Friday, 5 June 2026

मां के नाम’ रोपे गए हजारों पौधे, हरित काशी का लिया संकल्प

मां के नामरोपे गए हजारों पौधे, हरित काशी का लिया संकल्प 



विश्व पर्यावरण दिवस पर घाटमपुर में विधायक, डीएम और सीडीओ ने किया पौधारोपण | ग्राम पंचायतों, स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों के लिए बांटे पौधे, जल संरक्षण पर्यावरण सुरक्षा की दिलाई शपथ

सुरेश गांधी

वाराणसी। विश्व पर्यावरण दिवस पर वाराणसी में हरित भविष्य का संदेश देते हुएएक पेड़ मां के नामअभियान के तहत बड़े स्तर पर पौधारोपण किया गया। रोहनिया विधानसभा क्षेत्र के घाटमपुर गांव में आयोजित कार्यक्रम में रोहनिया विधायक डॉ. सुनील पटेल, जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार और मुख्य विकास अधिकारी प्रखर कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से फलदार एवं छायादार पौधे रोपकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

कार्यक्रम के दौरान पर्यावरण, जल संरक्षण और स्वच्छ काशी के संकल्प को जन-आंदोलन बनाने पर जोर दिया गया। विधायक डॉ. सुनील पटेल ने कहा कि प्रदूषण मुक्त और हरा-भरा काशी बनाने के लिए जनभागीदारी सबसे महत्वपूर्ण है। उन्होंने लोगों से पौधारोपण को सामाजिक जिम्मेदारी के रूप में अपनाने की अपील की।

जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार ने अभियान को गांव-गांव तक पहुंचाने के उद्देश्य से आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, आशा बहुओं और एएनएम को पौधे वितरित किए। उन्होंने सभी को पौधों के संरक्षण की शपथ दिलाते हुए कहा कि सिर्फ पौधा लगाना ही नहीं, उसकी नियमित देखभाल भी उतनी ही जरूरी है। उन्होंने कहा कि आज लगाए गए पौधे आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ पर्यावरण और बेहतर जीवन प्रदान करेंगे।

खंड विकास अधिकारी काशी विद्यापीठ ने बताया कि प्रत्येक ग्राम पंचायत में 300 फलदार एवं छायादार पौधे लगाए जा रहे हैं। साथ ही विभिन्न सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों द्वारा भी प्रति व्यक्ति पांच-पांच पौधे रोपित किए गए हैं। अभियान में जनप्रतिनिधियों, ग्राम पंचायत पदाधिकारियों और स्थानीय लोगों की बड़ी भागीदारी रही। कार्यक्रम ने पर्यावरण संरक्षण को लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में नई जागरूकता का संदेश दिया।

No comments:

Post a Comment

मां के नाम’ रोपे गए हजारों पौधे, हरित काशी का लिया संकल्प

मां के नाम ’ रोपे गए हजारों पौधे , हरित काशी का लिया संकल्प  विश्व पर्यावरण दिवस पर घाटमपुर में विधायक , डीएम और सीडीओ न...