलता का परचम हाईस्कूल में सूर्यदीप प्रजापति ने प्रदेश में छठा स्थान पा...