तिरुक्कुरल से शिल्प तक, एक छत के नीचे सजी तमिल विरासत
उपराष्ट्रपति और
योगी
ने
नमो
घाट
पर
प्रदर्शनी
का
किया
अवलोकन,
काशी
और
तमिलनाडु
की
संस्कृति,
ज्ञान
व
परंपराओं
की
दिखी
झलक
सुरेश गांधी
वाराणसी। काशी और तमिलनाडु
के सदियों पुराने सांस्कृतिक रिश्तों की झलक शनिवार
को नमो घाट पर
सजी प्रदर्शनी में एक साथ
दिखाई दी। काशी तमिल
संगमम 5.0 के उद्घाटन के
बाद उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन और
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने
प्रदर्शनी का अवलोकन किया।
यहां दोनों क्षेत्रों की कला, संस्कृति,
हस्तशिल्प, साहित्य और ज्ञान परंपरा
को एक मंच पर
प्रस्तुत किया गया है।
प्रदर्शनी आयोजन की सांस्कृतिक आत्मा
को साकार करती नजर आई।
प्रदर्शनी में काशी और
तमिलनाडु की पारंपरिक विरासत
से जुड़े उत्पादों, शिल्प और सांस्कृतिक गतिविधियों
के स्टॉल लगाए गए हैं।
तमिल की प्राचीन साहित्यिक
परंपरा, तिरुवल्लुवर के जीवन दर्शन
और तिरुक्कुरल की शिक्षाओं को
विशेष रूप से केंद्र
में रखा गया है।
दोनों अतिथियों ने विभिन्न स्टॉलों
का अवलोकन कर संगमम के
माध्यम से सांस्कृतिक विरासत
और ज्ञान परंपरा को सामने लाने
की पहल को देखा।
इस अवसर पर
तिरुवल्लुवर रचित तिरुक्कुरल के
अनुवादित ग्रंथों का डिजिटल विमोचन
भी किया गया। इस
बार आयोजन की थीम ‘थिरुक्कुरल
पयिलोम’ यानी ‘तिरुक्कुरल का अभ्यास करें’
रखी गई है। सदाचार,
नैतिकता, सामाजिक व्यवहार और मानवीय मूल्यों
पर आधारित इस ग्रंथ की
शिक्षाओं को विभिन्न भारतीय
भाषाओं में पहुंचाने की
पहल सांस्कृतिक संवाद को व्यापक बनाने
की दिशा में महत्वपूर्ण
मानी जा रही है।
प्रदर्शनी में काशी की परंपरागत कला और तमिलनाडु के शिल्प की विविधता के साथ दोनों क्षेत्रों के ऐतिहासिक संबंधों को भी रेखांकित किया गया है। आयोजन में देशभर के शिक्षण संस्थान भी वर्चुअल माध्यम से जुड़े। केंद्रीय शिक्षा मंत्री प्रल्हाद जोशी, प्रदेश के मंत्री, बीएचयू और आईआईटी मद्रास के प्रतिनिधियों सहित विभिन्न गणमान्य लोगों की मौजूदगी रही। प्रदर्शनी ने यह संदेश दिया कि सांस्कृतिक विरासत केवल अतीत की स्मृति नहीं, बल्कि वर्तमान पीढ़ी को जोड़ने और भविष्य की साझी पहचान गढ़ने का माध्यम भी है।

No comments:
Post a Comment