काशी में गंगा की ज्ञानधारा से मिल रही तमिल की अमृत परंपरा : योगी
बोले- काशी
तमिल
संगमम
अब
आयोजन
नहीं,
राष्ट्रीय
सांस्कृतिक
आंदोलन;
एक
हजार
शिक्षण
संस्थानों
के
विद्यार्थी
जुड़ेंगे
विश्वनाथ धाम
में
चार
वर्षों
में
26 करोड़
से
अधिक
श्रद्धालुओं
का
आगमन,
काशी
को
ज्ञान,
अध्यात्म,
कनेक्टिविटी
और
अर्थव्यवस्था
का
वैश्विक
केंद्र
बनाने
का
लक्ष्य
सुरेश गांधी
वाराणसी। काशी और तमिलनाडु
के बीच संबंध केवल
दो क्षेत्रों की सांस्कृतिक निकटता
तक सीमित नहीं हैं, बल्कि
यह भारत की हजारों
वर्ष पुरानी सभ्यता, ज्ञान और आध्यात्मिक चेतना
की साझा विरासत है।
काशी में गंगा की
ज्ञान परंपरा जब तमिल की
अमृत परंपरा से मिलती है
तो भारत की सांस्कृतिक
चेतना जागृत होती है। मुख्यमंत्री
योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को
नमो घाट पर काशी
तमिल संगमम 5.0 के उद्घाटन समारोह
को संबोधित करते हुए यह
बात कही। उन्होंने कहा
कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पहल
पर 2022 में शुरू हुआ
काशी तमिल संगमम आज
एक प्रमुख सांस्कृतिक और शैक्षणिक आंदोलन
का रूप ले चुका
है। इस आयोजन का
उद्देश्य उत्तर और दक्षिण भारत
के बीच सदियों पुराने
संबंधों को नई पीढ़ी
तक पहुंचाना है।
मुख्यमंत्री ने हर-हर
महादेव और वणक्कम तमिलनाडु,
वणक्कम काशी के उद्घोष
के साथ तमिलनाडु से
आए अतिथियों का स्वागत किया।
उन्होंने कहा कि काशी
तमिल संगमम का आयोजन भारत
की सनातन परंपरा का उत्सव बन
गया है। इस बार
आयोजन की थीम 'थिरुक्कुरल
पयिलोम' यानी तिरुक्कुरल का
अभ्यास करें रखी गई
है। पिछले संस्करण में उत्तर भारत
के लोगों को तमिल भाषा
सीखने का अवसर मिला
था, जबकि इस बार
तमिल की कालजयी ज्ञान
परंपरा और जीवन मूल्यों
को समझने का अवसर मिलेगा।
तिरुक्कुरल में समाहित है संपूर्ण मानवता का जीवन दर्शन
योगी ने कहा
कि संत तिरुवल्लुवर के
छंद संपूर्ण मानव सभ्यता के
जीवन दर्शन को प्रस्तुत करते
हैं। तिरुक्कुरल के तीन खंड
अरम, पोरुल और इनबम यानी
धर्म, अर्थ और काम
भारतीय सनातन परंपरा के मूल आधार
हैं। इसके प्रथम सूत्र
में वर्णमाला के पहले अक्षर
'अ' के माध्यम से
सृष्टि के आदि स्रोत
की ओर संकेत किया
गया है। यह भाव
श्रीमद्भगवद्गीता के सनातन चिंतन
से भी जुड़ता है।
तिरुवल्लुवर का विचार है
कि जन्म से सभी
समान हैं और मनुष्य
की पहचान उसके कर्म से
होती है। यही संदेश
भारतीय शास्त्रों और सामाजिक समरसता
की परंपरा में भी दिखाई
देता है। उन्होंने बताया
कि इस बार देशभर
के एक हजार से
अधिक उच्च शिक्षण संस्थानों
को जोड़कर राष्ट्रीय छात्र सहभागिता कार्यक्रम चलाया जा रहा है।
प्रत्येक संस्थान से एक विद्यार्थी
तिरुक्कुरल का अध्ययन करेगा
और अपनी शैक्षणिक प्रस्तुति
देगा। तमिलनाडु के लगभग 50 शिक्षक
उत्तर प्रदेश के विद्यालयों और
महाविद्यालयों में जाकर विद्यार्थियों
को तिरुक्कुरल की शिक्षाओं से
परिचित कराएंगे। तमिलनाडु से आए प्रतिनिधियों
को काशी के साथ
प्रयागराज और अयोध्या के
ऐतिहासिक तथा आध्यात्मिक स्थलों
का भ्रमण भी कराया जाएगा।
काशी और तमिलनाडु की सभ्यतागत जड़ें एक
मुख्यमंत्री ने दोनों क्षेत्रों
के ऐतिहासिक संबंधों का उल्लेख करते
हुए कहा कि काशी
और तमिलनाडु भारतीय संस्कृति की दो प्राचीन
और शाश्वत धाराएं हैं। तमिलनाडु में
तीन काशी का होना
इस रिश्ते का जीवंत प्रमाण
है। 15वीं शताब्दी में
पांड्य शासक आदि वीर
पराक्रम पांड्य ने दक्षिण भारत
में काशी विश्वनाथ मंदिर
का निर्माण कराकर काशी की आध्यात्मिक
चेतना को वहां प्रतिष्ठित
किया था। तमिल साहित्य
और व्याकरण की परंपरा से
जुड़े अगस्त्य मुनि की स्मृतियां
भी काशी में विद्यमान
हैं। उन्होंने आदि शंकराचार्य द्वारा
देश के चारों कोनों
में मठों की स्थापना
का उल्लेख करते हुए कहा
कि इन पीठों ने
भारत को सांस्कृतिक एकता
के सूत्र में बांधने का
कार्य किया। संत कुमारगुरुपरर ने
काशी में साधना की
और तमिल संत परंपरा
को यहां नई प्रतिष्ठा
दिलाई। महाकवि सुब्रमण्यम भारती ने भी काशी
में रहकर शिक्षा प्राप्त
की। काशी के केदार
घाट, हनुमान घाट और हरिश्चंद्र
घाट पर आज भी
तमिल संस्कृति की जीवंत उपस्थिति
है। यही कारण है
कि काशी को तमिल
संस्कृति का मिनी तमिलनाडु
भी कहा जाता है।
योगी ने बताया कि
तमिलनाडु के एक समाज
द्वारा करीब 200 वर्षों से बाबा विश्वनाथ
के पूजन के लिए
सामग्री पहुंचाने की परंपरा निभाई
जा रही है। प्रयागराज
के त्रिवेणी संगम का जल
लेकर रामेश्वरम में अभिषेक और
रामेश्वरम से तीर्थजल लाकर
काशी में बाबा विश्वनाथ
का अभिषेक करने की परंपरा
दोनों क्षेत्रों के आध्यात्मिक रिश्ते
की गहराई को दर्शाती है।
आस्था के साथ व्यवस्था और रोजगार का विस्तार
मुख्यमंत्री ने काशी के
बदले स्वरूप का उल्लेख करते
हुए कहा कि एक
समय यहां आस्था और
श्रद्धालुओं की भीड़ तो
थी, लेकिन सुविधाओं का अभाव था।
अवसर थे, पर उन्हें
विस्तार देने का संकल्प
और व्यवस्था नहीं थी। आज
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व
में काशी में आस्था
के साथ आधुनिक सुविधाएं
भी विकसित हुई हैं। काशी
विश्वनाथ धाम का स्वरूप
भव्य, दिव्य और सुगम हुआ
है। धाम के लोकार्पण
के बाद चार वर्षों
में 26 करोड़ से अधिक श्रद्धालु
बाबा के दरबार में
पहुंचे हैं। उन्होंने कहा
कि श्रद्धालुओं के बढ़ते प्रवाह
ने स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी गति
दी है। इससे नाविक,
पुजारी, दुकानदार, गाइड, होटल कर्मचारी और
छोटे कारोबारियों सहित हजारों परिवारों
की आजीविका जुड़ी है। काशी में
पर्यटन का विस्तार अब
स्थानीय रोजगार और आर्थिक गतिविधियों
का बड़ा आधार बन
रहा है।
चार स्तंभों पर वैश्विक पहचान की तैयारी
योगी ने कहा
कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में
काशी को चार प्रमुख
स्तंभों के आधार पर
वैश्विक पहचान दिलाने की दिशा में
काम हो रहा है।
पहला स्तंभ ज्ञान है, जिसमें बीएचयू
और आईआईटी मद्रास जैसे संस्थानों की
साझेदारी महत्वपूर्ण है। दूसरा अध्यात्म
है, जिसके तहत काशी, प्रयागराज
और अयोध्या का आध्यात्मिक सर्किट
विकसित हो रहा है।
तीसरा कनेक्टिविटी है, जिसमें सड़क,
रेल, हवाई, रोपवे और जलमार्ग के
माध्यम से काशी को
बेहतर तरीके से जोड़ा जा
रहा है। चौथा स्तंभ
विरासत, आतिथ्य और आधुनिक सुविधाओं
का विस्तार है, जो पर्यटन
और अर्थव्यवस्था को नई गति
दे रहा है। उन्होंने
कहा कि अंतरराष्ट्रीय हवाई
अड्डे का विस्तार, रिंग
रोड, फ्लाईओवर, नमो घाट, रुद्राक्ष
कन्वेंशन सेंटर और अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम
काशी की नई पहचान
बन रहे हैं। केंद्र
सरकार ने करीब 25 हजार
करोड़ रुपये की लागत से
दो एलिवेटेड कॉरिडोर को मंजूरी दी
है। इससे शहर में
आवागमन का समय काफी
कम होने की उम्मीद
है। देश की पहली
शहरी रोपवे परियोजना भी काशी के
यातायात को नया आयाम
देने जा रही है।
संगम का अर्थ बड़ी सांस्कृतिक धारा को आगे बढ़ाना
मुख्यमंत्री ने कहा कि
संगम का अर्थ केवल
दो नदियों का मिलना नहीं
होता, बल्कि मिलकर एक बड़ी धारा
को आगे बढ़ाना होता
है। प्रयागराज में गंगा और
यमुना का मिलन तीर्थराज
की पहचान है। उसी तरह
काशी में गंगा की
ज्ञान परंपरा और तमिल की
साहित्यिक एवं सांस्कृतिक धारा
का मिलन भारतीय सभ्यता
की चेतना को जागृत करता
है। तमिलनाडु में कावेरी बहती
है और काशी में
गंगा, लेकिन दोनों के तटों पर
संस्कार और संस्कृति की
धारा एक ही है।
उन्होंने कहा कि राष्ट्र
केवल नक्शे से नहीं बनता,
बल्कि हृदय को हृदय
से जोड़ने वाली सांस्कृतिक भावनाओं
से बनता है। काशी
तमिल संगमम इसी भाव को
मजबूत करने का अभियान
है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के एक
भारत, श्रेष्ठ भारत के संकल्प
को धरातल पर उतारने का
यह सशक्त उदाहरण है। मुख्यमंत्री ने
तमिलनाडु से आए सभी
प्रतिनिधियों से काशी, प्रयागराज
और अयोध्या की आध्यात्मिक विरासत
का अनुभव लेकर लौटने का
आग्रह किया। उन्होंने कहा कि भाषाएं
अनेक हैं, सांस्कृतिक धाराएं
अनेक हैं, लेकिन भारत
का संकल्प एक है- एक
भारत, श्रेष्ठ भारत।
काशी तमिल संगमम : पांच पड़ाव
2022 — पहला संस्करण:
2500 से अधिक प्रतिनिधि, 12 क्षेत्रों
की भागीदारी; वाराणसी, प्रयागराज और अयोध्या की
यात्रा।
2023 — दूसरा संस्करण:
नमो घाट पर आयोजन;
प्रधानमंत्री के संबोधन का
तमिल में वास्तविक समय
अनुवाद।
2025 — तीसरा संस्करण:
महर्षि अगस्त्य की ज्ञान परंपरा
पर केंद्रित आयोजन।
2025 — चौथा संस्करण:
‘तमिल करकलाम’ यानी तमिल सीखने
की पहल; वाराणसी के
विद्यार्थियों को भाषा सिखाने
के लिए शिक्षक पहुंचे।
2026 — पांचवां संस्करण:
‘थिरुक्कुरल पयिलोम’; तिरुक्कुरल के अध्ययन को
एक हजार उच्च शिक्षण
संस्थानों तक पहुंचाने की
योजना।
काशी और तमिलनाडु के सांस्कृतिक सेतु
काशी
की पहचान तमिलनाडु का सांस्कृतिक समकक्ष
काशी
विश्वनाथ रामेश्वरम का रामनाथस्वामी मंदिर
ज्ञान
और शास्त्रार्थ की परंपरा कांचीपुरम
की शिक्षा-दर्शन परंपरा
घाट
और गंगा का लोकजीवन
कावेरी और वैगई के
तटवर्ती सांस्कृतिक नगर
बनारसी
रेशम और जरी कांचीपुरम
की रेशमी बुनकरी
संस्कृत,
संत-वाणी और शास्त्रीय
संगीत संगम साहित्य, भक्ति
साहित्य और कर्नाटक संगीत
सुब्रमण्यम
भारती की काशी स्मृतियां
तमिल साहित्य और राष्ट्रीय चेतना
की परंपरा
तिरुक्कुरल : 1330 दोहों में जीवन-दर्शन
ज्ञान
और शास्त्रार्थ की परंपरा कांचीपुरम
की शिक्षा-दर्शन परंपरा
घाट
और गंगा का लोकजीवन
कावेरी और वैगई के
तटवर्ती सांस्कृतिक नगर
बनारसी
रेशम और जरी कांचीपुरम
की रेशमी बुनकरी
संस्कृत,
संत-वाणी और शास्त्रीय
संगीत संगम साहित्य, भक्ति
साहित्य और कर्नाटक संगीत
सुब्रमण्यम
भारती की काशी स्मृतियां
तमिल साहित्य और राष्ट्रीय चेतना
की परंपरा
रचनाकार
: तिरुवल्लुवर
तीन खंड : अरम (सदाचार), पोरुल (अर्थ एवं शासन), इनबम (प्रेम)
केंद्रीय
संदेश : नैतिकता, न्याय, सामाजिक जिम्मेदारी और मानवीय संबंध
केंद्रीय
शास्त्रीय तमिल संस्थान ने
इसे 25 भारतीय भाषाओं में अनूदित किया
है, जिनमें आठवीं अनुसूची की सभी 22 भाषाएं
शामिल हैं।
तिरुक्कुरल
की 1330 सूक्तियां, 22 भाषाओं में डिजिटल पहुंच
तिरुवल्लुवर
की रचना में कुल
1330 दोहे हैं।
केंद्रीय
शास्त्रीय तमिल संस्थान (CICT) ने
इसका 25 भारतीय भाषाओं में अनुवाद किया
है, जिनमें संविधान की आठवीं अनुसूची
की सभी 22 भाषाएं शामिल हैं।
कई
विदेशी भाषाओं और ब्रेल में
भी अनुवाद उपलब्ध हैं।
बहुभाषी
ऐप के जरिये सभी
1330 दोहों को पढ़ा जा
सकेगा।
चयनित
दोहों पर एनिमेटेड वीडियो,
लघु फिल्में और ऑडियोबुक भी
तैयार की जा रही
हैं।
रेलवे स्टेशन, एयरपोर्ट और राष्ट्रीय राजमार्गों के टोल प्लाजा पर भी अनुवाद सहित दोहे प्रदर्शित करने की योजना है।

No comments:
Post a Comment